Xiaomi Mijia वॉशिंग एंड ड्रायिंग सेट लॉन्च, कपड़ों को मिनटों में धोकर सुखाने का दावा

Mijia फ्रंट-लोडिंग 10 किलो वाशिंग मशीन में 22 वॉशिंग और केयर ऑप्शन को सपोर्ट करती है। यह कई प्रकार की स्थितियों के लिए कई प्रकार के कपड़े शामिल को साफ करती है, जिसमें हल्के कपड़े, जैकेट, नाजुक कपड़े, सफेद कपड़े आदि शामिल हैं।

Xiaomi Mijia वॉशिंग एंड ड्रायिंग सेट लॉन्च, कपड़ों को मिनटों में धोकर सुखाने का दावा

Photo Credit: Xiaomi

Mijia फ्रंट-लोडिंग 10 किलो वाशिंग मशीन में 22 वॉशिंग और केयर ऑप्शन को सपोर्ट करती है।

ख़ास बातें
  • Mijia फ्रंट-लोडिंग 10 किलो वाशिंग मशीन में 22 वॉशिंग को सपोर्ट करता है।
  • यह डबल स्टरलाइजेशन और डबल माइट्स रिमूवल टेक्नोलॉजी से लैस है।
  • Xiaomi Mijia वॉशिंग और ड्रााईंग सेट की कीमत करीब 55,831 रुपये है।
विज्ञापन
टेक्नोलॉजी कंपनी Xiaomi ने चीन में ड्यूल 10 किलो कैपेसिटी के साथ Mijia वाशिंग एंड ड्रायिंग सेट पेश किया है। इस नई डिवाइस की कीमत 4,798 युआन यानी कि 55,831 रुपये है। Xiaomi का कहना है कि नई Mijia वाशिंग एंड ड्रायिंग सेट घर में धुलाई की जरूरतों का तुरंत समाधान प्रदान करती है।
 

Xiaomi Mijia वॉशिंग एंड ड्रायिंग सेट की टेक्नोलॉजी


Mijia वाशिंग एंड ड्रायिंग सेट डबल स्टरलाइजेशन और डबल माइट्स रिमूवल टेक्नोलॉजी से लैस है। यह हमेशा हाई क्वालिटी वाली लॉन्ड्री प्रदान करने के लिए सिल्वर आयन स्टरलाइजेशन टेक्नोलॉजी से लैस है। ड्रायिंग के सेट में इन बिल्ट यूवीसी लैंप भी स्टर्लिजेशन की एक और लेयर प्रदान करता है। यह साफतौर पर गंदगी और अवशिष्ट मलबे को खत्म करता है।
 

Xiaomi Mijia वॉशिंग एंड ड्रायिंग सेट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Mijia फ्रंट-लोडिंग 10 किलो वाशिंग मशीन में 22 वॉशिंग और केयर ऑप्शन को सपोर्ट करती है। यह कई प्रकार की स्थितियों के लिए कई प्रकार के कपड़े शामिल को साफ करती है, जिसमें हल्के कपड़े, जैकेट, नाजुक कपड़े, सफेद कपड़े आदि शामिल हैं। इसमें 48-पोल डायरेक्ट ड्राइव मोटर दी गई है जिसे कपड़े की बेस्ट धुलाई पाने के लिए सही तरीके से कंट्रोल किया जा सकता है। ड्रायर में कपड़ों को 24 प्रकार से सुखाने के तरीके दिए गए हैं जो कपड़ों और फेबरिक के बेस्ट तरीके से सुखाने में मदद करते हैं। ड्रायिंगमैकेनिज्म ऐसा है कि यह कपड़े के हिसाब से इंटेलीजेंट ड्रायिंग करने का काम करता है। Mijia ऐप का इस्तेमाल करके धोने और सुखाने के कार्यों को दूर से कंट्रोल किया जा सकता है। डिवाइस किसी भी समय वॉशिंग और ड्रायिंग के काम में भी बेस्ट दे सकता है।
 

Xiaomi Mijia वॉशिंग एंड ड्रायिंग सेट की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Xiaomi Mijia वॉशिंग और ड्रााईंग सेट की कीमत 4,798 युआन यानी कि 55,831 रुपये है। उपलब्धता की बात की जाए तो मिजिया वाशिंग एंड ड्रायिंग सेट चीन में Jingdong (JD) के जरिए उपलब्ध है। यह चीन के अलावा अन्य मार्केट्स में भी भेजा जा सकता है लेकिन यह कहना मुश्किल होगा कि यह कब होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  2. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  3. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  4. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  5. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  6. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  7. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  8. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
  9. Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च, 13MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹15,999 से शुरू
  10. चंद Views में करा रहा है मोटी कमाई! क्या है चीन का Bilibili ऐप और भारत में कब आएगा? यहां जानें सब कुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »