Redmi Smart TV X50, Redmi Smart TV X55 और Redmi Smart TV X65 लॉन्च, जानें इनके बारे में

Redmi Smart TV X50 की कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है। लेकिन शाओमी ने बताया है कि इस एंट्री-लेवल मॉडल की कीमत CNY 1,999 (लगभग 21,200 रुपये) के अंदर ही होगी। दूसरी तरफ, Redmi Smart TV X55 की कीमत CNY 2,299 (लगभग 24,400 रुपये) है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 26 मई 2020 18:50 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Smart TV X50 की कीमत का नहीं हुआ खुलासा
  • स्क्रीन साइज़ को छोड़कर तीनों ही स्मार्ट टीवी के स्पेसिफिकेशन एक जैसे
  • इन Redmi Smart TV को भारत लाए जाने की जानकारी नहीं

ये Redmi Smart TV 12.5 वॉट स्पीकर के साथ आते हैं

Xiaomi ने आज अपने स्मार्ट टीवी रेंज को बढ़ाते चीन में Redmi Smart TV X सीरीज़ को लॉन्च किया। इस टीवी रेंज में Redmi Smart TV X50, Redmi Smart TV X55 और Redmi Smart TV X65 मॉडल्स शामिल हैं। नाम से ही साफ है कि यह नई स्मार्ट टीवी रेंज 50, 55 औ 65 इंच की स्क्रीन साइज़ में पेश की गई हैं, जिसमें 4K यूएचडी रिजॉल्यूशन के साथ 60 हर्ट्ज मोशन एस्टीमेशन है। रेडमी स्मार्ट टीवी एक्स सीरीज़ 8 यूनिट साउंड सिस्टम के साथ आती है, जिसमें 12.5 वॉट स्पीकर्स दिए गए हैं। शाओमी ने इसमें डॉल्बी ऑडियो और डीटीएस-एचडी टेक्नोलॉजी दी है, जो कि इन्हांस्ड ऑडियो एक्सपीरियंस प्रदान करेगी।
 

Redmi Smart TV X50, Redmi Smart TV X55, Redmi Smart TV X65 price, availability details

Redmi Smart TV X50 की कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है। लेकिन शाओमी ने बताया है कि इस एंट्री-लेवल मॉडल की कीमत CNY 1,999 (लगभग 21,200 रुपये) के अंदर ही होगी। दूसरी तरफ, Redmi Smart TV X55 की कीमत CNY 2,299 (लगभग 24,400 रुपये) है। इस नई सीरीज़ के टॉप-ऑफ-द-लाइन Redmi Smart TV X65 की कीमत CNY 3,299 (लगभग 35,000 रुपये) है।

इन नए स्मार्ट टीवी मॉडल्स को भारत लाए जाने के संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
 

Redmi Smart TV X50, Redmi Smart TV X55, Redmi Smart TV X65: Specifications, features

रेडमी स्मार्ट टीवी एक्स50, रेडमी स्मार्ट टीवी एक्स55, और रेडमी स्मार्ट टीवी एक्स65 के स्पेसिफिकेशन एक समान ही हैं, अंतर बस अलग-अलग स्क्रीन साइज़ का है। तीनों ही मॉडल मेटल फ्रेम के साथ आते हैं। इनका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 97 प्रतिशत है। इन टीवी में आपको फार-फील्ड वॉयस रिकग्निशन टेक्नोलॉजी मिलेगी, जो कि बिना बंडल रिमोट कंट्रोल के इस्तेमाल के आपको वॉयस कमांड देने की सुविधा प्रदान करेगी।

सभी रेडमी स्मार्ट टीवी एक्स सीरीज़ मॉडल 12.5 वॉट स्पीकर के साथ आते हैं, जो कि चार लो-फ्रीक्वेंसी स्पीकर्स और दो ट्विटर्स के साथ मौजूद हैं। इसमें डॉल्बी ऑडियो और डीटीएस-एचडी टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जिसको लेकर कहा गया है कि यह शानदार ऑडियो एक्सपीरियंस प्रदान करेगी।

रेडमी स्मार्ट टीवी एक्स सीरीज़ मॉडल क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसमें दो कॉर्टेक्स-ए73 सीपीयू कोर और दो कॉर्टेक्स-ए53 सीपीयू कोर के साथ माली-जी51 जीपीयू और 2 जीबी रैम मौजूद है। इन स्मार्ट टीवी में 32 जीबी स्टोरज मिलेगी।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए, इन नए टीवी में डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.0, इन्फ्रारेड, तीन HDMI पोर्ट्स, एक AV कनेक्टर, एक DTMB कनेक्टर, दो यूएसबी पोर्ट्स (एक यूएसबी 3.0 समेत), एक ईथरनेट पोर्ट और एक S/PDIF कनेक्टर शामिल हैं।

स्मार्ट टीवी के प्रमुख अंतर स्क्रीन साइज़ में है, रेडमी स्मार्ट टीवी एक्स50 50 इंच डिस्प्ले पैनल के साथ आता है। रेडमी स्मार्ट टीवी एक्स55 55 इंच के डिस्प्ले पैनल के साथ आता है। रेडमी स्मार्ट टीवी एक्स65 65 इंच के डिस्प्ले पैनल के साथ आता है। इन तीनों ही डिस्प्ले पैनल में 178 डिग्री व्यूइंग एंगल, 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 85 प्रतिशत NTSC कलर गामुट है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

50.00 इंच

स्मार्ट टीवी

हां

रिज़ॉल्यूशन स्टैंडर्ड

4K
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

55.00 इंच

डाइमेंशन

1230.4x719.33

स्मार्ट टीवी

हां

रिज़ॉल्यूशन स्टैंडर्ड

4K
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

65.00 इंच

डाइमेंशन

1449.6x840.7

स्मार्ट टीवी

हां

रिज़ॉल्यूशन स्टैंडर्ड

4K
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में जल्द लॉन्च हो रही Oppo Reno 16 Series, बैक पैनल पर दिखेगा 3D ग्रह, मिलेगा AI बटन
  2. Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
  3. Tecno Camon Slim हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5600mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
  5. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  6. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  7. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  8. महज 799 रुपये में Jio लाया 4G फोन, यूपीआई पेमेंट भी कर पाएंगे और फोटो भी क्लिक कर पाएंगे
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  2. न कंप्रेसर होगा, न गैस! चुंबक से चलेंगे फ्रिज और AC, जानें क्या है मैग्नेटिक कूलिंग तकनीक
  3. Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
  4. Tecno Camon Slim हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5600mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर के साथ मिल सकता है 2K डिस्प्ले
  7. BSNL यूजर्स की हुई मौज! इन रिचार्ज प्लान्स पर मिल रहा एक्स्ट्रा डेटा, ऑफर 30 जून तक
  8. हर महीने कट रहे हैं पैसे, लेकिन याद नहीं किसलिए? Paytm का नया Labels फीचर आएगा काम
  9. 48MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Ai+ Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Pro 5G लॉन्च, सस्ते दामों में दमदार हैं फीचर्स
  10. भारत में जल्द लॉन्च हो रही Oppo Reno 16 Series, बैक पैनल पर दिखेगा 3D ग्रह, मिलेगा AI बटन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.