Xiaomi ने लॉन्च किए नए स्मार्ट टीवी

Xiaomi ने चीन में चार नए 'स्मार्ट' टीवी से पर्दा उठाया है। इनके नाम हैं Mi TV 4C, Mi TV 4X और Mi TV 4S, ये 32 से 55 इंच तक के हैं...

Xiaomi ने लॉन्च किए नए स्मार्ट टीवी

Xiaomi के नए टीवी लॉन्च

ख़ास बातें
  • Xiaomi ने चीन में चार नए 'स्मार्ट' टीवी से पर्दा उठाया
  • इनके नाम हैं Mi TV 4C, Mi TV 4X और Mi TV 4S
  • इनकी कीमत 10,600 रुपये से लेकर 35,100 रुपये तक है
विज्ञापन
Xiaomi ने चीन में चार नए 'स्मार्ट' टीवी से पर्दा उठाया है। इनके नाम हैं  Mi TV 4C, Mi TV 4X और Mi TV 4S, ये 32 से 55 इंच तक के हैं। इनकी कीमत 10,600 रुपये से लेकर 35,100 रुपये तक होगी। इन टीवी की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है, शिपमेंट 31 मई तक शुरू हो जाएगा। यह तारीख शाओमी के सालाना लॉन्च कार्यक्रम वाली तारीख है।
 
mi
 

Mi TV 4C

यह टीवी 32 इंच वाला है, जिसकी कीमत 999 चीनी युआन (तकरीबन 10,600 रुपये) है। इसमें एचडी पैनल है, जो 178 डिग्री का व्यूइंग एंगल देता है। टीवी में एआरएम एडवांस्ड मल्टी-कोर प्रोसेसर है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.5 गीगाहर्ट्ज़ है। साथ देते हैं 1 जीबी रैम, 4 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से  Mi TV 4C में दो एचडीएमआई पोर्ट, एवी पोर्ट, यूएसबी पोर्ट, एथरनेट पोर्ट सपोर्ट है।
 

Xiaomi Mi TV 4S

Xiaomi Mi TV 4S में 43 इंच और 55 इंच वेरिएंट में आया है। 43 इंच वाले वेरिएंट की कीमत 1,799 चीनी युआन (19,100 रुपये) है। इसमें 4के अल्ट्रा एचडी डिस्प्ले है। टीवी में यूज़र को मिलेगा क्वाड-कोर प्रोसेसर, 1 जीबी रैम और 8 जीबी का स्टोरेज। 55 इंच वाले वेरिएंट में 2 जीबी रैम, 8 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज है। इसकी कीमत 3,299 चीनी युआन (35,100 रुपये) है। दोनों वेरिएंट में वाई-फाई, ब्लूटूथ व पर्याप्त कनेक्टिविटी के विकल्प मौज़ूद हैं।
 
mi
 

Xiaomi Mi TV 4X

55 इंच वाले मी टीवी 4एक्स सीरीज़ की कीमत 2,799 चीनी युआन (29,800 रुपये) है। पैचवॉल आधारित यह टीवी 4के एचडीआर क्षमताओं से लैस है। साथ ही इसमें एआई से लैस वॉयस रिकग्निशन सिस्टम, पतले बेज़ल, डोल्बी ऑडियो, 64 बिट का क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया जाएगा। साथ देंगे 2 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी होगा। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन 3 एचडीएमआई पोर्ट, दो यूएसबी पोर्ट के साथ आया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Mi TV 4X, Mi TV 4C, Mi TV 4S, Android, PatchWall
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »