Xiaomi ने लॉन्च किया मी आउटडोर ब्लूटूथ स्पीकर, जानें इसकी खासियतें

Mi Outdoor Bluetooth Speaker की कीमत 199 चीनी युआन (करीब 2,000 रुपये) है। यह ब्लैक रंग में आएगा। मी आउटडोर ब्लूटूथ स्पीकर सिलेंडर डिज़ाइन के साथ आता है। इसमें 2,600 एमएएच की बैटरी है।

Xiaomi ने लॉन्च किया मी आउटडोर ब्लूटूथ स्पीकर, जानें इसकी खासियतें

Mi Outdoor Bluetooth Speaker अभी चीन में हुआ है लॉन्च

ख़ास बातें
  • मी आउटडोर ब्लूटूथ स्पीकर सिलेंडर डिज़ाइन के साथ आता है
  • 2,600 एमएएच की बैटरी है Mi Outdoor Bluetooth Speaker में
  • शाओमी का यह स्पीकर किफायती सेगमेंट का है
विज्ञापन
Xiaomi ने मी आउटडोर ब्लूटूथ स्पीकर को लॉन्च किया है। सिलेंडर की बनावट वाला यह ब्लूटूथ स्पीकर आईपी55 वाटर और डेस्ट रेसिस्टेंस, ब्लूटूथ 5.0 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है। इसके बारे में 8 घंटे के प्लेबैक देने का दावा है। यह 52 एमएम ड्राइवर्स से लैस है। इसे बनाने में फैब्रिक और सॉफ्ट प्लास्टिक का इस्तेमाल किया है। यानी यह बहुत ज़्यादा वज़नदार भी नहीं है और मजबूत होने का एहसास भी देता है।

Mi Outdoor Bluetooth Speaker की कीमत 199 चीनी युआन (करीब 2,000 रुपये) है। यह ब्लैक रंग में आएगा। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि मी आउटडोर ब्लूटूथ स्पीकर को भारत में लाया जाएगा या नहीं।

Mi Outdoor Bluetooth Speaker सिलेंडर डिज़ाइन के साथ आता है। इसमें 2,600 एमएएच की बैटरी है। बैटरी के बारे में 8 घंटे लगातार म्यूजिक प्लेबैक देने का दावा है। इसमें 52 एमएम ड्राइवर्स हैं। इसमें नॉयज कैंसिलेशन के लिए एचडी माइक्रोफोन पिकअप्स हैं। यह वन बटन हैंड्स फ्री कॉलिंग फीचर के साथ आता है। यह आईपी55 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट है। स्पीकर से चारो ओर से आवाज आती है। इसमें फ्लैक्सिबल हैंडल भी दिया गया है।

इससे पहले Xiaomi ने मी एयरडॉट्स प्रो 2 ब्लूटूथ ईयरबड्स को लॉन्च किया था। यह डुअल माइक्रोफोन्स के साथ आता है। इस प्रोडक्ट में वॉयस कंट्रोल और नॉयज़ कैंसिलेशन फीचर्स हैं। यह टच कंट्रोल्स को सपोर्ट करता है। इसमें चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। इसे चार्ज करने में 1 घंटे का वक्त लगता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble ने लॉन्च किया AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  5. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  10. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »