शाओमी ने लॉन्च किया बड़े स्क्रीन वाला एचडी कर्व्ड टीवी

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 मार्च 2016 15:29 IST
बुधवार को चीन की राजधानी बीजिंग में शाओमी ने एक मीडिया कांफ्रेंस के दौरान एमआई टीवी 3एस के लॉन्च की घोषणा की। शाओमी की बढ़ती टीवी सीरीज का यह लेटेस्ट एडिशन है। एमआई टीवी 3एस 65 इंच कर्व्ड 4के पैनल और 43 इंच फ्लैट एफएचडी पैनल वेरिएंट में उपलब्ध होगा। जैसा कि नाम से जाहिर होता है एमआई टीवी 3एस कर्व्ड  में 4के कर्व्ड डिस्प्ले है। 8,999 चीनी युआन (करीब 82,500 रुपये या 1,390 डॉलर) की कीमत के साथ यह टीवी सिर्फ चीन में उपलब्ध होगा। वहीं, 43 इंच एफएचडी वेरिएंट की कीमत 1,799 चीनी युआन (करीब 18,500 रुपये और 278 डॉलर) होगी।

शाओमी एमआई टीवी कर्व में 4के रिजॉल्यूशन वाला 65 इंच का सैमसंग कर्व्ड डिस्प्ले है। चीनी टेक्नोलॉजी कंपनी ने बताया कि कंपनी का नया टीवी 5.9 मिलीमीटर पतला भी है। इस टीवी में एमस्टार 6ए928 टीवी प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज है। इसके साथ ही यह डॉल्बी और डीटीएस डुअल डिकोडिंग सपोर्ट करता है। यह टीवी एक एमआई टीवी बार के साथ आता है जिसमें एक इंडिपेंडेट 6 पीस साउंड सिस्टम लगा हुआ है।
Advertisement

वहीं 43 इंच वाला एमआई टीवी 3एस वेरिएंट 10.9 एमएम अल्ट्रा थिन मेटल बॉडी और फ्रेम का बना है। (1920x1080 पिक्सल) फुल एचडी पिक्सल रिजॉल्यूशन वाले इस टीवी में एमस्टार 6ए908 प्रोसेसर है। यह भी डॉल्बी डीटीएस ऑडियो डुअल डीकोडिंग सपोर्ट करता है। गैजेट 360 से बातचीत में कंपनी के एक प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि दोनों ही मॉडल एंड्रॉयड एमआईयूआई पर चलते हैं।

कभी एक सॉफ्टवेयर कंपनी रही शाओमी अपनी प्रोडक्ट कैटेगरी का तेजी से विस्तार कर रही है। पिछले एक साल से कंपनी टीवी और होम एंटरटेनमेंट कैटेगरी में खासी रुचि दिखा रही है। पिछले साल 800 डॉलर में 55 इंच 4के डिस्प्ले वाला एंड्रॉयड एमआई टीवी 2 लॉन्च कर कंपनी ने खासी सुर्खियां बटोरी थीं। तब से अब तक कंपनी ने कई टीवी लॉन्च किये हैं। इसी महीने शाओमी ने एमआई बॉक्स 3 एनहेंस्ड एडिशन टीवी बॉक्स भी लॉन्च किया था जिसकी कीमत करीब 41,00 रुपये (61 डॉलर) थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.