शाओमी ने हंगामा में किया करीब 166 करोड़ रुपये निवेश

शाओमी ने हंगामा में किया करीब 166 करोड़ रुपये निवेश
विज्ञापन
चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी शाओमी ने भारतीय स्मार्टफोन और टैबलेट मार्केट में दो साल पहले कदम रखा था। अब कंपनी देश में निवेश के नए आयाम भी तलाश रही है। कंपनी ने भारत के हंगामा डिजिटल मीडिया इंटरटेनमेंट कंपनी में 25 मिलियन डॉलर का निवेश किया है। यह पहला मौका है जब शाओमी ने किसी भारतीय कंपनी में पैसे लगाए हैं।

इस निवेश के जरिए शाओमी ने भारत के डिजिटल कंटेंट मार्केट में तो कदम रखा है और भविष्य में वह अपनी पैठ भी मजबूत करना चाहेगी। इसके अलावा यह मोबाइल बिजनेस के अलावा कंपनी के लिए कमाई का एक और जरिया बनेगा। और आने वाले दिनों में वह हंगामा का इस्तेमाल अपने स्मार्टफोन या अन्य डिवाइस पर एड-ऑन प्रोडक्ट के तौर पर भी कर सकती है।

प्रेस विज्ञप्ति में कंपनी ने यह जरूर बताया कि वह हंगामा के कंटेंट सर्विस जैसे थीम्स और रिंगटोन को जल्द ही इंटिग्रेट करना शुरू करेगी। कंपनी ने फिलहाल वीडियो कंटेंट के बारे में कुछ नहीं कहा है। कंपनी ने यह भी कहा कि वह इस कंटेंट सेक्टर के बारे में और विस्तार से जानने की कोशिश करेगी।

हंगामा के संस्थापक और सीईओ नीरज रॉय ने कहा, ''हम शाओमी के साथ पार्टनरशिप को लेकर बेहद उत्साहित हैं। हम खुश हैं कि डिजिटल कंटेंट मोबाइल डिवाइस के जरिए मुख्यधारा का हिस्सा बन रहा है।''

प्रेस विज्ञप्ति में शाओमी ने कहा, "किसी भारतीय कंपनी में यह हमारा पहला निवेश है। यह शाओमी के लोकल इंटरनेट सर्विस में विस्तार की रणनीति का हिस्सा है।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Business, Commerce, Hungama, India, Mobiles, Movies, Music, Tablets, Xiaomi
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »