Xiaomi का नया Bluetooth Speaker Mini लॉन्च हुआ 2000mAh बैटरी, 11 घंटे प्लेबैक टाइम के साथ, जानें कीमत

Xiaomi Bluetooth Speaker Mini को कंपनी ने IP67 रेटिंग दी है।

Xiaomi का नया Bluetooth Speaker Mini लॉन्च हुआ 2000mAh बैटरी, 11 घंटे प्लेबैक टाइम के साथ, जानें कीमत

Photo Credit: ITHome

Xiaomi Bluetooth Speaker Mini को कंपनी ने IP67 रेटिंग दी है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi Bluetooth Speaker Mini को कंपनी ने IP67 रेटिंग दी है
  • यह Xiaomi के Pengpai Zhilian आर्किटेक्चर से कनेक्टेड है
  • इसमें NFC फीचर भी है जिसकी मदद से यह बहुत जल्दी कनेक्ट हो जाता है
विज्ञापन
Xiaomi ने अपने Bluetooth Speaker Mini को नए कलर वेरिएंट में लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे अब लाइट ब्राउन कलर वेरिएंट में उतारा है। इसके साथ ही कंपनी ने इसे आउटडोर यूज के लिए भी टिकाऊ बनाने की बात कही है। जिसके लिए इसमें वियर रसिस्टेंस और स्क्रैच रसिस्टेंस दिया गया है। कंपनी का दावा है कि बाहर के कठिन हालातों में भी इसकी बॉडी आसानी से खराब नहीं होगी। इसके बॉटम में कंपनी ने एंटी कॉलिजन सॉफ्ट रबर लगाई है जिससे गिरने पर भी यह आसानी से खराब नहीं होगा। यह 2000mAh बैटरी के साथ आता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स।
 

Xiaomi Bluetooth Speaker Mini Light Brown price

Xiaomi Bluetooth Speaker Mini लाइट ब्राउन वेरिएंट को कंपनी ने चीन में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 199 युआन (लगभग 2,200 रुपये) है। इसे JD.com से खरीदा जा सकता है। ग्लोबल मार्केट में यह कब उपलब्ध होगा, अभी इसकी जानकारी कंपनी की ओर से नहीं दी गई है। 
 

Xiaomi Bluetooth Speaker Mini specifications

Xiaomi Bluetooth Speaker Mini को कंपनी ने IP67 रेटिंग दी है। जिससे यह वॉटर और डस्ट प्रूफ बन जाता है। इसी वजह से यह आउटर यूज के लिए भी उपयोगी बन जाता है। इसमें 3 यूनिट अकॉस्टिक आर्किटेक्चर है। यह 360 डिग्री साउंड आउटपुट दे सकता है। इसमें कई तरह के ऑडियो स्टाइल बिल्ट-इन ही आते हैं। यह Xiaomi के Pengpai Zhilian आर्किटेक्चर से कनेक्टेड है और Xiaomi Pengpai OS को सपोर्ट करता है। इसमें NFC फीचर भी है। जिसकी मदद से यह बहुत जल्दी कनेक्ट हो जाता है। NFC एरिया को टच करते ही यह कनेक्ट हो जाता है। 

Xiaomi के Bluetooth Speaker Mini में 2,000mAh की बैटरी है। यह 11 घंटे का प्लेबैक टाइम दे सकता है। इसे पूरी तरह से चार्ज होने में 1.8 घंटे का समय लगता है। इसका खास फीचर यह भी है कि यह एक ही समय में दो मोबाइल फोन्स के साथ कनेक्ट हो सकता है। यानी जिस सोर्स से चाहें, इसमें म्यूजिक प्लेबैक किया जा सकता है। अतिरिक्त सेफ्टी के लिए इसके बॉटम में कंपनी ने एंटी कॉलिजन सॉफ्ट रबर लगाई है जिससे गिरने पर भी यह आसानी से खराब नहीं होगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »