Xiaomi ने लॉन्च किया ब्लूटूथ कंप्यूटर स्पीकर, जानें इसकी सारी खूबियां

चीन में Xiaomi के इस ब्लूटूथ स्पीकर को 399 चीनी युआन (लगभग 4000 रुपये) में बेचा जा रहा है। फिलहाल, इस ऑडियो डिवाइस को भारतीय बाजार में लाने के संबंंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

Xiaomi ने लॉन्च किया ब्लूटूथ कंप्यूटर स्पीकर, जानें इसकी सारी खूबियां
ख़ास बातें
  • कंप्यूटर और नोटबुक के साथ काम करने के लिए बने हैं शाओमी के ये स्पीकर
  • शाओमी स्पीकर इन ऑडियो फाइल फॉर्मट को करेंगे सपोर्ट
  • इलेक्ट्रिक पावर से कनेक्ट होने पर ही काम करेगा स्पीकर
विज्ञापन
चीनी हैंडसेट निर्माता कंपनी Xiaomi ने ब्लूटूथ कंप्यूटर स्पीकर्स लॉन्च किए हैं। कंपनी के घरेलू मार्केट में इन स्पीकर्स की बिक्री शुरू हो गई है। जानकारी दी गई है कि शाओमी के ये स्पीकर खास कंप्यूटर और नोटबुक के साथ काम करने के लिए बने हैं। गौर करने वाली बात यह भी है कि Xiaomi के यह ब्लूटूथ कंप्यूटर स्पीकर किसी स्मार्टफोन और टैबलेट के साथ कनेक्ट नहीं हो पाएगा।

चीन में Xiaomi के इस ब्लूटूथ स्पीकर को 399 चीनी युआन (लगभग 4000 रुपये) में बेचा जा रहा है। फिलहाल, इस ऑडियो डिवाइस को भारतीय बाजार में लाने के संबंंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। यह ब्लूटूथ 4.2 वर्जन से लैस है। यूज़र MP3, AAC, aptX, aptX-LL ऑडियो फाइल फॉर्मट को इस स्पीकर के साथ प्ले कर पाएंगे। चौंकाने वाली बात यह है कि इस स्पीकर में बैटरी मौजूद नहीं है। ब्लूटूथ कनेक्टिविटी होने के बावजूद इलेक्ट्रिक पावर से कनेक्ट होने पर ही यह स्पीकर काम करेगा।

शाओमी ब्लूटूथ कंप्यूटर स्पीकर में एक माइक्रोफोन भी है जिससे यूज़र को वॉयस या वीडियो कॉल करने या रिसीव करने में मदद मिलेगी। स्पीकर बॉक्स में एक केबल भी है। संभवतः इसका इस्तेमाल दोनों स्पीकर को एक-दूसरे से कनेक्ट करने के लिए होगा, ताकि एक साथ आवाज़ आ सके। एक स्पीकर में आवाज बढ़ाने और कम करने के लिए बटन भी दिया गया है, तो वहीं इसके टॉप पर एक एलईडी इंडिकेटर मिलेगा।

गौरतलब है कि पिछले साल जुलाई में Xiaomi Mi AI स्पीकर को लॉन्च किया गया था जो वॉयस असिस्टेंट के साथ आता है। शाओमी के इस स्पीकर की कीमत चीनी युआन 1,499 (लगभग 15,000 रुपये) है। इसके अलावा शाओमी मी एआई मिनी स्पीकर को भी लॉन्च किया गया था जिसकी कीमत चीनी युआन 299 (लगभग 3,000 रुपये) है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »