क्या है एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले, कार में लगा लिया तो नहीं पड़ेगी फोन इस्तेमाल करने की जरूरत

Google के ऑटोमोबाइल इंफोटेनमेंट सिस्टम को Android Auto के तौर पर जाना जाता है जबकि Apple द्वारा तैयार किए गए सिस्टम को Apple CarPlay कहा जाता है।

क्या है एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले, कार में लगा लिया तो नहीं पड़ेगी फोन इस्तेमाल करने की जरूरत

एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो अलग-अलग सिस्टम पर काम करते हैं।

ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड ऑटो के लिए एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करनी होगी।
  • एप्पल कार प्ले के लिए IOS ऐप डाउनलोड करनी होगी।
  • अपने फोन से कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम को कनेक्ट कर सकते हैं।
विज्ञापन
देश में बीते कुछ सालों से कारों में नई टेक्नोलॉजी वाला म्यूजिक सिस्टम दिया जा रहा है जो कि एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम कहा जाता है। जी हां
ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री धीरे-धीरे टेक्नोलॉजी के मामले में काफी तरक्की कर रही है। आज के समय में बजट कारों में भी काफी शानदार फीचर्स दिए जा रहे हैं उसमें इंफोटेनमेंट सिस्टम में मिलने वाला एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले फीचर शामिल है।

अब आपके मन में यह सवाल आया होगा कि आखिर ये एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले फीचर क्या चीज है। किस प्रकार यह फीचर किसी कार में काम करता है। अगर आपको अब तक इसकी जानकारी नहीं थी तो आज आपको इसका भी ज्ञान मिल जाएगा। Google के ऑटोमोबाइल इंफोटेनमेंट सिस्टम को Android Auto के तौर पर जाना जाता है जबकि Apple द्वारा तैयार किए गए सिस्टम को Apple CarPlay कहा जाता है। ये इंफोटेनमेंट सिस्टम आमतौर पर कार खरीदने के लिए बहुत अहम तो नहीं है, लेकिन आज के समय में काफी चलन में है तो यह जरूरी हो जाता है।

सबसे पहले तो आपको एंड्रॉयड ऑटो के लिए एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करनी होगी और IOS वालों को एप्पल कारप्ले ऐप डाउनलोड करनी होगी। फिर केबल या ब्लूटूथ के जरिए अपने फोन से कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम को कनेक्ट कर सकते हैं। कार में इसका इस्तेमाल नेविगेशन के लिए, नोटिफिकेशन चेक करने समेत अन्य कारों के लिए किया जाता है। एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो दोनों का ऑपरेटिंग सिस्टम अलग-अलग है। जब कार से कनेक्ट होने पर इन दोनों का इंटरफेस अलग-अलग नजर आता है।
 

एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले के लाभ


एक बार जब आप इसे कार से कनेक्ट करते हैं तो स्क्रीन मिररिंग जैसा ही आपकी फोन की ऐप आपकी कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम में नजर आने लगती है। वहीं जिन कारों में अलग से नेविगेशन नहीं होता है तो उन कारों में इसके जरिए यूजर्स नेविगेशन सेट कर सकते हैं। वहीं एंटरटेनमेंट के लिए मोबाइल की म्यूजिक ऐप भी नजर आने लगती है। उसके जरिए आप अपनी पसंद के म्यूजिक को प्ले कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले से आप फोन की सभी ऐप को स्क्रीन पर नहीं देख सकते हैं। मगर आप इससे कई नोटिफिकेशन चेक सकते हैं और डायल पैड के जरिए कॉल भी कर सकते हैं।

आज के समय में वैसे तो कारों के टॉप मॉडल और प्रीमियम कारों में यह मिलता है। मगर आपकी कार के मॉडल में यह नहीं है तो आप इसे बाहर से अतिरिक्त पैसे खर्च करके भी लगवा सकते हैं। आज टेक्नोलॉजी में तेजी से विस्तार हो रहा है तो ऐसे में कारों में यह होना काफी फायदा का सौदा है। इसके लगने के बाद फोन का इस्तेमाल कार ड्राइविंग के दौरान कम हो जाता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Android Auto, Apple Car Play, Car Infotainment System
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »