Vu Cinema TV 2024 Edition भारत में 43, 55 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Vu Cinema TV 2024 Edition के 43 इंच मॉडल की कीमत 25,999 रुपये और 55 इंच मॉडल की कीमत 34,999 रुपये है।

Vu Cinema TV 2024 Edition भारत में 43, 55 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Vu Tv

Vu Cinema TV 2024 Edition में 55 इंच की 4K IPS डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Vu Cinema TV 2024 Edition में 43 इंच और 55 इंच की 4K IPS डिस्प्ले है।
  • Vu Cinema TV 2024 Edition के 43 इंच मॉडल की कीमत 25,999 रुपये है।
  • Vu Cinema TV 2024 Edition के 55 इंच मॉडल की कीमत 34,999 रुपये है।
विज्ञापन
लग्जरी टेलीविजन ब्रांड Vu Television ने भारतीय बाजार में Vu Cinema TV 2024 Edition पेश किया है, जो कि 43 इंच और 55 इंच डिस्प्ले में आता है। वीयू सिनेमा टीवी 2024 में टॉप लेवल फीचर्स और एडवांस डिजाइन दिया गया है। Vu ने बेस्ट साउंड इफेक्ट्स प्रदान करने के लिए टीवी में 50-वाट ट्यूब स्पीकर शामिल किए हैं। यहां हम आपको Vu Cinema TV 2024 Edition के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vu Cinema TV 2024 Edition की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Vu Cinema TV 2024 Edition के 43 इंच मॉडल की कीमत 25,999 रुपये और 55 इंच मॉडल की कीमत 34,999 रुपये है। भारत में ये टीवी आज यानी कि 23 अप्रैल 2024 दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट और भारतीय रिटेल स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। Vu Cinema TV 2024 भारत के अलावा मिडल ईस्ट (यूएई, कतर, बहरीन) और अफ्रीका में भी उपलब्ध होंगे।


Vu Cinema TV 2024 Edition के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Vu Cinema TV 2024 Edition में 43 और 55 इंच की 4K IPS डिस्प्ले दी गई है, जो कि 400 निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट करती है। डिस्प्ले हर फ्रेम में वाइब्रेंट कलर और क्लियर डिटेल प्रदान करती है। साउंड सेटअप की बात करें तो साइड-फायरिंग ट्यूब स्पीकर दि गए हैं जो कि 50W पावरफुल पावर आउटपुट के साथ बेहतर साउंड प्रदान करते हैं। साथ में डॉल्बी ऑडियो एन्हांसमेंट लिविंग रूम में सिनेमैटिक एक्सपीरियंस प्रदान करता है। Vu Cinema TV 2024 Edition टीवी अब एयरप्ले के साथ कंपेटिबल है। खासतौर पर आईफोन यूजर्स अपने मोबाइल फोन का कंटेंट अपने Vu सिनेमा टीवी पर देख सकते हैं।

Vu Cinema TV 2024 के साथ आप किसी भी कमरे को मूवी थिएटर में बदल सकते हैं। वॉयस कमांड के जरिए कंटेंट खोजना आसान हो गया है। यह टीवी वेबओएस चलाता है। इसमें 1000+ ऐप्स दिए गए हैं, जिसमें Netflix, Prime Video और YouTube जैसे ऐप्स के साथ-साथ कंटेंट चयन करना आसान हो जाता है। वॉयस सर्च और स्ट्रीमिंग ऐप बटन का इस्तेमाल करके आसानी से नेविगेट कर सकते हैं।  टू-वे ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ यूजर्स अपने मोबाइल डिवाइस से टीवी के स्पीकर तक अपनी पसंदीदा प्लेलिस्ट सुन सकते हैं। इसके अलावा इसकी ड्यूल बैंड वाई-फाई कैपेसिटी बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करती है। Vu Cinema TV 2024 एडवांस फीचर्स और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ मनोरंजन के अनुभव बेहतर बनाता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vu Televisions, Vu TV, Vu Cinema TV 2024 Edition
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »