75 और 85 इंच के मिनी-एलईडी स्‍मार्ट टीवी लाई Toshiba, लगे हैं 95W के स्‍पीकर, जानें प्राइस

Toshiba Z870MF TV : टीवी सीरीज की सबसे बड़ी खूबी इसकी मिनी एलईडी डिस्प्ले तकनीक है, जो 4K रेजॉलूशन में कंटेंट देखने का मौका देती है।

75 और 85 इंच के मिनी-एलईडी स्‍मार्ट टीवी लाई Toshiba, लगे हैं 95W के स्‍पीकर, जानें प्राइस

टीवी को 75 और 85 इंच स्‍क्रीन साइज में लाया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 17999 युआन यानी लगभग 2 लाख 11 हजार 352 रुपये है।

ख़ास बातें
  • इन टीवी में 95वॉट स्‍पीकर लगाए गए हैं
  • 4K रेजॉलूशन और 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है
  • ये टीवी वाई-फाई 5 सपोर्ट के साथ आते हैं
विज्ञापन
बीते कुछ वर्षों में स्‍मार्ट टीवी का मार्केट जिस तेजी से बदला है, उस तेजी से स्‍मार्टफोन मार्केट ने भी बदलाव नहीं देखा था। साल-दो साल पहले तक 32 और 40 इंच के टीवी आइडियल हुआ करते थे। ये स्‍क्रीन साइज बढ़कर 43 इंच से 55 इंच और फ‍िर 65 इंच हुआ। अब तो कंपनियां 98 इंच तक टीवी लॉन्‍च कर रही हैं। उनमें ऐसी तकनीक पेश की जा रही है, जो आम लोगों की पहुंच तक हो। जानेमाने ब्रैंड तोशिबा (Toshiba) ने मिनी-एलईडी टीवी सीरीज लॉन्‍च की है, जिसे Z870MF टीवी सीरीज कहा गया है। खास यह है कि कंपनी ने इस टीवी सीरीज को दमदार साउंड से भी सजाया है। 

तोशिबा Z870MF टीवी सीरीज की सबसे बड़ी खूबी इसकी मिनी एलईडी डिस्प्ले तकनीक है, जो 4K रेजॉलूशन में कंटेंट देखने का मौका देती है। साथ ही एक एडवांस्‍ड साउंड सिस्‍टम इस टीवी में लगाया गया है। टीवी को 75 और 85 इंच स्‍क्रीन साइज में लाया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 17999 युआन यानी लगभग 2 लाख 11 हजार 352 रुपये है। 

ithome की रिपोर्ट के अनुसार, इस टीवी में 1200 से ज्‍यादा मिनी एलईडी जोन हैं, जो बेहतर कॉन्‍ट्रास्‍ट ऑफर करते हैं। ये टीवी 2 हजार निट्स की पीक ब्राइटनैस के साथ आते हैं और एचडीआर कंटेंट भी दिखाते हैं। जैसाकि हमने बताया तोशिबा की नई टीवी सीरीज में दमदार साउंड है। इन टीवी में 95वॉट स्‍पीकर लगाए गए हैं। डॉल्‍बी एटमॉस और डीटीएस:एक्स सराउंड साउंड को भी ये टीवी सपोर्ट करते हैं। 

4K रेजॉलूशन ऑफर करने वाले तोशिबा के नए टीवी में 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इससे टीवी डिस्‍प्‍ले में स्‍मूद एहसास होता है। ये टीवी वाई-फाई 5 सपोर्ट के साथ आते हैं। एचडीएमआई 2.1 पोर्ट दिया गया है। साथ में है  iCare विजुअल केयर तकनीक। इसकी मदद से आंखों पर ज्‍यादा जोर नहीं पड़ता। ये टीवी को अभी चीनी मार्केट में पेश किया गया है। भारत समेत बाकी देशों में इनकी उपलब्‍धता पर अभी कोई जानकारी नहीं है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  3. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  4. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  6. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  7. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  8. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  10. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »