32 इंच Smart TV भारत में TCL ने S सीरीज के तहत किए लॉन्च, जानें कीमत

TCL S5400 32 इंच FHD Google TV में यूजर्स गूगल वॉचलिस्ट के जरिए पर्सनल लाइब्रेरी में कंटेंट ऐड कर सकते हैं। सेफ व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करने के लिए टीवी Google Kids मोड के साथ आता है।

32 इंच Smart TV भारत में TCL ने S सीरीज के तहत किए लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: TCL

TCL S5400 Google TV में 60Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले से लैस है।

ख़ास बातें
  • TCL S series में S5400 Google TV, S5400A प्रीमियम A+ और S5403A शामिल हैं।
  • कीमत की बात की जाए तो TCL S5400 Google TV की कीमत 15,990 रुपये है।
  • TCL S5400 32 इंच FHD Google TV में गूगल वॉचलिस्ट से कंटेंट ऐड कर सकते हैं
विज्ञापन
TCL ने भारतीय बाजार में अपने S सीरीज गूगल और एंड्रॉयड टीवी को लॉन्च कर दिया है। अपने ग्राहकों को अपने हाई-डेफिनिशन रेजॉल्यूशन और एडवांस स्मार्ट फीचर्स के जरिए बेस्ट एक्सपीरियंस देने के लिए कंपनी ने स्मार्ट टीवी को डिजाइन किया है। इनका स्लीक और कॉम्पैक्ट डिजाइन लुक को बेहतर बनाता है। इस सीरीज में तीन मॉडल S5400 Google TV, S5400A प्रीमियम A+ और S5403A शामिल हैं। यहां हम आपको TCL S सीरीज 32 इंच स्मार्ट टीवी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

TCL S Series 32-inch Smart TV की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो TCL S5400 Google TV की कीमत 15,990 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो टीसीएल टीवी बिक्री के लिए Amazon और Flipkart जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के साथ-साथ ऑफलाइन भी उपलब्ध है। S5400A की कीमत अमेजन और फ्लिपकार्ट पर 13,490 रुपये से शुरू होती है। वहीं S5403A पूरे भारत में फिजिकल रिटेल और ब्रांड स्टोर्स पर 13,990 रुपये में उपलब्ध है। S5400 और S5403A दोनों मॉडलों पर 10 प्रतिशत तक इंस्टेंट कैशबैक के साथ शानदार ऑफर्स उपलब्ध हैं।
 

TCL S सीरीज 32-इंच स्मार्ट टीवी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन


TCL S5400 32 इंच FHD Google TV में यूजर्स गूगल वॉचलिस्ट के जरिए पर्सनल लाइब्रेरी में कंटेंट ऐड कर सकते हैं। सेफ व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करने के लिए टीवी Google Kids मोड के साथ आता है, जो बच्चों के लिए स्पेसिफिक प्रोफाइल के जरिए फिल्टर कंटेंट प्रदान करता है। इसके अलावा टीवी में क्रोमकास्ट इंटीग्रेटेड है, जिससे यूजर्स अपने डिवाइस से डायरेक्ट टीवी स्क्रीन पर वीडियो, म्यूजिक और ऐप्स कास्ट कर सकते हैं।

अपनी S सीरीज के तौर पर TCL ने S5403A और S5400A 32 इंच HD Android 11 TV भी लॉन्च किया है, जो A+ HD-रेडी पैनल से लैस है जो शानादर व्यूइंग एक्सपीरियंस के लिए शार्प और विविड इमेज प्रदान करता है। एंड्रॉयड के लेटेस्ट वर्जन के साथ टीवी में स्पीड और सिक्योरिटी है, जो एक ही जगह पर 7 हजार से ज्यादा ऐप्स और 7 लाख शो और मूवीज का एक्सेस प्रदान करता है। टीवी में गूगल प्ले गेम्स, इंटीग्रेटेड क्रोमकास्ट, गूगल प्ले मूवीज एंड टीवी और गूगल प्ले स्टोर है।

Google और Android TV की TCL S सीरीज स्मार्ट टीवी में बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए डॉल्बी ऑडियो और शानदार अनुभव के लिए 24W स्पीकर सिस्टम है। टीवी में माइक्रो-डिमिंग टेक्नोलॉजी है जो कि 1.07 बिलियन कलर डिस्प्ले के साथ डायनामिक कलर एन्हांसमेंट प्रादन करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5.0 ब्लूटूथ, वाई-फाई, एचडीएमआई x 2 और यूएसबी 2.0 जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन भी हैं।

Google TV वाले मॉडल में 16GB स्टोरेज और 1.5GB RAM मिलती है। प्रोसेसर के लिए इसमें 64-बिट क्वाड कोर प्रोसेसर मिलता है। वहीं Android 11 TV में 8GB स्टोरेज और 1GB RAM मिलती है। इसके अलावा G31MP2 GPU के साथ 64-बिट क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा टीवी अलग-अलग तरह के कंटेंट के हिसाब से इंटेलीजेंट साउंड मोड और कई साउंड मोड के साथ आते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  2. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  3. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  4. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  5. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  6. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  7. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  8. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  9. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  10. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »