85 इंच बड़े TCL MiniLED TV Thunderbird Crane 6 Pro की प्रीबुकिंग शुरू, 144Hz 4K डिस्प्ले से है लैस, जानें डिटेल

यह टीवी Android 11.0 OS पर रन करता है।

85 इंच बड़े TCL MiniLED TV Thunderbird Crane 6 Pro की प्रीबुकिंग शुरू, 144Hz 4K डिस्प्ले से है लैस, जानें डिटेल

Photo Credit: ITHome

TCL Thunderbird Crane 6 Pro में 85 इंच डिस्प्ले है जो कि 4K रिजॉल्यूशन के साथ आता है।

ख़ास बातें
  • यह टीवी Android 11.0 OS पर रन करता है।
  • कनेक्टिविटी ऑप्शंस में Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.2 मौजूद हैं।
  • इसमें 1500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है।
विज्ञापन
TCL के विशाल स्मार्ट TV Thunderbird 85 inch Crane 6 Pro अब प्रीबुक किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि यह लेटेस्ट 2024 MiniLED TV है जो घर पर ही सिनेमा वाला एक्सपीरियंस देने की क्षमता रखता है। जैसा कि इसके नाम से पता चलता है, टीवी में 85 इंच का डिस्प्ले है जो 4K VA पैनल के साथ आता है। इसमें 800 जोन मिनी एलईडी बैकलाइट लगी हैं। टीवी में 1500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। इसमें 95 प्रतिशत DCI-P3 कलर गेमट सपोर्ट है। 
 

TCL Thunderbird 85 inch Crane 6 Pro price

TCL Thunderbird 85 inch Crane 6 Pro टीवी की कीमत ITHome पर 7499 युआन (लगभग 88,000 रुपये) बताई गई है। इसे JD.com से प्रीबुक किया जा सकता है। टीवी के फाइनल लॉन्च प्राइस में अभी बदलाव भी हो सकता है। यह अधिकारिक लॉन्च के समय ही स्पष्ट हो पाएगा। लेकिन टीवी को प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। 
 

TCL Thunderbird 85 inch Crane 6 Pro specifications

TCL Thunderbird Crane 6 Pro में 85 इंच डिस्प्ले है जो कि 4K रेजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें 1500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है और 95 प्रतिशत DCI-P3 कलर गेमट का सपोर्ट है। इसमें Dolby Vision IQ और IMAX Enhanced फीचर है। टीवी में TSR पिक्चर क्वालिटी इंजन दिया गया है। सिनेमा वाला एक्सपीरियंस लेने के लिए टीवी में 24P सिनेमेटिक मोड भी दिया गया है। 

TCL Thunderbird Crane 6 Pro में MediaTek MT9653 प्रोसेसर मिलता है जिसके साथ 4GB रैम और 64GB स्टोरेज दी गई है। यह टीवी Android 11.0 OS पर रन करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में  Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.2 मौजूद हैं। इसके अलावा इसमें दो HDMI 2.1 पोर्ट, एक स्टैंडर्ड HDMI 2.0 पोर्ट, USB 3.0, और USB 2.0 पोर्ट भी मौजूद है। कंपनी का कहना है कि इस टीवी में स्टार्टअप विज्ञापन भी नहीं दिखेंगे जिससे कि यूजर एक्सपीरियंस ज्यादा बेहतर मिलेगा। 

साउंड की बात करें तो टीवी में 2.1 सिनेमा ग्रेड साउंड सिस्टम दिया गया है जिसमें 50W की अधिकतम आउटपुट है। इसके अलावा इसमें 20W का रियर सबवूफर भी है जो बेस को और ज्यादा बेहतर बनाता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 लॉन्च होने जा रहा सबसे बड़े 7 इंच डिस्प्ले, 8000mAh के बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  2. 6 हजार सस्ता खरीदें iQOO का 7600mAh बैटरी वाला फोन! यहां मिल रही धांसू डील
  3. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स हुई दोगुनी, Tata Motors का पहला रैंक बरकरार
  4. Tecno Camon 50 Ultra 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  5. Samsung के सबसे स्टाइलिश फोन का हो सकता है The End! सामने आया बड़ा लीक
  6. Apple का iPhone 17 की मैन्युफैक्चरिंग घटाने का प्लान, कॉस्ट का बढ़ा प्रेशर
  7. Samsung के नए 2026 AI AC लॉन्च, इनमें मानसून के लिए मिलेंगे 3 खास फीचर्स
  8. Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra का प्राइस हो गया लीक, 5000mAh तक बैटरी के साथ 22 जुलाई को देंगे दस्तक!
  9. Vivo T5 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  10. Sony IER-M500 ईयरबड्स हुए लॉन्च, यूनीक कलर, पारदर्शी डिजाइन के साथ जानें खास फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »