85 इंच बड़ा 4K QLED स्मार्ट TV TCL ने किया लॉन्च, 60Hz, Dolby Vision से लैस, जानें कीमत

TCL 85Q5K TV में 85 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 4K (2160p) रिजॉल्यूशन आता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 मई 2025 11:20 IST
ख़ास बातें
  • इस टीवी में 4K QLED डिस्प्ले मिलता है
  • टीवी Google TV पर ऑपरेट करता है
  • इसमें कंपनी ने AIPQ प्रोसेसर दिया है

TCL 85Q5K TV में 60Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।

Photo Credit: Bestbuy

TCL ने अपने बिग-स्क्रीन टीवी सेग्मेंट में नया 85 इंच बड़ा Q5K Google TV लॉन्च किया है। इस टीवी में 4K QLED डिस्प्ले मिलता है। कंपनी ने Dolby Vision जैसे फीचर्स का सपोर्ट भी इसमें दिया है। जैसा कि नाम से भी पता चलता है कि टीवी Google TV पर ऑपरेट करता है जबकि इससे पहले वाला मॉडल Fire TV इंटरफेस पर चलता था। टीवी में HDR10+, HDR10, और HLG का सपोर्ट है जिससे यह कंटेंट व्यूइंग का बेहतर एक्सपीरियंस दे सकता है। इसमें कंपनी ने AIPQ प्रोसेसर दिया है जो स्मार्ट पिक्चर एडजस्टमेंट कर सकता है। आइए जानते हैं टीवी की कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में।
 

TCL 85Q5K TV Price

TCL 85Q5K TV को कंपनी ने US की मार्केट में पेश किया है। इसकी कीमत 749.99 डॉलर (लगभग 63,500 रुपये) है। इसे Bestbuy.com जैसे प्लेटफॉर्म्स से खरीदा जा सकता है। 
 

TCL 85Q5K TV Specifications

TCL 85Q5K TV में 85 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 4K (2160p) रिजॉल्यूशन आता है। इस टीवी में 60Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसका पैनल डायरेक्ट LED बैकलाइट के साथ आता है और HDR Pro+ को सपोर्ट करता है। Dolby Vision, HDR10+, HDR10 और HLG जैसे फीचर्स भी इसमें दिए गए हैं जिनसे टीवी में डीप कंट्रास्ट पैदा होता है और कलर्स भी काफी लुभावने नजर आते हैं। 

TCL 85Q5K टीवी Google TV पर ऑपरेट करता है जबकि इससे पहले वाला मॉडल Fire TV इंटरफेस पर चलता था। इसमें कंपनी ने AIPQ प्रोसेसर दिया है जो स्मार्ट पिक्चर एडजस्टमेंट कर सकता है। यह पिक्चर क्लियरिटी, कंट्रास्ट और सैचुरेशन को अपनी डीप लर्निंग की मदद से ऑप्टिमाइज कर सकता है। टीवी Motion Rate 240 को सपोर्ट करता है। फास्ट मूविंग सीन में इससे ब्लर बहुत कम नजर आता है। गेमर्स के लिए टीवी में लो-लेटेंसी मोड दिया गया है।
Advertisement

साउंड के लिए टीवी में इंटीग्रेटेड स्पीकर लगे हैं जो Dolby Atmos and DTS Virtual X को सपोर्ट करते हैं। इससे टीवी इमर्सिव ऑडियो का अनुभव देता है। टीवी में Google Assistant और Amazon Alexa का बिल्ट-इन सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए टीवी में तीन HDMI पोर्ट, दो USB पोर्ट, वीडियो इनपुट, ऑप्टिकल ऑडियो आउट, 3.5mm ऑडियो पोर्ट आदि दिए गए हैं। यह वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 5 और Bluetooth 5.2 को सपोर्ट करता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi लाई 3W पावर वाले छोटू स्पीकर, बन जाते हैं फोन का स्टैंड! IP67 रेटिंग
  2. भारत में बनेंगे Oppo, OnePlus और Realme के फोन, 2027 से शुरू होगा प्रोडक्शन
  3. Redmi M100 लॉन्च हुआ 7900mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Z11 में मिलेगा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, भारत में इस सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
  2. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
  3. Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी
  4. Usain Bolt से भी तेज? 45kmph की स्पीड से दौड़ने वाले चीन के इस रोबोट ने मचाया तहलका!
  5. AirPods 5 के लॉन्च की आहट! मिल सकती है नई H3 चिप, ANC सपोर्ट
  6. रिश्वतखोरों की पोल खोलने वाली वेबसाइट अचानक हुई बंद, 48 घंटे में आए 50 लाख से ज्यादा रिक्वेस्ट!
  7. Xiaomi लाई 3W पावर वाले छोटू स्पीकर, बन जाते हैं फोन का स्टैंड! IP67 रेटिंग
  8. ₹2250 सस्ती कीमत पर मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Oppo स्मार्टफोन, ये है पूरा ऑफर
  9. Pova 8 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: ₹50000 में कौन सा है बेस्ट
  10. अमेरिकी कंपनी Microsoft को चीन दिखाएगा बाहर का रास्ता? सरकारी सिस्टम से हटेगा Windows
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.