Tata Sky ग्राहकों को मिल रहा है 7 दिनों का बैलेंस लोन, ऐसे पाएं

Covid-19 यानी कोरोना वायरस के खतरे के चलते भारत सरकार ने 21 दिनों तक का लॉकडाउन पूरे देशभर में लागू किया है, इस वजह से ही Tata Sky ने यह कदम उठाया है।

Tata Sky ग्राहकों को मिल रहा है 7 दिनों का बैलेंस लोन, ऐसे पाएं

कोरोनावायरस के संक्रमण के चलते लॉकडाउन से जूझ रहा है देश

ख़ास बातें
  • Tata Sky मैसेज के जरिए दे रहा लोन का संदेश
  • एक स्पेशल नबंर पर मिस्ड कॉल से मिलेगा टाटा स्काई लोन
  • 7 दिन का टाटा-स्काई लोन 8वें दिन वापस ले लिया जाएगा
विज्ञापन
Tata Sky ने लॉकडाउन के इस माहौल में अपने ग्राहकों को थोड़ी-सी राहत देने की योजना बनाई है। खबर है कि कंपनी अपने ग्राहकों को 7 दिन का बैलेंस लोन ऑफर कर रही है। दरअसल, जिन ग्राहकों का रीचार्ज न करा पाने की वजह से अकाउंट डिएक्टिवेट हो गया था और उन्हें 7 दिन का क्रेडिट मिलेगा। जैसे कि सभी जानते है Covid-19 बिमरी जो कोरोनावायरस के संक्रमण से फैल रही है, उसकी वजह से भारत सरकार ने पूरे देशभर को लॉकडाउन कर दिया है। ऐसे में कंपनी ने फैसला किया है कि ग्राहकों को थोड़ी राहत दी जाए। यह ऑफर खासतौर पर केवल उन ग्राहकों के लिए है, जिनके अकाउंट रीचार्ज ना कराने की वजह से बंद हो गए हैं। इन ग्राहकों को टाटा स्काई द्वारा 7-दिन का क्रेडिट बैलेंस दिया जा रहा है। आठवें दिन यूज़र के अकाउंट से इस लोन को वापस ले लिया जाएगा।

जैसा कि हमने ऊपर बताया है कि Tata Sky का यह नया ऑफर केवल डिएक्टिवेट अकाउंट्स के लिए उपलब्ध है। इन सब्सक्राइबर्स को टाटा स्काई एक मैसेज भेज रही है, जिसमें लिखा है "आपका टाटा स्काई अकाउंट डिएक्टिवेट है। यदि आप रीचार्ज करने में असमर्थ हैं, तो 7 दिन का बैलेंस पाने के लिए अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से '080-61999922' इस नंबर पर मिस्ड कॉल दें। आठवें दिन यह बैलेंस वापस ले लिया जाएगा। अकाउंट अगले 4 घंटे में क्रेडिट कर दिया जाएगा। रिएक्टिवेशन सर्विस के लिए अपना सेट-टॉप बॉक्स चालू रखें।"

मिस्ड कॉल करने के बाद आपके टाटा स्काई अकाउंट में 7 दिन का बैलेंस क्रेडिट कर दिया जाएगा, जो चैनल आपने सब्सक्राइब किए हुए हैं वे चालू हो जाएंगे। हालांकि, आठवें दिन टाटा स्काई इस लोन को यूज़र के अकाउंट से अपने-आप वापस ले लेगा। इस ऑफर को सबसे पहले DreamDTH द्वारा देखा गया।

देशभर के लॉकडाउन में, टाटा स्काई का यह ऑफर ग्राहकों को कुछ समय की राहत देगा। गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में टाटा स्काई ने अपने एसडी और एचडी सेट-टॉप बॉक्स की कीमत बढ़ाई थी। एसडी और एचडी दोनों ही टाटा स्काई सेट-टॉप बॉक्स कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर 1,499 रुपये में उपलब्ध है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Tata Sky, India Lockdown

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  11. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  10. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »