55, 65 और 65 इंच डिस्प्ले के साथ Sony Bravia X82L TV लॉन्च, जानें क्या है खास

Sony Bravia X82L टीवी 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच स्क्रीन में उपलब्ध हैं जो कि 4K रेजोल्यूशन और HDR फॉर्मट का सपोर्ट करते हैं।

55, 65 और 65 इंच डिस्प्ले के साथ Sony Bravia X82L TV लॉन्च, जानें क्या है खास

Photo Credit: Sony

Sony Bravia X82L TV में तीन डिस्प्ले साइज का ऑप्शन है।

ख़ास बातें
  • Sony ने भारतीय बाजार में Sony Bravia X82L TV सीरीज को लॉन्च कर दिया है।
  • Sony Bravia X82L टीवी 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच स्क्रीन में उपलब्ध हैं।
  • Sony Bravia X82L TV के 55 इंच मॉडल की कीमत 91,990 रुपये है।
विज्ञापन
Sony ने भारतीय बाजार में Sony Bravia X82L TV सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इस साल अप्रैल में ब्रांड ने Bravia X70L, X75L और X80L टीवी को देश में पेश किया था। हाल ही में आया नया X82L टीवी फ्लैगशिप फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लैस है। यहां हम आपको Sony Bravia X82L TV सीरीज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Sony Bravia X82L TV की कीमत और उपलब्धता


Sony Bravia X82L TV  के 55 इंच मॉडल की कीमत 91,990 रुपये है। वहीं 65 इंच वेरिएंट की कीमत 1,24,990 रुपये है। इसके 75 इंच मॉडल की कीमत का अभी खुलासा होना बाकि है। उपलब्धता की बात करें तो ये टीवी बिक्री के लिए सोनी सेंटर, इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर और ई-कॉमर्स पोर्टल पर उपलब्ध हैं। 


Sony Bravia X82L TV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Sony Bravia X82L टीवी 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच स्क्रीन में उपलब्ध हैं जो कि 4K रेजोल्यूशन और HDR फॉर्मट का सपोर्ट करते हैं। इसमें 4K HDR पिक्चर इंजन और ट्रिल्यूमिनियस प्रो एल्गोरिथम दिया गया है। ऑडियो के मामले में Sony Bravia X82L में डॉल्बी एट्मस और स्पैटियल ऑडियो के साथ X-बैलेंस्ड स्पीकर दिए गए हैं। टीवी में एक्स-प्रोटेक्शन प्रो टेक्नोलॉजी है जो कि धूल और नमी प्रतिरोधी है। कनेक्टिविटी के लिहाज से टीवी में 4 HDMI 2.1 पोर्ट, ईथरनेट पोर्ट, 2 यूएसबी पोर्ट और एक हेडफोन जैक दिया गया है।  

Sony Bravia X82L यूजर्स सोनी पिक्चर मूवीज का एक्सेस प्रदान करता है जो कि प्योर स्ट्रीम के साथ 4K ब्लू-रे टेक्नोलॉजी में उपलब्ध है। ये टीवी वेरिएबल रिफ्रेश रेट, ऑटो लो लैटेंसी मोड (ALLM), ऑटो एचडीआर टोन मैपिंग और गेम मोड का सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा इन टीवी में गेस्चर कंट्रोल, प्रोक्सिमिटी अलर्ट और प्रोटेक्टेड प्राइवेसी फीचर दिया गया है। ये टीवी Google TV ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं, जिनमें हैंड्स फ्री वॉयस सर्च और ऐप्स और गेम का एक्सेस मिलता है। इसके अलावा टीवी में क्रॉमकास्ट, एप्पल एयरप्ले और होमकिट का सपोर्ट मिलता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  5. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  7. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  9. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »