75, 65, 55, 50 और 43 इंच के 4K स्मार्ट TV Sony ने भारत में किए लॉन्च, जानें कीमत

Sony Bravia X80K स्मार्ट टीवी की भारत में कीमत 94,990 रुपये से शुरू होती है जिसमें इसका 55 इंच मॉडल KD-55X80K आता है।

75, 65, 55, 50 और 43 इंच के 4K स्मार्ट TV Sony ने भारत में किए लॉन्च, जानें कीमत

Sony Bravia X80K का 55 इंच मॉडल फिलहाल खरीद के लिए उपलब्ध है।

ख़ास बातें
  • टीवी में Dolby Audio, Dolby Atmos का सपोर्ट है
  • इनमें 10 वाट के डुअल स्पीकर्स दिए गए हैं
  • गेमिंग के लिए डेडीकेटेड लो-लेटेंसी मोड HDMI 2.1 भी दिया गया है
विज्ञापन
Sony Bravia X80K स्मार्ट टीवी सीरीज को कंपनी ने भारत में शुक्रवार को लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी के लेटेस्ट 4K स्मार्ट टीवी लाइनअप पांच डिस्प्ले साइज में आते हैं जिसमें 75 इंच, 65 इंच, 55 इंच, 50 इंच और 43 इंच के टीवी शामिल हैं। इन टीवी में HDR10, HLG और Dolby Vision का सपोर्ट है। साउंड के लिए Sony Bravia X80K मॉडल Dolby Audio, Dolby Atmos और DTS Digital Surround के साथ आते हैं। इनमें डुअल 10W स्पीकर्स दिए गए हैं। ये Google TV पर चलते हैं और साथ में Google Assistant और Alexa सपोर्ट के साथ आते हैं। टीवी में क्रोमकास्ट बिल्ट-इन है और Apple AirPlay का सपोर्ट भी दिया गया है। 
 

Sony Bravia X80K Smart TV price in India

Sony Bravia X80K स्मार्ट टीवी की भारत में कीमत 94,990 रुपये से शुरू होती है जिसमें इसका 55 इंच मॉडल KD-55X80K आता है। कंपनी ने अभी तक 43 इंच (KD-43X80K), 50 इंच (KD-550X80K), 65 इंच  (KD-65X80K) और 75 इंच (KD-75X80K) मॉडल्स की कीमत घोषित नहीं की है। 55 इंच मॉडल भारत में खरीद के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा बाकी मॉडल्स भी जल्द ही सोनी सेंटर्स, बड़े इलेक्ट्रॉनिक स्टोर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होंगे।  
 

Sony Bravia X80K Smart TV specifications, features

जैसा कि पहले बताया गया है, टीवी 5-स्क्रीन साइज में आते हैं। इनमें 4K (3,840 x 2,160 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है जिसके साथ  HDR10, Dolby Vision, और HLG फॉर्मेट का सपोर्ट है। कंपनी ने इनमें Triluminos Pro डिस्प्ले दिया है जिसमें कलर्स अधिक ज्यादा उभर कर आते हैं। बेजल में ब्लैक शेड है और रिफ्रेश रेट 50Hz है।

सोनी के इन लेटेस्ट स्मार्ट टीवी में Sony 4K HDR प्रोसेसर X1 दिया गया है। इस चिप के बारे में कहा गया है कि यह बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस देने के लिए आसपास के वातावरण के हिसाब से पिक्चर को एडॉप्ट कर लेता है। टीवी में 16GB इनबिल्ट स्टोरेज है और ये Google TV पर चलते हैं जो कि Android TV पर आधारित है। इसमें यूजर्स Google Play स्टोर के माध्यम से अलग अलग सपोर्टेड ऐप्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। 

साउंड की बात करें तो टीवी में Dolby Audio, Dolby Atmos और DTS Digital Surround का सपोर्ट है। इनमें डुअल 10W स्पीकर्स दिए गए हैं। इनमें गेमिंग के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए डेडीकेटेड लो-लेटेंसी मोड HDMI 2.1 भी दिया गया है। 

कनेक्टिविटी ऑप्शंस में डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.2, चार एचडीएमआई पोर्ट, बिल्ट-इन क्रोमकास्ट, एक ऑडियो जैक और दो यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं। टीवी के साथ आने वाला रिमोट वॉइस कमांड को भी सपोर्ट करता है। टीवी में बिल्ट-इन माइक्रोफोन दिए गए हैं ताकि वॉइस कमांड के साथ हैंड्सफ्री एक्सपीरियंस मिल सके। इनमें Apple AirPlay और HomeKit का भी सपोर्ट है जिससे एप्पल डिवाइसेज जैसे iPad और iPhone से कंटेंट स्ट्रीम किया जा सकता है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
स्मार्ट टीवीहां
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »