Samsung The Serif 65-Inch टीवी Tap View जैसे फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत...

Samsung The Serif 65-inch की कीमत KRW 2,790,000 (लगभग 1.81 लाख रुपये) है। इस टीवी को खरीद के लिए दक्षिण कोरिया में उपलब्ध करा दिया गया है और भविष्य में यह टीवी ग्लोबली भी लॉन्च किया जाएगा।

Samsung The Serif 65-Inch टीवी Tap View जैसे फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत...
ख़ास बातें
  • Samsung The Serif 65 inch TV में व्हाइट कलर ऑप्शन मौजूद है
  • सैमसंग द सेरिफ 65 इंच टीवी में मोटे बेजल्स दिए गए हैं
  • टीवी की सेल दक्षिण कोरिया में शुरू कर दी गई है
विज्ञापन
Samsung The Serif 65-inch टीवी को दक्षिण कोरियाई कंपनी द्वारा लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने इससे पहले इस सीरीज़ में 43 इंच, 50 इंच और 55 उंच मॉडल्स को ग्लोबली लॉन्च किया था, जिसमें भारत भी शामिल है। सैमसंग टीवी की Serif लाइनअप को फेमस फर्नीचर डिज़ाइनर Ronan and Erwan Bouroullec द्वारा डिज़ाइन किया गया है। नया द सेरिफ टेलीविज़न में वहीं फीचर्स मौजूद हैं, जो कि इससे पहले के मॉडल्स में मौजूद थे। इनमें बदलाव केवल साइज़ में ही है।
 

Samsung The Serif 65-inch TV price

Samsung The Serif 65-inch की कीमत KRW 2,790,000 (लगभग 1.81 लाख रुपये) है। इस टीवी को खरीद के लिए दक्षिण कोरिया में उपलब्ध करा दिया गया है और भविष्य में यह टीवी ग्लोबली भी लॉन्च किया जाएगा। पिछले मॉडल्स से तुलना करें, तो 43 इंच टीवी की कीमत 83,990 रुपये थी। जबकि इसके 50 इंच मॉडल की कीमत 1,16,900 रुपये और 55 इंच मॉडल की कीमत 1,48,900 रुपये थी।
 

Samsung The Serif 65-inch specifications, features

सैमसंग ने फिलहाल 65 इंच मॉडल के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन यह कहा गया है कि इसमें AirPlay 2 और NFC सपोर्ट मौजूद होगा। NFC सपोर्ट की वजह से एंड्रॉयड 8.1 या फिर इससे ऊपर के वर्ज़न पर चलने वाले सैमसंग गैलेक्सी फोन पर Tap View फंक्शन का इस्तेमाल कर फोन के कॉन्टेंट को टीवी पर प्ले किया जा सकता है। यह फीचर इससे छोटे स्क्रीन साइज़ मॉडल्स में भी मौजूद है।

अन्य मॉडल्स की तरह इस मॉडल में भी Samsung की Quantum Dot Technology का इस्तेमाल किया गया है। इसमें एक्टिव वॉयस एम्पलिफायर फीचर भी मौजूद है। यह टीवी HDR 10+ सर्टिफाइड है और यह अपनी AI Upscaling टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर हर चीज को 4K तक बढ़ा सकता है। सैमसंग द सेरिफ 65-इंच टीवी में 'मैजिक स्क्रीन' फीचर भी दिया गया है, जहां यह विभिन्न कॉन्टेंट दिखाएगा।

The Serif 65-inch में मोटे बेजल्स दिए गए हैं, जो कि पेटिंग जैसा दिखाने के लिए दिया गया है। इसमें सिंगल व्हाइट कलर ऑप्शन मौजूद है, जबकि बाकि मॉडल्स में ब्लू कलर भी मौजूद था।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »