Samsung ने Rs 31,490 से शुरू होने वाले नए QLED, Crystal 4K TV किए लॉन्च, जानें फीचर्स

QEF1 QLED TV में क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी मिलती है जो 100% कलर वॉल्यूम पैदा कर सकती है।

Samsung ने Rs 31,490 से शुरू होने वाले नए QLED, Crystal 4K TV किए लॉन्च, जानें फीचर्स

Photo Credit: Samsung

Samsung ने नई QLED QEF1 सीरीज और Crystal 4K UHD सीरीज के TV लॉन्च किए हैं।

ख़ास बातें
  • QEF1 QLED सीरीज में कंपनी ने Quantum Dot टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है।
  • Crystal 4K UHD सीरीज में Crystal Processor 4K का इस्तेमाल किया गया है।
  • खरीद के लिए टीवी Amazon, Flipkart, और Samsung.com पर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
Samsung ने भारत में अपनी नई स्मार्ट TV रेंज लॉन्च की है। इसमें नई QLED QEF1 सीरीज और Crystal 4K UHD सीरीज के TV शामिल किए गए हैं। QEF1 QLED TV में क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी मिलती है जो 100% कलर वॉल्यूम पैदा कर सकती है। टीवी में Samsung Q4 AI प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, Crystal 4K UHD सीरीज में कंपनी ने Crystal Processor 4K इस्तेमाल किया है। यह शार्पनेस और कलर मैपिंग को बेहतर बनाता है। इसमें 4K अपस्केलिंग फीचर भी है। यह लो-क्वालिटी कंटेंट को भी बेहतर बनाता है। आइए जानते हैं इन टीवी की कीमत के बारे में, और कौन से खास फीचर्स इनमें दिए गए हैं। 
 

Samsung QEF1 QLED TV, Crystal 4K UHD TV Price

सैमसंग के इन टीवी की कीमत की बात करें तो UHD मॉडल्स को Rs 31,490 की शुरुआती कीमत से खरीदा जा सकता है। जबकि QLED मॉडल्स को Rs 39,990 की शुरुआती कीमत से खरीदा जा सकता है। खरीद के लिए टीवी Amazon, Flipkart, और Samsung.com पर उपलब्ध होंगे।
 

Samsung QEF1 QLED TV Specifications

Samsung QEF1 QLED सीरीज में कंपनी ने Quantum Dot टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। यह टीवी 100 प्रतिशत कलर वॉल्यूम प्रड्यूस कर सकता है। इसके साथ ही टीवी के लिए दावा किया गया है यह Cadmium रहित मॉडल है और इसमें कोई नुकसानदेय मैटिरियल इस्तेमाल नहीं किया गया है। यह सेफ्टी के साथ-साथ कलर एक्यूरेसी भी प्रदान करता है। 

QEF1 QLED में Samsung Q4 AI प्रोसेसर लगा है। यह विजुअल और साउंड को रियल टाइम में एडजस्ट कर सकता है। यह दृश्यों, चेहरों, वस्तुओं आदि की पहचान कर सकता है और पिक्चर क्वालिटी को बढ़ाते हुए इसे 4K तक अपस्केल कर सकता है। कंपनी के अनुसार, ये टीवी Pantone Validated हैं यानी टीवी पर जो कलर दिखते हैं वे असल दुनिया से काफी हद तक मेल खाते नजर आते हैं। 

Samsung Vision AI का सपोर्ट भी इनमें दिया गया है। टीवी पर क्या देखा जा रहा है और रूम के हालात कैसे हैं, उसके आधार पर टीवी खुद ही सीख लेता है कि उसे पिक्चर और साउंड को कैसे एडजस्ट करना है। Samsung Knox Security सपोर्ट भी इसमें है जिससे यूजर डेटा और कनेक्टेड डिवाइसेज को प्रोटेक्शन मिलता है।  
 

Crystal 4K UHD Series TV Specifications

Crystal 4K UHD सीरीज के तहत कंपनी ने UE81, UE84, और UE86 मॉडल्स को लॉन्च किया है। इनमें Crystal Processor 4K का इस्तेमाल किया गया है जो शार्पनेस और कलर मैपिंग को बेहतर बनाता है। ये 4K अपस्केलिंग फीचर के साथ आते हैं और लो-क्वालिटी कंटेंट को भी सुधार सकते हैं। 

टीवी में OTS Lite (Object Tracking Sound Lite) फीचर भी दिया गया है। यह AI की मदद से ऑन-स्क्रीन एक्शन के हिसाब से साउंड को सिंक करता है। इसके अलावा इन टीवी में बिल्ट-इन वॉइस असिस्टेंट जैसे Alexa और Bixby का सपोर्ट भी दिया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  2. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  3. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  4. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  5. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  7. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  8. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  9. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  10. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »