Samsung Neo QLED 8K TV भारत में होगा 4 मई को लॉन्च, जानें क्या होगा खास

Samsung अपने अल्ट्रा प्रीयिम टीवी Samsung Neo QLED 8K TV को भारतीय बाजार में लाने की तैयारी कर रही है।

Samsung Neo QLED 8K TV भारत में होगा 4 मई को लॉन्च, जानें क्या होगा खास

Photo Credit: Twitter/ Samsung india

Samsung Neo QLED 8K TV में 75 या 65 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Samsung Neo QLED 8K TV को भारतीय बाजार में लाने की तैयारी कर रही है।
  • Samsung Neo QLED 8K TV में 75 या 65 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • Samsung Neo QLED 8K TV को 5 मई को दोपहर 12 बजे पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Samsung अपने अल्ट्रा प्रीयिम टीवी Samsung Neo QLED 8K TV को भारतीय बाजार में लाने की तैयारी कर रही है।  Samsung ने मार्च में Samsung Neo QLED 8K TV को चीन समेत अन्य बाजारों में पेश किया था। इस टीवी को जर्मन एवी मैग्जीन द्वारा बेस्ट टीवी ऑफ ऑल टाइम का अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। Samsung ने हाल ही में Neo QLED 8K TV को भारत में पेश करने की तारीख की घोषणा की है। आइए Neo QLED 8K TV के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Neo QLED 8K TV  की कीमत और उपलब्धता



Samsung इंडिया ने बताया है कि Neo QLED 8K TV को 4 मई को दोपहर 12 बजे एक लाइव इवेंट के दौरान पेश किया जाएगा। कंपनी ने टीवी के लिए प्री-ऑर्डर भी शुरू कर दिए हैं, जहां ग्राहक 5 हजार रुपये देकर बुक कर सकते हैं। वहीं ग्राहकों को फाइनल खरीदारी पर 15 हजार रुपये तक डिस्काउंट मिलेगा। नए स्मार्ट टीवी को Samsung की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ Amazon और Flipkart समेत सैमसंग रिटेल स्टोर से बुक किया जा सकता है।
 

Samsung Neo QLED 8K TV के स्पेसिफिकेशंस


Samsung Neo QLED 8K TV में 75 या 65 इंच की डिस्प्ले दी गई है। यह दुनिया की पहली डिस्प्ले है, जिसे PANTONE द्वारा मान्य किया गया है। यह टीवी Quantum Matrix टेक्नोलॉजी का सपोर्ट करता है जो कि अल्ट्रा फास्ट कंट्रास्ट और शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करती है। Neo QLED 8K TV एक एडवांस टीवी है जिसे व्यूइंग का शानदार एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया है। 

Neo QLED 8K TV का ऑडियो सिस्टम ऑडियो-विजुअल ट्रैकिंग OTS प्रो टेक्नोलॉजी पर काम करता है जो कि स्क्रीन पर होने वाली एक्टिविटी के साथ साउंड इफेक्ट को सही तरीके से पेश करने के लिए ऑडियो पोजिशनिंग और सीन एनालिस इस्तेमाल करता है। इसके अलावा Neo QLED 8K TV में सुपर-स्लिम बेजल्स के साथ एक स्लीक डिजाइन दिया गया है जो कि 21:9 और 32:9 आस्पेक्ट रेशियो में उपलब्ध है। यह 4K 120Hz मोशन एन्हांसमेंट, डायनेमिक एक्सेलेरेशन टेक्नोलॉजी और AMD FreeSync प्रीमियम प्रो टेक्नोलॉजी का भी सपोर्ट करता है।

Neo QLED 8K TV की खासियत इसका बिल्ट-इन loT हब है जो स्मार्ट डिवाइसेज से आसानी से कनेक्ट हो जाता है। टीवी में Neo QLED पैनल भी है जो लेटेस्ट क्वांटम मैट्रिक्स टेक्नोलॉजी प्रो डिस्प्ले सिस्टम से लैस है। यह सामान्य क्वांटम डॉट मैट्रिक्स टेक्नोलॉजी के मुकाबले में 1.5 गुना बड़ा ब्राइटनेस एरिया प्रदान करता है। यह टेक्नोलॉजी कंफर्म करती है कि टीवी ब्राइट और विविड कलर प्रदान करे जो कि देखने में सहज लगे।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »