Redmi TV लॉन्च, 70 इंच 4K एचडीआर डिस्प्ले है इसमें

Xiaomi द्वारा लॉन्च किए गए 70 इंच मॉडल वाले Redmi TV की कीमत 3,799 चीनी युआन (करीब 38,000 रुपये) है।

Redmi TV लॉन्च, 70 इंच 4K एचडीआर डिस्प्ले है इसमें

Redmi ब्रांड का पहला स्मार्ट टेलीविजन लॉन्च

ख़ास बातें
  • Redmi TV में क्वाड-कोर 64 बिट एमलॉजिक प्रोसेसर है
  • रेडमी टीवी डॉल्बी ऑडियो और डीटीएस एचडी को सपोर्ट करता है
  • Redmi TV को भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद
विज्ञापन
Redmi TV को लॉन्च कर दिया गया है। शाओमी ने गुरुवार को रेडमी ब्रांड को पहले स्मार्ट टीवी को चीनी मार्केट में लॉन्च कर दिया। कंपनी अपने घरेलू मार्केट में पहले से मी ब्रांड के तहत स्मार्ट टीवी बेचती रही है। शाओमी ने फिलहाल रेडमी टीवी का 70 इंच मॉडल उतारा है। इसे Redmi TV 70-inch के नाम से जाना जाएगा। यह 4K रिजॉल्यूशन, एचडीआर सपोर्ट, क्वाड-कोर प्रोसेसर और पैचवॉल इंटरफेस के साथ आएगा। लॉन्च इवेंट में कंपनी ने रेडमी टीवी के साथ रेडमी ब्रांड के लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन रेडमी नोट 8 और रेडमी नोट 8 प्रो को भी लॉन्च किया।
 

Redmi TV 70-inch price

शाओमी का कहना है कि 70 इंच मॉडल वाले रेडमी टीवी को फिलहाल चीनी मार्केट में बेचा जाएगा। इसका कीमत 3,799 चीनी युआन (करीब 38,000 रुपये) है। फिलहाल, इसे भारत में लॉन्च करने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। वैसे, मी टीवी को भारत में भी बेचा जाता है। उम्मीद है कि रेडमी टीवी को भी यहां लाया जाएगा।
 

Redmi TV 70-inch features, specifications

रेडमी टीवी में 70 इंच की 4K स्क्रीन है, एचडीआर सपोर्ट के साथ। इसका डिज़ाइन बेहद ही सिंपल है। बेज़ल बेहद ही पतले हैं। इसमें वालमाउंट की भी सुविधा है। रेडमी टीवी कंपनी के पैचवॉल प्लेटफॉर्म पर चलेगा। इसमें क्वाड-कोर 64 बिट एमलॉजिक प्रोसेसर है। इसके साथ 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा रेडमी टीवी डॉल्बी ऑडियो और डीटीएस एचडी को सपोर्ट करता है।

कनेक्टिविटी फीचर में डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, दो यूएसबी पोर्ट, तीन एचडीएमआई पोर्ट्स और एवी इनपुट शामिल हैं। कंपनी की ओर से ब्लूटूथ पर चलने वाला वॉयस रिमॉट कंट्रोल भी दिया जाएगा।

अभी यह देखना रोचक होगा कि कंपनी अपने नए रेडमी टीवी को भारत में लॉन्च करती है या नहीं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi TV 70 inch, Redmi TV, Xiaomi, Redmi

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »