Realme भारत में जल्द लाएगी SLED 4K स्मार्ट टीवी, जानें क्या है यह नई डिस्प्ले टेक्नोलॉजी

Realme SLED 4K स्मार्ट टीवी RGB बैकलाइटिंग का उपयोग करेगा। कंपनी का कहना है कि यह न केवल नीली रोशनी के हानिकारक प्रभावों को कम करता है, बल्कि बेहतर कलर प्योरिटी भी देगा।

Realme भारत में जल्द लाएगी SLED 4K स्मार्ट टीवी, जानें क्या है यह नई डिस्प्ले टेक्नोलॉजी

Realme के मार्केट में फिलहाल दो स्मार्ट टीवी उपलब्ध हैं

ख़ास बातें
  • Realme SLED 4K TV में सुपर कलर टोन्स और सुपर आई केयर तकनीक मिलेगी
  • RGB बैकलाइटिंग का उपयोग करेगा आगामी रियलमी एसएलईडी 4के टीवी
  • यह SLED 4K स्मार्ट टीवी 55-इंच के स्क्रीन साइज़ में आएगा
विज्ञापन
Realme जल्द ही भारत में अपने SLED 4K स्मार्ट टीवी को लॉन्च करेगी, जिसे कंपनी ने अपने ब्लॉग पर साझा किया है। Realme इसे "दुनिया का पहला SLED 4K स्मार्ट टीवी" कह रही है। यह 4K रिज़ॉल्यूशन वाला 55-इंच का स्मार्ट टीवी होगा और ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, इसे बेहतर आंखों की देखभाल के साथ-साथ सटीक रंग बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। Realme ने इस SLED तकनीक को विकसित करने के लिए SPD Technology के मुख्य वैज्ञानिक John Rooymans के साथ काम किया है।

Realme का कहना है कि यह SLED 4K स्मार्ट टीवी 55-इंच के स्क्रीन साइज़ में आएगा और इसमें NTSC रंग गैमट ​​का 108 प्रतिशत कवरेज होगा। इसमें टीयूवी रीनलैंड लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन भी होगा। कंपनी का दावा है कि एसएलईडी की एनटीएससी वैल्यू, स्टैंडर्ड एलईडी और यहां तक ​​कि कुछ क्यूएलईडी से बेहतर है। यह यूज़र्स को विविड विज़्युअल अनुभव देने के लिए टीवी को अधिक रंगों को प्रोड्यूस करने की अनुमति देगा।

Realme SLED 4K स्मार्ट टीवी RGB बैकलाइटिंग का उपयोग करेगा। कंपनी का कहना है कि यह न केवल नीली रोशनी के हानिकारक प्रभावों को कम करता है, बल्कि बेहतर कलर प्योरिटी भी देगा।

इसके अलावा, कंपनी का कहना है कि टीवी में इस्तेमाल हुई RGB बैकलाइटिंग लाल, हरे और नीले रंग के बीच बेहतर संतुलित कलर डिस्ट्रीब्यूशन देगी। स्मार्ट टीवी ने टीयूवी रीनलैंड लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन भी पास कर दिया है और रियलमी का दावा है कि OLED टीवी के अलावा केवल यह एसएलईडी डिस्प्ले तकनीक आती है, जिसने इस सर्टिफिकेशन को पास किया है।

Realme ने SLED 4K स्मार्ट टीवी के लिए अन्य स्पेसिफिकेशन्स को साझा नहीं किया है और इसके लॉन्च की तारीख की घोषणा होना भी अभी बाकी है।

Realme के पास वर्तमान में 43-इंच और 32-इंच का स्मार्ट टीवी है। दोनों स्मार्ट टीवी एलईडी डिस्प्ले का उपयोग करते हैं और एंड्रॉयड पर चलते हैं। संभावना है कि आगामी Realme SLED 4K स्मार्ट टीवी भी एंड्रॉयड पर चलेगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  2. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  3. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  4. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  7. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  9. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  10. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »