Realme Smart TV Neo 32-इंच भारत में लॉन्च, कीमत मात्र 14,999 रुपये

Realme Smart TV Neo 32-inch की भारत में कीमत 14,999 रुपये है। यह रियलमी की वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए 3 अक्टूबर दोपहर 12 बजे से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

Realme Smart TV Neo 32-इंच भारत में लॉन्च, कीमत मात्र 14,999 रुपये

Realme Smart TV Neo 32-inch की भारत में कीमत 14,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • Realme ने भारत में लॉन्च किया नया स्मार्ट टीवी
  • MediaTek प्रोसेसर और CC Cast से है लैस
  • 32-इंच स्क्रीन साइज वाले इस टीवी की भारत में कीमत है 14,999 रुपये
विज्ञापन
Realme Smart TV Neo 32-inch को शुक्रवार को भारत में लॉन्च किया गया। लेटेस्ट रियलमी टीवी मॉडल LED डिस्प्ले और बेज़ल-लेस डिज़ाइन के साथ आता है, जो लो ब्लू लाइट के लिए TUV Rheinland सर्टिफिकेशन रखता है। यह क्वाड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर पर काम करता है। डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट के साथ रियलमी के नए स्मार्ट टीवी नियो 32-इंच में 20W डुअल स्पीकर्स मिलते हैं। इसमें Realme का Chroma Boost Picture इंजन भी है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह पिक्चर क्वालिटी को बढ़ाता है। नए रियलमी टीवी में कई जरूरी पोर्ट्स मौजूद हैं।
 

Realme Smart TV Neo 32-inch price in India

रियलमी स्मार्ट टीवी नियो 32-इंच की भारत में कीमत 14,999 रुपये है। यह रियलमी की वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए 3 अक्टूबर दोपहर 12 बजे से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। स्मार्ट टीवी केवल ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

Realme Smart TV Neo 32-inch की पेमेंट MobiKwik के जरिए करने पर 350 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।
 

Realme Smart TV Neo 32-inch specifications

Realme के स्मार्ट टीवी में 32 इंच का बेज़ल-लेस डिस्प्ले है और इसमें TUV Rheinland लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन भी मिलता है। यह क्वाड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर पर काम करता है, जो एआरएम कॉर्टेक्स-ए35 सीपीयू और माली 470 जीपीयू के साथ 64-बिट आर्किटेक्चर पर बनाया गया है। प्रोसेसर क्रोमा बूस्ट पिक्चर इंजन को सपोर्ट करता है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह ब्राइटनेस, कलर, कॉन्ट्रास्ट और क्लैरिटी में सुधार के साथ पिक्चर क्वालिटी को बढ़ाने का काम करता है।

रियलमी स्मार्ट टीवी नियो 32-इंच में डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट के साथ 20W डुअल स्पीकर्स हैं, जो कंपनी के दावे अनुसार, बेहतरीन साउंड क्वालिटी देने में सक्षम हैं। कनेक्टिविटी विकल्पों में 2.4GHz वाई-फाई, दो HDMI पोर्ट, एक USB टाइप-ए पोर्ट, एक AV पोर्ट और एक LAN पोर्ट शामिल हैं। इसमें CC Cast भी है, जो यूज़र्स को मोबाइल गेम खेलने या अपने स्मार्टफोन या टैबलेट से टीवी पर वीडियो स्ट्रीम करने की सुविधा देता है।

Realme Smart TV Neo 32-inch में YouTube, Hungama और Eros Now ऐप पहले से इंस्टॉल साथ आते हैं। टीवी Android के बजाय Realme के खुद के स्मार्ट टीवी OS पर चलता है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले32.00 इंच
स्क्रीन टाइपLED
स्मार्ट टीवीहां
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »