प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉन्च किया ‘रामचरितमानस’ का डिजिटल संस्करण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉन्च किया ‘रामचरितमानस’ का डिजिटल संस्करण
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आकाशवाणी द्वारा तैयार ‘रामचरितमानस’ के विशेष डिजिटल संस्करण को जारी किया।

इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''हमारी पारिवारिक मूल्यों की पूरी दुनिया कायल है। रामचरितमानस हमें पारिवारिक मूल्यों के बारे में ही सिखाता है। आज की तारीख में अगर कोई 'ऊं' का उच्चारण करता है तो उसके तरीके पर भी सवाल उठते हैं। पर रामचरितमानस पर आज तक कभी कोई सवाल नहीं उठा।"

उन्होंने कहा कि उन्हें ये बताते हुए खुशी हो रही है कि रामचरितमानस के डिजिटल वर्ज़न को तैयार करने के लिए 14 लोगों ने काम किया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गोस्वामी तुलसीदास की कृति की रिकॉर्डिंग आकाशवाणी द्वारा कई सालों में की गई है और उसका नियमित रूप से विशेषकर हिंदी अंचल में प्रसारण किया जाता रहा है। भोपाल घराने के जाने माने गायकों ने रामचरित मानस की चौपाइयों एवं दोहे को आवाज दी है।

आकाशवाणी भोपाल ने 1980 में तत्कालीन केंद्र निदेशक समर बहादुर सिंह के मार्गदर्शन में पहली बार ‘रामचरितमानस’ को स्वरबद्ध किया था और रिकॉर्ड किया था।

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कुछ मशहूर कलाकारों का अभिनंदन भी किया।

‘रामचरितमानस’ के डिजिटल संस्करण के शुरू होने के साथ ही प्रसारक महसूस करता है कि वह न केवल घरेलू श्रोता बल्कि विदेशों में अपने श्रोताओं तक पहुंचेगा। अधिकारियों ने बताया कि यह बड़े पैमाने पर डिजटलीकरण की आकाशवाणी की कोशिश का हिस्सा है ताकि जनप्रसारक वैश्विक रूप से अपने श्रोताओं तक पहुंच सके

आकाशवाणी के कई चैनल मोबाइल ऐप पर उपलब्ध हैं और प्रसारक इंटरनेट पर भी अपनी अधिक उपस्थिति बना रहा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »