43, 40, और 32 इंच में Okie ने भारत में नए 4K स्मार्ट TV किए लॉन्च, कीमत Rs 8,990 से शुरू

Okie Sports Series स्मार्ट टीवी में कंपनी ने 32 इंच मॉडल से लाइनअप की शुरुआत की है।

43, 40, और 32 इंच में Okie ने भारत में नए 4K स्मार्ट TV किए लॉन्च, कीमत Rs 8,990 से शुरू

Photo Credit: Okie

Okie Sports Series स्मार्ट टीवी में कंपनी ने 32 इंच मॉडल से लाइनअप की शुरुआत की है।

ख़ास बातें
  • 32 इंच के टीवी में HD रिजॉल्यूशन दिया गया है।
  • 40 इंच के टीवी में FHD रिजॉल्यूशन है।
  • टीवी में रिच साउंड के लिए बूम साउंड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन
Okie India ने भारत में 32 इंच से लेकर 43 इंच तक साइज में नए स्मार्ट TV लॉन्च किए हैं। साइज के अनुसार इनमें अलग अलग रिजॉल्यूशन दिया गया है। 32 इंच के टीवी में HD रिजॉल्यूशन दिया गया है। 40 इंच के टीवी में FHD रिजॉल्यूशन है। जबकि 43 इंच के टीवी में 4K रिजॉल्यूशन सपोर्ट कंपनी ने दिया है। टीवी में रिच साउंड के लिए बूम साउंड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। कंपनी ने फिलहाल इन्हें साउथ इंडिया के मार्केट्स जैसे केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडू, और तेलंगाना में लॉन्च किया है। आइए जानते हैं इन टीवी में कौन से स्पेसिफिकेशंस दिए गए हैं, और इनकी कीमत क्या है।  
 

Okie Sports Series Smart TV price

Okie Sports Series स्मार्ट टीवी में कंपनी ने 32 इंच मॉडल से लाइनअप की शुरुआत की है। इसमें HD डिस्प्ले मिलता है। टीवी की कीमत Rs 8990 रुपये है। 40 इंच मॉडल की कीमत 17,999 रुपये है। कंपनी ने 43 इंच 4K मॉडल 19,999 रुपये में पेश किया है। टीवी को कंपनी के रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। 
 

Okie Sports Series Smart TV specifications

ओकी स्पोर्ट्स सीरीज स्मार्ट टीवी के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो टीवी 32 इंच से लेकर 43 इंच साइज में आते हैं। 32 इंच टीवी HD क्वालिटी सपोर्ट के साथ आता है। 40 इंच के टीवी में FHD रिजॉल्यूशन मिल जाता है, जबकि 43 इंच टीवी में 4K रिजॉल्यूशन दिया गया है। इनमें 280 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। टीवी में बिल्ट इन वॉयस कंट्रोल दिया गया है। जिससे कि बिना रिमोट के भी कमांड दी जा सकती है। इनमें 20W साउंड आउटपुट मिलता है। 

साउंड के लिए टीवी में बिल्ट इन साउंड बार दिए गए हैं। यानि कि इसमें अलग से साउंड सिस्टम लगाने की आवश्यकता यूजर को महसूस नहीं होगी, ऐसा कहा गया है। इसकी बूम साउंड टेक्नोलॉजी रिच साउंड एक्सपीरियंस देती है, कंपनी की ओर से ऐसा कहा गया है। टीवी में कनेक्टिविटी के लिए मल्टीपल ऑप्शन मिल जाते हैं। जिसमें एचडीएमआई, यूएसबी, और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी शामिल है। कंपनी ने टीवी के साथ 18 महीने की सर्विस वारंटी दी है। टीवी में सिनेमा मोड भी दिया गया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »