Nokia Smart TV का 43 इंच मॉडल जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

4K Nokia 55 inch smart tv एंड्रॉयड 9 पर चलता है। फ्लिपकार्ट पर इस टीवी की कीमत 41,999 रुपये है।

Nokia Smart TV का 43 इंच मॉडल जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

Nokia का यह स्मार्ट टीवी होगा फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध

ख़ास बातें
  • Nokia 43 inch smart tv में होंगे JBL साउंड
  • Nokia वेबसाइट पर सामने आई 43 इंच के नोकिया स्मार्ट टीवी की तस्वीर
  • लुक में Nokia 55 inch smart tv जैसा है नोकिया का 43 इंच का टीवी
विज्ञापन
Nokia का एक और स्मार्ट टीवी जल्द ही भारतीय मार्केट में आने वाला है। यह इशारा अगर नोकिया की वेबसाइट से मिला है। पता चला है कि फ्लिपकार्ट ब्रांड लाइसेंसिग के तहत नोकिया का JBL के साउंड साथ 43 इंच का स्मार्ट टीवी पेश करेगी। अभी न तो इस ई-रिटेलर कंपनी और न ही नोकिया ने इस स्मार्ट टीवी के किसी स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठाया है। माना जा रहा है कि यह 43 इंच का नोकिया टीवी कंपनी के Nokia 55 inch smart tv जैसा ही अनुभव प्रदान करने वाला है जो भारत में पहले से उपलब्ध है। नोकिया की अधिकारिक वेबसाइट पर इस टीवी की तस्वीर साझा की गई है, जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि यह टीवी देखने में कैसा होगा। दिखने में यह बिल्कुल ही 55 इंच के वेरिएंट जैसा ही है। हालांकि, स्पेसिफिकेशन की तरह इस टीवी की कीमत और उपलब्धता को लेकर भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।  

Nokia Smart TV के 43 इंच वाले मॉडल की तस्वीर कंपनी की वेबसाइट पर इस्तेमाल की गई है। डिज़ाइन बिल्कुल ही 55 इंच वाले मॉडल जैसा है। इसके साथ टीवी में JBL का साउंडबार है, जो इससे बड़े वाले मॉडल में भी मौजूद है। हालांकि, टीवी के किसी स्पेसिफिकेशन को लिस्ट नहीं किया गया है। उम्मीद है कि नए स्मार्ट टीवी में भी वही स्पेसिफिकेशन दिए जा सकते हैं तो जो 55 इंच वाले मॉडल का हिस्सा हैं। फ्लिपकार्ट पर नोकिया के इस 55 इंच के टीवी की कीमत 41,999 रुपये है।

55 इंच के मॉडल की बात करें, तो यह 4K स्मार्ट टीवी है जो एंड्रॉयड 9 पर चलता है। 55CAUHDN मॉडल नंबर के साथ इस टीवी में LED पैनल है, जिसकी अधिकतम ब्राइटनेस 400 निट्स है। इसके अलावा टीवी में क्वाड-कोर प्रोसेसर, माली-450 एमपी जीपीयू, 2.25 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज मौजूद है। एंड्रॉयड टीवी होने की वजह से इसमें आपको गूगल प्ले स्टोर और नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, हॉटस्टार और प्राइम वीडियो जैसे ऐप्स का भी सपोर्ट मिलता है। इसमें क्रोमकास्ट भी बिल्ट इन है। साउंड की बात करें, तो इसमें दो 12 वॉट स्पीकर, डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट और DTS TruSurround भी मिलता है। इस टीवी में तीन HDMI पोर्ट्स, यूएसबी 3.0 पोर्ट और यूएसबी 2.9 पोर्ट मौजूद हैं। इसके अलावा टीवी में ब्लूटूथ वी5.0 भी मिलते हैं।

अब देखना होगा कि Nokia इस 43 इंच के स्मार्ट टीवी में भी 4K (3840x2160 पिक्सल्स) पैनल देगी या फिर कंपनी रिजॉल्यूशन को घटाकर एचडी (1920x1080 पिक्सल्स) कर देगी। संभावना है कि कंपनी इस 43 इंच के टीवी में भी 4K अनुभव प्रदान करेगी।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले55.00 इंच
स्क्रीन टाइपLED
डाइमेंशन1234.6 mm x 739 mm x 98 mm
ओएसAndroid Based
स्मार्ट टीवीहां
रिज़ॉल्यूशन स्टैंडर्ड4K
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia 43 inch smart tv, Sound by JBL

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »