42 इंच डिस्प्ले वाला Smart TV सिर्फ 5999 रुपये में, MRP है 29,999 रुपये

फ्लिपकार्ट Blaupunkt Cybersound 106 cm (42 inch) Full HD LED Smart Android TV को 43 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 16,999 रुपये में बेच रही है, जबकि इसकी एमआरपी 29,999 रुपये है।

42 इंच डिस्प्ले वाला Smart TV सिर्फ 5999 रुपये में, MRP है 29,999 रुपये

Photo Credit: Flipkart

ख़ास बातें
  • Blaupunkt Cybersound के इस टीवी में 42 इंच की फुल HD LED डिस्प्ले है।
  • साउंड के लिए इस टीवी में 40W आउटपुट दिया गया है।
  • Blaupunkt Cybersound 42 इंच पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है।
विज्ञापन
साल खत्म होने वाला है और नवंबर का महीना चल रहा है। ऐसे में अगर आप अपने घर के लिए कोई नया स्मार्ट टीवी तलाश रहे हैं तो बेहद सस्ते में आप अपने घर नया टीवी लेकर आ सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर स्मार्ट टीवी पर जमकर डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसी बीच हम आपके लिए 42 इंच की डिस्प्ले वाला मॉडल लेकर आए हैं, जिसे आप सस्ते में खरीद सकते हैं। इस दौरान बैंक ऑफर, कीमत में कटौती और एक्सचेंज ऑफर का जमकर लाभ मिल रहा है। आइए Blaupunkt Cybersound 42 inch TV के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Blaupunkt Cybersound 106 cm (42 inch) Full HD LED Smart Android TV
ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट Blaupunkt Cybersound 106 cm (42 inch) Full HD LED Smart Android TV को 43 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 16,999 रुपये में बेच रही है, जबकि इसकी एमआरपी 29,999 रुपये है।

बैंक ऑफर के जरिए फेडरल बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत यानी कि 3,000 रुपये तक बचत हो सकती है। वहीं Punjab National Bank कार्ड से पेमेंट पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट में (1250 रुपये तक) बचत हो सकती है। इसके अलावा Flipkart Axis Bank कार्ड से पेमेंट पर 5 प्रतिशत कैशबैक दिया जा सकता है।

Blaupunkt Cybersound 106 cm (42 inch) Full HD LED Smart Android TV पर एक्सचेंज ऑफर
एक्सचेंज ऑफर की बात की जाए तो पुराना या मौजूदा स्मार्ट टीवी एक्सचेंज में देने पर 11,000 रुपये तक बचत हो सकती है। वहीं अगर पूरा लाभ मिलता है तो प्रभावी कीमत 5,999 रुपये तक कम हो सकती है। हालांकि एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले टीवी की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Blaupunkt Cybersound के इस टीवी में 42 इंच की फुल HD LED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1920 x 1080 पिक्सल है और यह 60 Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। यह स्मार्ट टीवी प्राइम वीडियो, डिज्नी प्लस हॉटस्टार और यूट्यूब को सपोर्ट करता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह एंड्रॉयड पर काम करता है। इसमें गूगल एसिस्टेंट और क्रॉमकास्ट बिल्ट इन दिया गया है। साउंड के लिए इस टीवी में 40W आउटपुट दिया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  2. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  3. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  4. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  5. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  6. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  7. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  8. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  9. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  10. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »