Mi TV Lux 82-Inch Pro और Mi TV Lux 82-Inch लॉन्च, जानें सपेसिफिकेशन्स और फीचर्स

नए Mi TV Lux 4K 82-inch की कीमत 9,999 चीनी युआन (लगभग 1,08,000 रुपये) है, जबकि Mi TV Lux 82-inch Pro को 49,999 चीनी युआन (लगभग 5,41,000 रुपये) में लॉन्च किया गया है।

Mi TV Lux 82-Inch Pro और Mi TV Lux 82-Inch लॉन्च, जानें सपेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Mi TV Lux 82-Inch के स्टैंडर्ड और प्रो दोनों मॉडल में MEMC टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं

ख़ास बातें
  • Xiaomi ने लॉन्च की Mi TV Lux 82-Inch सीरीज़
  • दो मॉडल्स के साथ आती है नई लग्ज़री स्मार्ट टीवी सीरीज़
  • स्टैंडर्ड टीवी में 4K रिज़ॉल्यूशन और प्रो मॉडल में 8K रिज़ॉल्यूशन शामिल
विज्ञापन
Xiaomi Mi TV Lux 82-Inch और Mi TV Lux 8K 82-Inch Pro मॉडल चीन में पेश किए गए हैं। दोनों नए टीवी मॉडल एमईएमसी मोशन कंपेनसेशन टेक्नोलॉजी और डॉल्बी विज़न सपोर्ट के साथ आते हैं। दोनों टीवी सेट में OLED डिस्प्ले पैनल मिलता है, लेकिन ये क्रमशः 4K और 8K रिज़ॉल्यूशन को सपोर्ट करते हैं। मी टीवी लक्स 82-इंच प्रो मॉडल 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस से लैस आता है, जबकि मी टीवी लक्स 82-इंच अधिकतम 1000 निट्स ब्राइटनेस देता है। प्रीमियम मॉडल 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, स्टैंडर्ड 4K मॉडल 64 जीबी स्टोरेज देता है।
 

Mi TV Lux 4K 82-inch, Mi TV Lux 8K 82-inch Pro price

नए Mi TV Lux 4K 82-inch की कीमत 9,999 चीनी युआन (लगभग 1,08,000 रुपये) है, जबकि Mi TV Lux 82-inch Pro को 49,999 चीनी युआन (लगभग 5,41,000 रुपये) में लॉन्च किया गया है।
 

Mi TV Lux 4K 82-inch specifications

4K मॉडल के साथ शुरू करते हैं। Mi TV Lux 4K में 82-इंच का  4K (3,840x2,160 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 178 डिग्री व्यूइंग एंगल और 1,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस, सेग्मेंटेड बैकलिट डिस्प्ले और डीसीआई-पी3 93 प्रतिशत ग्रेफाइट है। यह एमईएमसी मोशन कंपेनसेशन टेक्नोलॉजी, डॉल्बी विज़न सपोर्ट से लैस आता है। इसमें 6.5 मिलीसेकंड का रेसपॉन्स टाइम मिलता है। 4K मॉडल मीडियाटेक MT9650 क्वाड-कोर प्रोसेसर पर काम करता है, जिसमें माली-जी52 एमसी1 जीपीयू और 4 जीबी रैम शामिल है। इंटरनल स्टोरेज 64 जीबी है।
 
mi

टीवी MIUI के टीवी वर्ज़न पर चलता है। इसमें डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट और छह-यूनिट स्पीकर मिलते हैं। अन्य फीचर्स में ऑटोमेटिक लो लेटेंसी मोड (ALLM) और वेरिएबल रिफ्रेश रेट (VRR) शामिल हैं। कनेक्टिविटी विकल्प में डुअल फ्रीक्वेंसी वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और आईआर ब्लास्टर शामिल हैं। टीवी तीन एचडीएमआई पोर्ट, एक एवी पोर्ट, दो यूएसबी पोर्ट, एक ईथरनेट पोर्ट, एक ऑप्टिकल फाइबर पोर्ट और चार माइक मिलते हैं।
 

Mi TV Lux 82-inch Pro specifications

Mi TV Pro में 82-इंच (7,680 × 4,320 पिक्सल) 8K मिनी एलईडी डिस्प्ले मिलता है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स है। इसमें भी MEMC मिलता है और साथ ही मिनी एलईडी 960 सेग्मेंटेड बैकलाइट सिस्टम, क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी, DCI-PX 98 प्रतिशत कलर गैमट ​​और डॉल्बी विज़न सपोर्ट भी। यह नोवाटेक 72685 क्वाड-कोर प्रोसेसर पर काम करता है, जिसमें माली-जी51 जीपीयू और 4 जीबी रैम मिलते हैं। इंटरनल स्टोरेज 256 जीबी है। 8K मॉडल भी MIUI के टीवी वर्ज़न पर चलता है और डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट करता है। इसमें आठ-यूनिट स्पीकर हैं। अन्य फीचर्स में ऑटोमेटिक लो लेटेंसी मोड (ALLM), डीसी डिमिंग और वेरिएबल रिफ्रेश रेट (VRR) शामिल हैं। कनेक्टिविटी विकल्प में वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5.0, तीन एचडीएमआई पोर्ट, दो यूएसबी पोर्ट, एक गीगाबाइट ईथरनेट पोर्ट, एक ऑप्टिकल फाइबर पोर्ट, एक 5जी सिम स्लॉट और बहुत से अन्य फीचर्स भी शामिल हैं। Mi TV LUX 82-Inch Pro भी इन-बॉक्स एनएफसी रिमोट कंट्रोल के साथ आता है, जो यूज़र्स को अपने स्मार्टफोन से वीडियो को टीवी पर कॉस्ट करने का फीचर देता है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले82.00 इंच
स्मार्ट टीवीहां
रिज़ॉल्यूशन स्टैंडर्ड4K
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले82.00 इंच
स्मार्ट टीवीहां
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  2. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  3. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  4. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  5. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  6. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  7. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  8. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  9. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  10. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »