Mi TV 4A Pro का 49 इंच मॉडल बिक रहा सस्ते में

Mi TV Anniversary सेल में Mi TV 4A Pro का 49 इंच मॉडल डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है।

Mi TV 4A Pro का 49 इंच मॉडल बिक रहा सस्ते में

Mi TV 4A Pro का 49 इंच मॉडल बिक रहा सस्ते में

ख़ास बातें
  • 20 फरवरी तक चलेगी Mi TV Anniversary सेल
  • Mi TV 4A Pro के 55 इंच मॉडल पर मिल रहा एक्सचेंज डिस्काउंट
  • Xiaomi ने Mi Extended Warranty चार्ज में की कटौती
विज्ञापन
Mi TV Anniversary सेल में Mi TV 4A Pro का 49 इंच मॉडल 1,000 रुपये की छूट के साथ बेचा जा रहा है। ग्राहक इस टीवी को Amazon, Flipkart और Mi.com से खरीद सकते हैं। दो दिनों तक चलने वाली मी टीवी एनिवर्सरी सेल 20 फरवरी तक चलेगी। Mi TV 4 Pro के 55 इंच वेरिएंट पर 28,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी है। Xiaomi ने सभी मी टीवी मॉडल की मी एक्सटेंडेड वारंटी की कीमत में भी कटौती कर दी है।

सबसे पहले बात Mi TV 4A Pro के 49 इंच मॉडल की। पहले यह मॉडल 30,999 रुपये में बेचा जाता था लेकिन अभी Flipkart, Amazon और Mi.com पर सेल के दौरान ग्राहक इसे 29,999 रुपये में खरीद सकते हैं। कुछ समय पूर्व Xiaomi ने मी टीवी 4ए प्रो की कीमत में कटौती की थी, जिसके बाद यह मॉडल 31,999 रुपये के बजाय 30,999 रुपये में बेचा जा रहा था।

जैसा कि हमने आपको बताया कि शाओमी ने मी एक्सटेंडेड वारंटी की कीमत में भी कटौती कर दी है। ऐसे में अब Mi TV 4A का 32 इंच और Mi TV 4C Pro के 32 इंच मॉडल की एक्सटेंडेड वारंटी अब 399 रुपये में मिल रही है, पहले इसके लिए 749 रुपये का भुगतान करना होता था। Mi TV 4A का 43 इंच और Mi TV 4A Pro के 43 इंच मॉडल की एक्सटेंडेड वारंटी अब 699 रुपये में मिल जाएगी। पहले इसके लिए 1,299 रुपये का भुगतान करना होता था।

Mi TV 4A Pro के 49 इंच मॉडल के लिए पहले 1,699 रुपये का भुगतान करना होता था लेकिन अब इस मॉडल को खरीदने पर एक्सटेंडेड वारंटी लेते हैं तो 949 रुपये का भुगतान करना होगा। Mi TV 4X Pro का 55 इंच मॉडल के लिए पहले 2,199 रुपये का एक्सटेंडेड वारंटी का भुगतान करना होता था लेकिन अब ग्राहकों को केवल 1,199 रुपये देने होंगे। गौर करने वाली बात यह है कि Mi Extended Warranty लेने पर मौजूदा वारंटी बेनिफिनट अतिरिक्त एक साल के लिए बढ़ जाती है। ग्राहकों को कैशलेस रिपेयर, फ्री पिक-अप और ड्रॉप और ओरिजिनल स्पेयर पार्ट की सुविधा मिलती है। यह केवल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com पर ही उपलब्ध है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »