‘जुरासिक वर्ल्ड : डोमिनियन’ का ट्रेलर रिलीज, जानें कब रिलीज होगी फ‍िल्‍म और क्‍या है खास

Jurassic World: Dominion के लगभग 3 मिनट के ट्रेलर में डायनासोर सर्दियों से भरे टुंड्रा में भटकते हुए और समुद्र में तैरते हुए दिखाई देते हैं।

‘जुरासिक वर्ल्ड : डोमिनियन’ का ट्रेलर रिलीज, जानें कब रिलीज होगी फ‍िल्‍म और क्‍या है खास

इस बार कई सारे किरदार और उम्‍मीद से ज्‍यादा बड़े-उड़ते डायनासोर हैं, तो रोमांच भी दोगुना होने वाला है।

ख़ास बातें
  • फ‍िल्‍म खूब सारे एक्‍शन और अतीत की यादों से भरी है
  • 2015 में इस फ्रैंचाइजी की पहली फ‍िल्‍म आई थी
  • लगभग 3 मिनट के ट्रेलर से काफी कुछ समझ में आ जाता है
विज्ञापन
जुरासिक वर्ल्‍ड के फैंस का इंतजार खत्‍म हो गया है। हॉलीवुड की नई फ‍िल्‍म जुरासिक वर्ल्ड: डोमिनियन (Jurassic World: Dominion) का पहला ट्रेलर अनवील हो गया है। अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी, तमिल और तेलेगु भाषाओं में आए इस ट्रेलर को देखकर पता चलता है कि जुरासिक वर्ल्‍ड की आने वाली फ‍िल्‍म खूब सारे एक्‍शन और अतीत की यादों से भरी है। निर्देशक कॉलिन ट्रेवोर और यूनिवर्सल पिक्चर्स की यह फिल्म ‘जुरासिक वर्ल्ड' फ्रैंचाइजी की तीसरी मूवी है। 2015 में इस फ्रैंचाइजी की पहली फ‍िल्‍म आई थी। 

Jurassic World: Dominion फ‍िल्‍म मुख्‍य रूप से क्रिस प्रैट (Chris Pratt) और ब्राइस डलास हॉवर्ड (Bryce Dallas Howard) के कंधों पर टिकी है। साथ ही इसमें जुरासिक पार्क (Jurassic Park) के स्‍टार्स को भी वापस लाया गया है। साल 1993 में आई जुरासिक पार्क- माइकल क्रिचटन के उपन्यास का रूपांतरण थी। दुनियाभर में इस फ‍िल्‍म को आज भी पसंद किया जाता है। बहरहाल, पुराने किरदारों से सैम नील (Sam Neill), लौरा डर्न (Laura Dern) और जेफ गोल्डब्लम (Jeff Goldblum) वापस एक्‍शन में आए हैं। 

Jurassic World: Dominion के लगभग 3 मिनट के ट्रेलर में डायनासोर सर्दियों से भरे टुंड्रा में भटकते हुए और समुद्र में तैरते हुए दिखाई देते हैं।



ट्रेलर की शुरुआत सर्दियों में भागते डायनासोर से होती है, जिनके पीछे घोड़ों पर लोग दौड़ रहे हैं। इनमें ओवेन ग्रैडी (Chris Pratt) भी शामिल है। वह कहता है- मैं कुछ ऐसा करना चाहता था, जो ख्‍वाब से भी बढ़कर था। कुछ ऐसा जो हकीकत था। कुछ ऐसा जिसे लोग देख सकते। छू सकते। इन्‍हीं डायलॉग्‍स के बीच एंट्री होती है मैसी लॉकवुड (Isabella Sermon) की। वो और तमाम लोग डायनासोर को करीब से देख रहे हैं। इसके बाद कई सारे डायनासोर जंगल में भागते हुए दिखाई देते हैं। इसके बाद के दृश्‍यों में ओवेन और मैसी का संवाद है। मैसी, ओवेन से कहती है कि हम इसे यहां नहीं रख सकते। वह डायनासोर की बात कर रही है। संभवत: कोई डायनासोर उनके साथ है। उनके घर के पास वाले जंगल में। ओवेन कहता है कि उन्‍होंने इसे ढूंढा तो हम इसे दोबारा नहीं देख पाएंगे। हमारा फर्ज है इसे महफूज रखना। 

अगले सीन में डायनासोर और उसका बच्‍चा ओवेन और शायद उसके परिवार के सामने मस्‍ती करते नजर आते हैं। बच्‍चे उन्‍हें सतर्क होकर देख रहे हैं। तभी अगला संवाद है- इंसान और डायनासोर एकसाथ जी नहीं सकते। अगले ही सीन में पानी को चीरकर निकलता डायनासोर एक जहाज को नष्‍ट करता हुआ दिखाई देता है। इसके बाद शुरू होता है रोमांच, जिसमें कुछ सेकंड के सीन में डायनासोर को देखकर भीड़ भागती नजर आती है। अगले ही सीन में जुरासिक पार्क के कुछ पुराने किरदार नजर आते हैं। इसके बाद इंसान और डायनासोर के बीच का संघर्ष दिखाई देता है, जिसमें कई दिल दहला देने वाले सीन हैं। 

Jurassic World: Dominion 10 जून को दुनियाभर में रिलीज होगी। क्‍योंकि इस बार कई सारे किरदार और उम्‍मीद से ज्‍यादा बड़े-उड़ते डायनासोर हैं, तो रोमांच भी दोगुना होने वाला है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »