55-इंच, 50-इंच वाले नए Infinix 4K स्मार्ट TV भारत में लॉन्च, कीमत 24,990 रुपये से शुरू

Infinix Zero 55 QLED TV की भारत में कीमत 34,990 रुपये है, जबकि 50X3 स्मार्ट टीवी को 24,990 रुपये में लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 सितंबर 2022 20:30 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Zero 55 QLED TV की भारत में कीमत 34,990 रुपये है
  • 50X3 स्मार्ट टीवी को 24,990 रुपये में लॉन्च किया गया है
  • दोनों टीवी 14 सितंबर से फ्लिपकार्ट पर खरीद के लिए उपलब्ध होंगे

दोनों टीवी 14 सितंबर से Flipkart पर खरीद के लिए उपलब्ध होंगे

Infinix ने भारत में दो नए स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं। दोनों टीवी कंपनी की मौजूदा Zero और X3 सीरीज का हिस्सा है। दोनों स्मार्ट टीवी 4K UHD रिजॉल्यूशन से लैस हैं, लेकिन 55-इंच स्क्रीन साइज वाला टीवी QLED पैनल के साथ आता है। Infinix ZERO 55 QLED और 50X3 दोनों ही स्मार्ट टीवी 122 प्रतिशत sRGB कलर गैमट, Android TV 11 OS, डॉल्बी ऑडियो, बिल्ट-इन क्रोमकास्ट, गूगल असिस्टेंट और प्ले स्टोर जैसे फीचर्स से लैस हैं।
 

Infinix ZERO 55 QLED, 50X3 4K smart TV price in India

Infinix Zero 55 QLED TV की भारत में कीमत 34,990 रुपये है, जबकि 50X3 स्मार्ट टीवी को 24,990 रुपये में लॉन्च किया गया है। दोनों टीवी 14 सितंबर से Flipkart पर खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।
Advertisement
 

Infinix ZERO 55 QLED, 50X3 4K smart TV specifications

Infinix ZERO 55 QLED TV के साथ शुरुआत करें, तो यह 55-इंच स्क्रीन साइज वाला स्मार्ट टीवी Android TV 11 OS पर काम करता है। इसमें क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी शामिल है। यह 4K रिजॉल्यूशन वाले QLED पैनल के साथ आता है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 400 nits है। इसके अलावा, इसमें 122 प्रतिशत sRGB कलर गैमट, 60fps MEMC, डॉल्बी विजन और HDR10+ सपोर्ट शामिल है। टेलीविजन में बेजल-लैस डिजाइन मिलता है और साथ ही एक X-ब्लेड मेटल स्टैंड भी दिया गया है। स्मार्ट टीवी 36W साउंड आउटपुट से लैस डुअल स्टीरियो स्पीकर के साथ आता है, जो डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट करते हैं।

Infinix ZERO 55 QLED TV को प्रोसेसिंग पावर MediaTek प्रोसेसर से मिलती है, जिसे 2GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें बिल्ट-इन क्रोमकास्ट, गूगल असिस्टेंट और प्ले स्टोर भी मिलता है। टीवी पर कनेक्टिविटी विकल्पों में 3 HDMI पोर्ट, दो USB पोर्ट, डुअल-बैंड वाईफाई और ब्लूटूथ 5.0 शामिल हैं।
Advertisement
 

Infinix 50X3 4K TV

वहीं, दूसरी ओर Infinix 50X3 स्मार्ट टीवी की बात करें, तो यह 50-इंच स्क्रीन साइज वाला टीवी 4K रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसमें 300 nits की पीक ब्राइटनेस, 122 प्रतिशत sRGB कलर गैमट ​​और HDR10 सपोर्ट मिलता है। इसमें भी डॉल्बी ऑडियो का सपोर्ट मिलता है, लेकिन साउंड आउटपुट के लिए डुअल 24W बॉक्स स्पीकर हैं। यह टीवी भी क्वाड-कोर MediaTek चिपसेट से लैस है, जिसे 1.5GB रैम और 16GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। Infinix 50X3 स्मार्ट टीवी के अन्य फीचर्स Zero 55 QLED TV के समान हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  3. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  4. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  5. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  2. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  4. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  5. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  6. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  7. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  8. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  9. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  10. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.