Infinix X3IN TV Launched : 10 हजार से कम में 32 इंच और 17 हजार में 43 इंच का स्‍मार्ट टीवी लॉन्‍च

20 वॉट स्‍पीकर से लैस ये टीवी 250 निट्स की पीक ब्राइटनेस, MEMC, HLG और HDR सपोर्ट ऑफर करते हैं।

Infinix X3IN TV Launched : 10 हजार से कम में 32 इंच और 17 हजार में 43 इंच का स्‍मार्ट टीवी लॉन्‍च

Photo Credit: Infinix India

इन्‍हें मीडियाटेक के क्‍वाड कोर प्रोसेसर की ताकत दी गई है साथ में 1 जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज है।

ख़ास बातें
  • इनफ‍िनिक्‍स ने भारत में लॉन्‍च किए सस्‍ते स्‍मार्ट टीवी
  • 32 और 43 इंच स्‍क्रीन साइज में लॉन्‍च किए गए टीवी
  • इन्‍हें 18 मई से खरीदा जा सकेगा
विज्ञापन
स्‍मार्टफोन ब्रैंड के रूप में चर्चित ‘इनफ‍िनिक्‍स' (Infinix) तेजी से भारत के टेलिविजन मार्केट में पैर पसार रहा है। ब्रैंड ने X3IN सीरीज में दो नए टीवी लॉन्‍च किए हैं। ये 32 और 43 इंच स्‍क्रीन साइज में आते हैं। खास यह है कि 32 इंच टीवी को 10 हजार रुपये से भी कम में लाया गया है। 43 इंच टीवी की कीमत भी ऐसी रखी गई है जो ग्राहकों को लुभा सकती है। दोनों टीवी स्‍मार्ट हैं और कई खूबियों के साथ आते हैं।  
 

Infinix 32X3IN और 43X3IN की भारत में कीमत व उपलब्‍धता  

ब्रैंड ने इनफ‍िनिक्‍स 32X3IN और 43X3IN को पेश किया है। इनकी कीमत क्रमश: 9,799 रुपये और 16,999 रुपये है। 18 मई से इन टेलिविजन को फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। 
 

Infinix 32X3IN और 43X3IN के फीचर्स 

जैसाकि नाम से भी पता चलता है, इनफ‍िनिक्‍स 32X3IN में 32 इंच का डिस्‍प्‍ले है, जबकि 43X3IN का स्‍क्रीन साइज 43 इंच है। 32 इंच टीवी में एचडी रेजॉलूशन मिलता है और 43 इंच टीवी फुलएचडी रेजॉलूशन ऑफर करता है। 20 वॉट स्‍पीकर से लैस ये टीवी 250 निट्स की पीक ब्राइटनेस, MEMC, HLG और HDR सपोर्ट ऑफर करते हैं। 
 

इन्‍हें मीडियाटेक के क्‍वाड कोर प्रोसेसर की ताकत दी गई है साथ में 1 जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज है। ये टीवी एंड्रॉयड 11 ओएस पर चलते हैं और गूगल असिस्‍टेंट, क्रोमकास्‍ट और प्‍लेस्‍टोर जैसी खूबियों से लैस हैं। टीवी के साथ कॉम्‍पैक्‍ट रिमोट भी कंपनी दे रही है। रिमोट में गूगल अस‍िस्‍टेंट, प्राइम वीडियो, यूट्यूब और नेटफ्लिक्‍स के लिए हॉट-की दी गई हैं।  

ये टीवी अपने आकर्षक प्राइस से लोगों को लुभा सकते हैं। आने वाले वक्‍त में दोनों टीवी के साथ ऑफर्स भी जोड़े जा सकते हैं। हालांकि आधिकारिक रूप से इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। इनफ‍िनिक्‍स का जोर सस्‍ते स्‍मार्ट टीवी पर है। कंपनी ने मार्च में भी सस्‍ता टीवी लॉन्‍च किया था। Infinix 24Y1 नाम से लॉन्च हुए उस टीवी की की कीमत 7 हजार रुपये से भी रखी गई थी। Infinix 24Y1 में 24 इंच का डिस्प्ले है, जोकि एचडी रेजॉलूशन पेश करता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  2. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  6. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  7. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  8. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  9. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »