India vs Ireland T20 Live: भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मैच आज यहां देखें लाइव

भारत बनाम आयरलैंड के बीच पहला टी20 मैच आज डबलिन, द विलेज में खेला जाएगा। 

India vs Ireland T20 Live: भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मैच आज यहां देखें लाइव

Photo Credit: BCCI

सीरीज के लिए कप्तान नियुक्त किए गए जसप्रीत बुमराह लंबे अरसे बाद खेलने जा रहे हैं।

ख़ास बातें
  • पहला टी20 मैच आज डबलिन, द विलेज में खेला जाएगा।
  • आयरलैंड की टीम की कप्तानी एंड्रू बालबिरीन कर रहे हैं।
  • Sports18 पर आप इस मैच का लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
India vs Ireland T20: भारत और आयरलैंड के बीच आज से टी20 मैच सीरीज शुरू होने जा रही है। सीरीज में तीन मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला आज यानि, 18 अगस्त, शुक्रवार को होने वाला है। टी20 मैचों की इस सीरीज में टीम इंडिया के अंदर नए चेहरे दर्शकों को देखने को मिलेंगे। सीरीज के लिए टीम के कप्तान के रूप में फास्ट बॉलर जसप्रीत बुमराह को नियुक्त किया गया है। सीरीज में सीनियर प्लेयर नहीं दिखाई देंगे। युवा खिलाड़ियों में रिंकू सिंह, शाहबाद अहमद, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा जैसे नाम शामिल हैं। 

सीरीज के लिए कप्तान नियुक्त किए गए जसप्रीत बुमराह अपनी कमर की चोट के ठीक होने के बाद मैदान में उतरने वाले हैं। एक लंबे अरसे के बाद वो पिच पर दिखाई देने वाले हैं। आयरलैंड की बात करें तो टीम की कप्तानी एंड्रू बालबिरीन कर रहे हैं। टीम में हैरी टेक्टर, लॉरकेन टकर, जॉर्ज डॉकरॉल जैसे खिलाड़ी भी प्रदर्शन करते नजर आएंगे। इस मैच को आप घर बैठे अपने टीवी, मोबाइल या अन्य डिवाइसेज पर लाइव देख सकते हैं, जिसकी पूरी जानकारी हम आपको दे रहे हैं। 
 

India vs Ireland T20 मैच कहां खेला जाएगा?

भारत बनाम आयरलैंड के बीच पहला टी20 मैच आज डबलिन, द विलेज में खेला जाएगा। 
 

India vs Ireland T20 मैच कितने बजे शुरू होगा?

मैच आज शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। करीब 30 मिनट पहले 7 बजे टॉस किया जाएगा। 
 

India vs Ireland T20 मैच कौन से टीवी चैनल पर देख सकते हैं?

भारत और आयरलैंड के बीच टी20 मैचों की सीरीज का लाइव टेलीकास्ट अगर आप टीवी पर देखना चाहते हैं, तो वायाकॉम 18 को इसके अधिकार दिए गए हैं। Sports18 पर आप इस मैच का लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं। 
 

India vs Ireland T20 मैच ऑनलाइन लाइव कहां देखें?

भारत और आयरलैंड के बीच टी20 मैच को अगर आप ऑनलाइन अपने मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप पर देखना चाहते हैं, तो JioCinema पर देख सकते हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »