• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Jio 56 दिनों तक दे रही डेली 1.5GB डेटा, अनलिमिटिड कॉल, अनलिमिटिड 5G के साथ JioCinema जैसे 4 ऐप्स का सब्सक्रिप्शन! जानें डिटेल्स

Jio 56 दिनों तक दे रही डेली 1.5GB डेटा, अनलिमिटिड कॉल, अनलिमिटिड 5G के साथ JioCinema जैसे 4 ऐप्स का सब्सक्रिप्शन! जानें डिटेल्स

इस जियो प्लान के साथ रोजाना आप 100 SMS भी फ्री पाते हैं।

Jio 56 दिनों तक दे रही डेली 1.5GB डेटा, अनलिमिटिड कॉल, अनलिमिटिड 5G के साथ JioCinema जैसे 4 ऐप्स का सब्सक्रिप्शन! जानें डिटेल्स

Reliance Jio देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बनी हुई है।

ख़ास बातें
  • JioTV पर कई तरह के टीवी प्रोग्राम देख सकते हैं।
  • JioCinema के माध्यम से आप अपने मोबाइल पर मूवी का मजा भी ले सकते हैं।
  • इस जियो प्लान के साथ रोजाना आप 100 SMS भी फ्री पाते हैं।
विज्ञापन
Reliance Jio देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बनी हुई है। टेलीकॉम फर्म अपनी 5G सर्विसेज को तेजी से देश में बढ़ा रही है। 5G इंटरनेट के आने के बाद यूजर्स अब ऐसे प्लान चाहने लगे हैं जो ज्यादा से किफायती दाम में ज्यादा से ज्यादा बेनफिट तो दें ही, साथ में Unlimited 5G डेटा भी मिल जाए तो क्या कहने! Jio का एक ऐसा ही लम्बी वैलिडिटी वाला प्लान हम आपको बताने जा रहे हैं जो आपकी सभी रीचार्ज जरूरतों को पूरा करता है। साथ ही म्यूजिक और एंटरटेनमेंट भी लेकर आता है। 

रिलायंस जियो के पॉपुलर प्लान समय समय पर अपडेट होते रहते हैं। कंपनी वैलि़डिटी के लिए भी कई ऑप्शन रखती है जिसमें 30 दिन, 3 महीने, 56 दिन, 84 दिन और 365 दिन से लेकर 388 दिन की वैलिडिटी के प्लान भी शामिल हैं। आज हम आपको जियो के 56 दिन की वैधता वाले प्लान के बारे में बता रहे हैं। यह MyJio App के माध्यम से या फिर कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से 529 रुपये में एक्टिवेट करवाया जा सकता है। 

जियो का यह प्लान आपको 56 दिनों तक अनलिमिटिड कॉलिंग देता है। साथ ही डेली बेसिस पर 1.5GB इंटरनेट देता है। इसकी खास बात ये है कि इसमें यूजर को अनलिमिटिड 5G (Unlimited 5G) डेटा भी मिलता है। जो कि योग्य कस्टमर्स के लिए उपलब्ध है। कुल मिलाकर प्लान के साथ आपको 84GB डेटा का लाभ मिलता है। यहां पर ध्यान देने वाली एक बात ये है कि डेली बेसिस पर मिलने वाले 1.5GB डेटा को इस्तेमाल करने के बाद इंटरनेट स्पीड 64kbps रह जाती है। लेकिन अच्छी बात ये भी है कि इंटरनेट कनेक्शन फिर भी बना रहता है। 

इस जियो प्लान के साथ रोजाना आप 100 SMS भी फ्री पाते हैं। इसके अलावा यह किफायती जियो प्लान कई सब्सक्रिप्शन भी यूजर के लिए लेकर आता है जिसमें JioCinema, JioTv, Jio Saavn Pro, JioCloud जैसे ऐप्स का एक्सेस मिलता है। JioTV पर कई तरह के टीवी प्रोग्राम देख सकते हैं। JioCinema के माध्यम से आप अपने मोबाइल पर मूवी का मजा भी ले सकते हैं। JioCloud सर्विस कम इंटरनल स्टोरेज वाले स्मार्टफोन में काफी काम आती है। इस प्लान के बारे में और अधिक जानने के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट भी विजिट कर सकते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »