• होम
  • होम इंटरटेनमेंट
  • ख़बरें
  • ‘Hush Hush’ का ट्रेलर रिलीज : किस मर्डर का राज छुपा रहीं जूही चावला और बाकी अभिनेत्रियां? एमेजॉन प्राइम पर इस दिन चलेगा पता

‘Hush Hush’ का ट्रेलर रिलीज : किस मर्डर का राज छुपा रहीं जूही चावला और बाकी अभिनेत्रियां? एमेजॉन प्राइम पर इस दिन चलेगा पता

‘हश हश’ का ट्रेलर जूही चावला की उस बात से शुरू होता है, जिसमें वह कहती हैं, ‘बचपन में सिखाया जाता है ना, कि कोई ऐसा काम मत करो जिससे बाद में पछताना पड़े।’

‘Hush Hush’ का ट्रेलर रिलीज : किस मर्डर का राज छुपा रहीं जूही चावला और बाकी अभिनेत्रियां? एमेजॉन प्राइम पर इस दिन चलेगा पता

‘हश हश’ का ऐलान इस साल की शुरुआत में एमेजॉन की इंडियन ओरिजिनल लाइनअप के तहत किया गया था

ख़ास बातें
  • ‘हश हश’ का प्रीमियर 22 सितंबर को होगा
  • यह एक ड्रामा थ्रिलर सीरीज है
  • इसे एमेजॉन प्राइम वीडियो रिलीज करेगा
विज्ञापन
हश-हश (Hush Hush) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। एमेजॉन प्राइम वीडियो की इस अपकमिंग ड्रामा थ्रिलर सीरीज में जूही चावला समेत कई अन्‍य अभिनेत्रियां नजर आएंगी। सात-एपिसोड्स की यह सीरीज आधी जिंदगी पूरी कर चुकी महिलाओं के एक ग्रुप के इर्द-गिर्द बुनी गई है। सामने से परफेक्‍ट दिखाई देने वाली उनकी जिंदगी में कुछ तो हुआ है, जिसे वो सुलझाने में जुटी हैं। इसके निर्देशकों में से एक तुनजा चंद्रा हैं, जो इरफान खान अभिनीत ‘करीब करीब सिंगल' के लिए पहचानी जाती हैं। ‘हश हश' का प्रीमियर 22 सितंबर को होगा।

‘हश हश' का ट्रेलर जूही चावला की उस बात से शुरू होता है, जिसमें वह कहती हैं, ‘बचपन में सिखाया जाता है ना, कि कोई ऐसा काम मत करो जिससे बाद में पछताना पड़े।' अगले ही फुटेज में जूही लिफ्ट में नजर आती हैं और उसमें लगे कैमरे से भी डरती हुई दिखाई देती हैं। इसके ठीक बाद करिश्मा तन्ना (संजू) के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों की एक जोड़ी क्राइम सीन पर पहुंचती है। क्राइम सीन एक अपार्टमेंट कॉम्‍प्‍लेक्‍स है, जिसमें अमीर लोग रहते हैं। ट्रेलर में अमीर और गरीब वर्ग के बीच के विभाजन को छूने की कोशिश यह कहते हुए की गई है कि अमीरों की तुलना में आम लोगों की जिंदगी कहीं अधिक उबाऊ है।



ट्रेलर के अगले सीन में पार्टी चल रही है और तभी एक सूनसान जगह पर सोहा अली खान, शाहाना गोस्वामी और कृतिका कामरा दिखाई देते हैं। ये चारों दोस्‍त काफी डरे हुए होते हैं और कृतिका रिवॉल्‍वर से गोली चला देती हैं। ऐसा मालूम पड़ता है कि ये सभी एक आदमी की हत्‍या को कवर करने की कोशिश करते हैं। आगे के दृश्‍यों में चारों दोस्‍त डरी हुई हैं और पुलिस और केस की वजह से टेंशन में हैं। 

‘हश हश' का बाकी ट्रेलर केस की जांच पर आगे बढ़ता है, जिसमें करिश्मा तन्ना प्रमुख संदिग्‍धों यानी जूही और उनकी दोस्‍तों से पूछताछ करती दिखाई देती हैं। जाहिर है कि महिलाएं अपने खिलाफ पर्याप्त सबूत और तर्क रखने के बावजूद चुप्पी साधे रहती हैं। करिश्मा तन्ना कहती हैं, ‘ये जो आपकी चुप्‍पी है ना मैडम सिर्फ आपके भले के लिए हैं, इसका मतलब वो ना हो, जो मुझे लगता है।' 

‘हश हश' का ऐलान इस साल की शुरुआत में एमेजॉन की इंडियन ओरिजिनल लाइनअप के तहत किया गया था, जिसमें 57 अन्य टाइटल्‍स भी शामिल थे। इस सीरीज और प्रोजेक्‍ट की मार्केटिंग सभी महिला कलाकारों को ध्‍यान में रखते हुए की जा रही है। प्राइम वीडियो की इंडिया ओरिजिनल्स की प्रमुख अपर्णा पुरोहित ने एक बयान में कहा कि महिलाएं हमारी आबादी का 50 प्रतिशत हैं, फिर भी उनके द्वारा बताई गई कहानियां उनके दृष्टिकोण से बहुत कम हैं। ‘हश हश' के साथ हम महिलाओं की कहानियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक कदम आगे ले जा रहे हैं। ‘हश हश' की स्‍ट्रीमिंग 22 सितंबर से एमेजॉन प्राइम वीडियो पर होगी। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  2. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  3. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  4. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  5. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  7. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  8. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  9. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »