Huawei Smart Screen V55i स्मार्ट टीवी पॉप-अप कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, जानें सारी स्पेसिफिकेशन

Huawei Smart Screen V55i में 2.6 मिलिमीटर पतली बेज़ल्स के साथ 55 इंच का 4K एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जो 90 प्रतिशत डीसीआई-पी3 वाइड कलर गामुट ​​और एमईएमसी मोशन कंपनसेशन टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है।

Huawei Smart Screen V55i स्मार्ट टीवी पॉप-अप कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, जानें सारी स्पेसिफिकेशन

Huawei Smart Screen V55i में पॉप-अप कैमरा भी शामिल है

ख़ास बातें
  • Huawei Smart Screen V55i टीवी है क्वाड कोर प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से लैस
  • टीवी में शामिल है केवल 2.6 मिलिमीटर पतली बेज़ल्स
  • दमदार साउंड के लिए टीवी में शामिल है चार 10W स्पीकर और चार 2W स्पीकर
विज्ञापन
Huawei Smart Screen V55i टीवी को आज शुक्रवार को Nova 7 5G-सीरीज़ स्मार्टफोन के साथ चीन में लॉन्च कर दिया गया है। टेलीविजन में 4K एलसीडी स्क्रीन के साथ बेजल-लेस डिज़ाइन मिलता है। यह क्वाड-कोर Honghu स्मार्ट चिपसेट पर काम करता है और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। टेलीविजन में आठ स्पीकर हैं और इसे आवाज़ से स्मार्ट रिमोट के जरिए चलाया जा सकता है। स्मार्ट टीवी में एक पॉप-अप एचडी कैमरा भी है और यह AI फिटनेस 2.0 फंग्शन को सपोर्ट करता है।
 

Huawei Smart Screen V55i price, sale date

हुवावे स्मार्ट स्क्रीन वी55आई टीवी की कीमत 3,799 चीनी युआन (लगभग 41,000 रुपये) है और यह इंटरस्टेलर ब्लैक और सिल्वर डायमंड ग्रे रंग विकल्पों में उपलब्ध होगा। टीवी 26 अप्रैल से चीन में Vmall के जरिए बेचा जाएगा।
 

Huawei Smart Screen V55i features

कंपनी द्वारा किए एक वीबो पोस्ट के अनुसार, हुवावे स्मार्ट स्क्रीन वी55आई में 2.6 मिलिमीटर पतली बेज़ल्स के साथ 55 इंच का 4K एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जो 90 प्रतिशत डीसीआई-पी3 वाइड कलर गामुट ​​और एमईएमसी मोशन कंपनसेशन टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है। यह Honghu क्वाड-कोर स्मार्ट चिपसेट के साथ आता है, जो दो Cortex-A73 कोर और दो Cortex-A53 कोर के साथ आता है। इसमें माली-जी51 जीपीयू आता है। टीवी 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है।

Huawei Smart Screen V55i टीवी में एक लो-लाइट पॉप-अप कैमरा भी है, जो 1080p एचडी वीडियो कॉल करने में सक्षम है। कैमरा टीवी के फ्रेम के अंदर सेट किया गया है, जो केवल इस्तेमाल के समय ऊपर आता है। V55i एक स्मार्ट ऑडियो सिस्टम से लैस है और एक एडवांस ऑडियो अनुभव के लिए 2.4L बड़े साउंड कैविटी वाले स्पीकर्स के साथ आता है। इसका स्मार्ट रिमोट कंट्रोल वॉयस कंट्रोल फीचर के साथ आता है और टीवी में एआई फिटनेस 2.0 भी दिया गया फंग्शन।

एक स्मार्ट क्रॉस-स्क्रीन फीचर भी है जो आपको अपने मोबाइल स्क्रीन को टीवी पर प्रोजेक्ट करने में मदद करता है। स्मार्ट स्क्रीन वी55आई टीवी सिर्फ 6.9 मिलिमीटर मोटा है और चार 10W स्पीकर और चार 2W स्पीकर के साथ आता है। टीवी एचडीएमआई 2.0, 3-इन -1 एवी, डीटीएमबी और यूएसबी 3.0 जैसे पोर्ट से लैस है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले55.00 इंच
स्क्रीन टाइपLED
डाइमेंशन1232x747x62
रिज़ॉल्यूशन4K
स्मार्ट टीवीहां
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »