55 इंच 4K UHD डिस्प्ले से लैस OnePlus TV 55 Y1S Pro होगा 9 दिसंबर को लॉन्च, जानें क्या होगा खास

कंपनी ने कुछ समय से सोशल मीडिया और एक प्रोडक्ट लिस्टिंग पेज के जरिए प्रोडक्ट की टीज किया है, जिससे कुछ स्पेसिफिकेशंस का भी पता चला है।

55 इंच 4K UHD डिस्प्ले से लैस OnePlus TV 55 Y1S Pro होगा 9 दिसंबर को लॉन्च, जानें क्या होगा खास

Photo Credit: OnePlus

OnePlus TV 55 Y1S Pro में 55 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • OnePlus TV 55 Y1S Pro को भारत में 9 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा।
  • OnePlus TV 55 Y1S Pro में 4K UHD पैनल और 24W कंबाइंड आउटपुट मिलेगा।
  • OnePlus TV 55 Y1S Pro को लेटेस्ट फीचर्स से लैस किया जाएगा।
विज्ञापन
OnePlus TV 55 Y1S Pro को भारत में 9 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा यह OnePlus ने कंफर्म किया है। जैसा कि नाम से पता चलता है, यह मौजूदा OnePlus TV 43 Y1S Pro और OnePlus TV 50 Y1S Pro का साइज अपग्रेड होगा। 43 इंच का मॉडल 29,999 रुपये में उपलब्ध है है जबकि 50 इंच का वर्जन 32,999 रुपये में उपलब्ध है। 55-inch Y1S Pro की कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है, हालांकि यह अभी भी किफायती ही रहेगा।

कंपनी ने कुछ समय से सोशल मीडिया और एक प्रोडक्ट लिस्टिंग पेज के जरिए प्रोडक्ट की टीज किया है, जिससे कुछ स्पेसिफिकेशंस का भी पता चला है। ये साफ तौर पर मौजूदा OnePlus TV 43 Y1S Pro और OnePlus TV 50 Y1S Pro जैसे हैं। OnePlus TV 55 Y1S Pro भी 4K UHD पैनल और 24W कंबाइंड आउटपुट और डॉल्बी ऑडियो के साथ एक स्पीकर सेटअप से लैस होगा। यह OnePlus के एआई-ड्रिवन गामा इंजन से लिंक होगा जो कि "अल्ट्रा-क्लियर कंटेंट" के लिए विजुअल्स को स्मार्ट ट्यून करता है।

OnePlus TV 55 Y1S Pro में OnePlus TV 43 Y1S Pro और OnePlus TV 50 Y1S Pro जैसा बेजेल-लेस डिजाइन होगा। MEMC जैसे कुछ हाई-एंड फीचर्स के सपोर्ट और OnePlus Watch और OnePlus Buds जैसे वनप्लस डिवाइस के साथ आसान कनेक्टिविटी OnePlus TV 55 Y1S Pro पर भी उपलब्ध होगी।

ग्रेनुलर स्पेक्स अभी तक सामने नहीं आई हैं, लेकिन वे उसी बॉलपार्क डाटा में होने चाहिए जैसे कि सीरीज में मौजूदा मॉडल हैं। OnePlus TV 43 Y1S Pro और OnePlus TV 50 Y1S Pro में एचडीआर10+, एचडीआर10 और एचएलजी फॉर्मेट को सपोर्ट करने के अलावा एएलएम मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0, 3x एचडीएमआई 2.1 (1x ईएआरसी) 2xयूएसबी 2.0, ऑप्टिकल, ईथरनेट और ड्यूल बैंड वाई-फाई है। ऑपेरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह एंड्रॉयड TV 10 है। OnePlus का अपना OxygenPlay 2.0 इंटरफेस भी उपलब्ध है। स्टोरेज के लिए 2GB RAM, 8GB स्टोरेज, गूगल असिस्टेंट और क्रोमकास्ट सपोर्ट है। इसके अलावा आपको बात दें कि OnePlus 12 दिसंबर को भारत में दो नए मॉनिटर लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। ये 27 इंच के OnePlus मॉनिटर एक्स27 और OnePlus मॉनिटर ई24 हैं।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले50.00 इंच
डाइमेंशन111 x 8.6 x 64.5 cm
रिज़ॉल्यूशन4K
ओएसAndroid
स्मार्ट टीवीहां
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले43.00 इंच
डाइमेंशन95.7 x 8.6 x 56.4 cm
रिज़ॉल्यूशन4K
ओएसAndroid
स्मार्ट टीवीहां
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »