27 इंच बड़ा, 15000mAh बैटरी वाला डिस्प्ले Hisense X7 Pro लॉन्च, 14 घंटे का बैकअप, जानें कीमत
Hisense ने अपना नया स्मार्ट डिस्प्ले X7 Pro लॉन्च किया है। यह 27 इंच बड़ी स्क्रीन लेकर आता है। कंपनी ने इसे एक मल्टीपर्पज डिस्प्ले के तौर पर पेश किया है। यह स्मार्ट TV, लर्निंग डिवाइस, फिटनेस मिरर, कराओके, डिस्प्ले मॉनिटर, या फिर म्यूजिक आदि के लिए स्पीकर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। Hisense X7 Pro में बिल्ट-इन बैटरी मिलती है। यानी इसे बिजली सप्लाई की जरूरत नहीं है। चार्ज करके कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें 15000mAh की बैटरी दी गई है जो इसे लगभग 14 घंटे तक चला सकती है।