65-इंच साइज, HDR10 सपोर्ट और गेमिंग फीचर्स के साथ लॉन्च हुई Haier H5E 4K TV सीरीज, कीमत Rs 26 हजार से शुरू

Haier ने H5E 4K TV सीरीज भारत में लॉन्च की है, जो Google TV और किफायती कीमत पर बड़ी स्क्रीन ऑफर करती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 जनवरी 2026 19:52 IST
ख़ास बातें
  • Haier H5E सीरीज की कीमत 25,990 रुपये से शुरू
  • 4K HDR10 डिस्प्ले और MEMC सपोर्ट दिया गया
  • Google TV, Dolby Audio और कई कनेक्टिविटी ऑप्शन

Haier H5E 4K TV सीरीज Google TV और Dolby Audio के साथ लॉन्च

Photo Credit: Haier

Haier India ने भारत में अपनी नई H5E 4K TV सीरीज लॉन्च कर दी है। यह सीरीज खास तौर पर उन कस्टमर्स को टारगेट करती है, जो किफायती कीमत में बड़े साइज का 4K स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं। Republic Day Sales से पहले पेश की गई इस नई लाइनअप में Google TV सॉफ्टवेयर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, H5E सीरीज में Dolby Audio, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.1 और कई कनेक्टिविटी पोर्ट्स जैसे बेसिक फीचर्स शामिल किए गए हैं। सीरीज में 20W ऑडियो आउटपुट और HDR10 सपोर्ट शामिल है।

Haier H5E 4K TV सीरीज चार स्क्रीन साइज में आती है। 43-इंच मॉडल की कीमत 25,990 रुपये रखी गई है, जबकि 50-इंच वेरिएंट 32,990 रुपये में उपलब्ध होगा। वहीं 55-इंच मॉडल की कीमत 38,990 रुपये और 65-इंच वेरिएंट की कीमत 57,990 रुपये बताई गई है। इन TVs की बिक्री 14 जनवरी 2026 से Flipkart की Republic Day Sale के दौरान शुरू होगी। 

स्पेसिफिकेशंस पर आते हैं। डिस्प्ले की बात करें तो Haier H5E सीरीज में 4K रिजॉल्यूशन पैनल दिया गया है, जो HDR10 को सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक, टीवी में 178 डिग्री का व्यूइंग एंगल मिलता है और इसमें MEMC टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे लाइव टीवी और स्पोर्ट्स जैसे फास्ट मूविंग कंटेंट में जडर कम हो सकता है। इसके साथ पतले बेजल्स और अलग-अलग कंटेंट टाइप के लिए सात पिक्चर मोड्स भी दिए गए हैं।

ऑडियो के मामले में H5E सीरीज में 20W के डाउन-फायरिंग स्टीरियो स्पीकर्स मिलते हैं, जो Dolby Audio और सराउंड साउंड को सपोर्ट करते हैं। कंपनी के मुताबिक, यह सेटअप डेली एंटरटेनमेंट और OTT कंटेंट के लिए डिजाइन किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए टीवी में 2.4GHz और 5GHz सपोर्ट वाला डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.1, चार HDMI पोर्ट और दो USB पोर्ट दिए गए हैं, जिससे गेमिंग कंसोल, साउंडबार, सेट-टॉप बॉक्स और एक्सटर्नल स्टोरेज जैसे डिवाइसेज को एक साथ कनेक्ट किया जा सकता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Haier H5E सीरीज में Google TV दिया गया है। परफॉर्मेंस और स्टोरेज के लिए इसमें 2GB RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज शामिल है। टीवी सीरीज में Google Play Store से ऐप्स एक्सेस, पर्सनलाइज्ड रिकमेंडेशन, मल्टीपल यूजर प्रोफाइल, Kids Mode और Watchlist जैसे फीचर्स मिलते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  3. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  4. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  8. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  2. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  6. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  7. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  8. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  9. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  10. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.