Smart Tv India

Smart Tv India - ख़बरें

  • Amazon Prime Day Sale 2026: मेगा सेल में Echo स्पीकर और Fire TV स्टिक पर तगड़े डिस्काउंट!
    Amazon Prime Day Sale 2026 की शुरुआत 4 जुलाई से होगी और यह 6 जुलाई तक चलेगी। इस दौरान सिर्फ Prime Members को Echo स्मार्ट स्पीकर्स, Fire TV Stick, Fire TV Cube और Fire TV वाले Smart TVs पर आकर्षक डिस्काउंट मिलेगा। कंपनी Echo Dot, Echo Pop, Echo Studio और Fire TV Stick HD जैसे प्रोडक्ट्स पर भी ऑफर्स दे रही है। Fire TV वाले Smart TVs पर 55% तक की छूट मिलेगी। इसके अलावा Prime Members बैंक ऑफर्स, No Cost EMI और अन्य बेनिफिट्स का भी फायदा उठा सकेंगे।
  • 85-इंच तक साइज, AI प्रोसेसर वाले Sony BRAVIA 7 II, BRAVIA 9 II TV भारत में लॉन्च, जानें कीमत
    Sony India ने अपनी नई BRAVIA 9 II और BRAVIA 7 II Smart TV सीरीज लॉन्च कर दी है। कंपनी के मुताबिक, यह पहली BRAVIA TV सीरीज है, जिसमें True RGB LED टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। दोनों मॉडल्स में AI आधारित Cognitive Processor XR, 4K 120Hz डिस्प्ले, Dolby Vision, Dolby Atmos और Google TV मिलता है। BRAVIA 9 II की शुरुआती Best Buy कीमत ₹5,39,990 है, जबकि BRAVIA 7 II की शुरुआती Best Buy कीमत ₹2,21,990 रखी गई है। TV में Gemini सपोर्ट, Sony Pictures Core, IMAX Enhanced कंटेंट और Wi-Fi 6 जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।
  • Hisense ने भारत में लॉन्च किए 144Hz डिस्प्ले, Dolby Vision IQ सपोर्ट वाले TV, जानें कीमत
    Hisense ने भारतीय बाजार में E8S 144Hz ULED Mini-LED TV सीरीज लॉन्च कर दी है। यह सीरीज 55-इंच, 65-इंच, 75-इंच और 85-इंच स्क्रीन साइज में उपलब्ध होगी। नई टीवी सीरीज में ULED Mini-LED डिस्प्ले, Full Array Local Dimming, 144Hz रिफ्रेश रेट और Hi-View AI Engine जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ऑडियो के लिए इसमें Devialet-ट्यूनड बिल्ट-इन सबवूफर मिलता है। टीवी VIDAA Smart OS पर चलता है और HDR10+ Adaptive, Dolby Vision IQ तथा Filmmaker Mode को सपोर्ट करता है। Hisense E8S सीरीज की शुरुआती कीमत 57,990 रुपये रखी गई है और यह Amazon व Flipkart पर उपलब्ध होगी।
  • एक Samsung TV खरीदो, दूसरा TV फ्री पाओ! कुछ मॉडल्स के साथ मिलेगा ₹93,000 का Soundbar
    Samsung India ने "Big Game, Bigger Screen, Biggest Moments" कैंपेन लॉन्च किया है। इसके तहत कंपनी अपनी 2026 Vision AI Big TV सीरीज पर कई ऑफर्स दे रही है। 75 इंच और उससे बड़े टीवी खरीदने वाले ग्राहकों को मॉडल के आधार पर मुफ्त Soundbar या अतिरिक्त TV दिया जा सकता है। कंपनी 20 प्रतिशत तक कैशबैक, जीरो डाउन पेमेंट और 30 महीने तक की EMI का विकल्प भी दे रही है। इस टीवी सीरीज में AI Soccer Mode, AI Upscaling Pro, Color Booster Pro और AI Sound Controller Pro जैसे फीचर्स शामिल हैं। Samsung ने 7 साल तक OS अपडेट देने का भी वादा किया है।
  • Amazon का AI Store लॉन्च, आसान भाषा में समझाएगा टेक, शॉपिंग होगी स्मार्ट!
    Amazon ने भारत में AI Store लॉन्च किया है, जो AI-पावर्ड डिवाइसेस को खोजने और समझने के लिए एक नया प्लेटफॉर्म है। इसमें स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी और वियरेबल्स जैसे प्रोडक्ट्स शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, यह स्टोर यूजर्स को टेक्निकल जानकारी के बजाय AI फीचर्स के रियल लाइफ फायदे समझाने पर फोकस करता है। इसके अलावा Amazon ने Rufus AI असिस्टेंट, Lens सर्च और AR “view in your room” जैसे फीचर्स भी जोड़े हैं, जिससे शॉपिंग एक्सपीरियंस बेहतर होता है।
  • Xiaomi ने भारत में लॉन्च किए 75 इंच तक के QD Mini LED TV, प्री-बुकिंग में Rs 10 हजार की छूट!
    Xiaomi ने भारत में S Mini LED TV सीरीज लॉन्च की है, जिसकी शुरुआती कीमत 51,999 रुपये है। इस सीरीज में 55, 65 और 75 इंच के मॉडल शामिल हैं। टीवी में QD Mini LED टेक्नोलॉजी, 1200 निट्स ब्राइटनेस और 4K रिजॉल्यूशन मिलता है। इसमें Dolby Vision, HDR10+ और Filmmaker Mode का सपोर्ट दिया गया है। ऑडियो के लिए 34W स्पीकर सेटअप मिलता है। टीवी PatchWall इंटरफेस पर चलते हैं और AirPlay, Google Cast जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करते हैं। प्री-बुकिंग 15 अप्रैल से शुरू हो चुकी है।
  • 120 इंच स्क्रीन साइज से घर बनेगा मिनी थिएटर! Portronics Beem 570 प्रोजेक्टर भारत में लॉन्च
    Portronics ने भारत में Beem 570 स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 19,999 रुपये रखी गई है। यह डिवाइस 1080p फुल HD रिजॉल्यूशन, 10000 लुमेंस ब्राइटनेस और 120 इंच तक स्क्रीन साइज का सपोर्ट देता है। इसमें Android 13 बेस्ड Whale TV OS मिलता है, जिसमें Netflix, YouTube और Prime Video जैसे ऐप्स प्री-इंस्टॉल हैं। प्रोजेक्टर में ऑटोफोकस, ऑटो कीस्टोन करेक्शन और ऑब्स्टेकल अवॉइडेंस जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही इसमें Wi-Fi, Bluetooth 5.4, HDMI और स्क्रीन मिररिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
  • Intex का नया QLED TV भारत में लॉन्च, Dolby Vision और HDR के साथ 75-इंच तक साइज
    Intex ने भारत में नए 65-इंच और 75-इंच QLED 4K Ultra HD स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं। इस लाइनअप में Google TV प्लेटफॉर्म, Dolby Vision, HDR और MEMC जैसे फीचर्स दिए गए हैं। टीवी में 400 निट्स से ज्यादा ब्राइटनेस, क्वाड-कोर प्रोसेसर और 2GB RAM मिलता है। इसके अलावा Dolby Atmos सपोर्ट और इनबिल्ट Chromecast भी दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह टीवी बड़े स्क्रीन और स्मार्ट फीचर्स की बढ़ती मांग को ध्यान में रखकर पेश किए गए हैं।
  • Sony Bravia सीरीज TV खरीदने का जबरदस्त मौका! 75-इंच तक साइज, कीमत Rs 31 हजार से शुरू
    Sony की Bravia 2 II 4K TV सीरीज पर Flipkart Republic Day 2026 सेल के दौरान बड़ा प्राइस कट देखने को मिल रहा है। यह टीवी सीरीज पिछले साल भारत में लॉन्च हुई थी और अब लॉन्च प्राइस की तुलना में काफी सस्ती हो गई है। डिस्काउंट के साथ-साथ बैंक ऑफर्स का फायदा भी मिल रहा है, जिससे डील और ज्यादा आकर्षक बन जाती है। Sony Bravia 2 II सीरीज में X1 Picture प्रोसेसर, 4K X-Reality PRO और Motionflow XR जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह Google TV पर रन करती है और Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आती है।
  • 65-इंच साइज, HDR10 सपोर्ट और गेमिंग फीचर्स के साथ लॉन्च हुई Haier H5E 4K TV सीरीज, कीमत Rs 26 हजार से शुरू
    Haier ने भारत में H5E 4K TV सीरीज लॉन्च कर दी है। यह सीरीज उन यूजर्स को टारगेट करती है, जो किफायती कीमत में बड़े साइज का 4K स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं। Haier H5E सीरीज चार स्क्रीन साइज में आती है, जिनकी कीमत 25,990 रुपये से शुरू होती है। टीवी में 4K HDR10 डिस्प्ले, MEMC सपोर्ट और Dolby Audio दिया गया है। यह सीरीज Google TV पर चलती है और रिपब्लिक डे सेल के दौरान Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।
  • Top TV Deals: 55-इंच 4K टीवी लेने का सही टाइम! Rs 40 हजार के अंदर हैं सभी डील्स
    55-इंच 4K स्मार्ट टीवी अब सिर्फ बड़े स्क्रीन तक सीमित नहीं रहे, बल्कि ये पूरा होम एंटरटेनमेंट हब बन चुके हैं। इस सेगमेंट में Google TV और Fire TV जैसे प्लेटफॉर्म, QLED और LED पैनल, Dolby Vision और Dolby Atmos जैसे फीचर्स खरीदारों के फैसले को प्रभावित करते हैं। Amazon पर उपलब्ध कई 55-इंच स्मार्ट टीवी इस समय आकर्षक कीमतों पर लिस्टेड हैं, जिन पर बैंक ऑफर्स के जरिए अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है। इस आर्टिकल में ऐसे ही 55-इंच 4K स्मार्ट टीवी मॉडल्स को शामिल किया गया है, जो अपनी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के हिसाब से मजबूत डील माने जा रहे हैं।
  • Xiaomi QLED TV X Pro: Xiaomi धांसू फीचर्स के साथ ला रही नई स्मार्ट TV सीरीज, 10 अप्रैल को होगी लॉन्च
    Xiaomi अपने नए स्मार्ट TV पेश करने जा रही है। कंपनी QLED TV X Pro सीरीज को भारतीय मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी के अनुसार नई टीवी रेंज उन यूजर्स को खूब भा सकती है जो घर पर ही प्रीमियम एंटरटेनमेंट का मजा लेना चाहते हैं। टीवी Google smart TV सिस्टम पर रन करते हैं। ये टीवी mi.com, Flipkart आदि से खरीदे जा सकेंगे।
  • Haier ने भारत में लॉन्च किए 85-इंच साइज तक के 4 स्मार्ट TV, कीमत Rs 67,990 से शुरू
    Haier ने भारत में अपनी M80F सीरीज Mini LED 4K Smart TVs लॉन्च कर दी है। इस लाइनअप में 55-इंच, 65-इंच, 75-इंच और 85-इंच स्क्रीन साइज वाले मॉडल शामिल हैं। ये स्मार्ट टीवी 120Hz रिफ्रेश रेट, 800 निट्स पीक ब्राइटनेस, HDR10+ और Dolby Vision IQ जैसी टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। Haier ने प्रेस रिलीज के जरिए बताया है कि 4K स्मार्ट TVs की शुरुआती कीमत 67,990 रुपये है और ये चुनिंदा रिटेल स्टोर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होंगे।
  • अब LG Smart TV में बिना पैसे खर्च किए देखिए 100 से ज्यादा चैनल्स!
    LG India ने अपने फ्री एड-सपोर्टेड टीवी (FAST) सर्विस LG Channels को एक्सपैंड करते हुए 100 से ज्यादा चैनल्स का एक्सेस देने की घोषणा की है। इस सर्विस का मकसद LG Smart TV यूजर्स को बिना किसी सब्सक्रिप्शन या पेमेंट के फ्री कंटेंट देना है। LG Channels एक फ्री एड-सपोर्टेड टीवी प्लेटफॉर्म है, जो यूजर्स को मनोरंजन, म्यूजिक, न्यूज, किड्स, और लाइफस्टाइल जैसी कई कैटेगरीज में कंटेंट ऑफर करता है। खास बात यह है कि इसके लिए किसी सेट-टॉप बॉक्स या एक्स्ट्रा सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं पड़ती।
  • Infinix ने 40 इंच फुलएचडी डिस्प्ले, 16W साउंड के साथ नया स्मार्ट TV किया लॉन्च, जानें कीमत
    Infinix भारत में अपना नया स्मार्ट टीवी Infinix 40Y1V QLED TV लॉन्च किया है। टीवी में 40 इंच का फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। टीवी में क्वाडकोर प्रोसेसर है। इस टीवी में कंपनी ने डुअल स्टीरियो स्पीकर दिए हैं जो 16W की आउटपुट देते हैं। स्टोरेज के लिए इसमें 4GB स्पेस मिल जाता है। कीमत 13,999 रुपये है।

Smart Tv India - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »