21.5 इंच Full HD गेमिंग मॉन्टर Elista ELS V2210 LED भारत में 6,999 रुपये में लॉन्च

खास बात है कि यह Made in India प्रोडक्ट है

21.5 इंच Full HD गेमिंग मॉन्टर Elista ELS V2210 LED भारत में 6,999 रुपये में लॉन्च

Photo Credit: Elista

Elista ELS V2210 LED मॉनिटर

ख़ास बातें
  • इसका डिस्प्ले एक IPS पैनल है जिसमें 500000:1 डाइनेमिक कंट्रास्ट रेश्यो है
  • यह 16.7 मिलियन कलर्स को सपोर्ट करता है
  • खास बात है कि यह Made in India प्रोडक्ट है
विज्ञापन
Elista ने भारत में अपना नया मॉनिटर पेश किया है। डिस्प्ले प्रोडक्ट्स रेंज को बढ़ाते हुए कंपनी ने यह अल्ट्रा स्लिम डिस्प्ले डिवाइस पेश किया है। खास बात है कि यह Made in India प्रोडक्ट है, यानि कि मॉनिटर को भारत में ही बनाकर तैयार किया गया है। इसमें बेजल लेस डिस्प्ले है जिसके बारे में कंपनी ने कहा है कि यह शार्प और क्रिस्प विजुअल एक्सपीरियंस दे सकता है। इसका डिस्प्ले एक IPS पैनल है जिसमें 500000:1 डाइनेमिक कंट्रास्ट रेश्यो मिलता है। इसके प्राइस और स्पेसिफिकेशंस पर एक नजर डाल लेते हैं। 
 

Elista ELS V2210 LED monitor price

Elista ELS V2210 LED मॉनिटर को कंपनी ने 6,999 रुपये के इंट्रोडक्ट्री प्राइस में लॉन्च किया है। हालांकि इसका ओरिजनल प्राइस 15,999 रुपये है। इसे कंपनी के रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है, जो कि देश में 10,000 के लगभग संख्या में मौजूद हैं।  
 

Elista ELS V2210 LED monitor specifications

एलिस्टा ईएलएस वी2210 एलईडी मॉनिटर के स्पेसिफिकेशंस के बारे में बात करें तो यह 21.5 इंच डिस्प्ले में दिया गया है। डिस्प्ले डिवाइस को कई तरह के अन्य डिवाइसेज जैसे लैपटॉप, डेस्कटॉप, होम स्टूडियो, गेमिंग रिग आदि से कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए VGA और HDMI इनपुट मिलता है। इसका डिस्प्ले एक IPS पैनल है जिसमें 500000:1 डाइनेमिक कंट्रास्ट रेश्यो मिलता है। यह 16.7 मिलियन कलर्स को सपोर्ट करता है। 

डिस्प्ले में क्रिस्टल क्लियर कंटेंट देखा जा सकता है जिसके लिए यह 1920x1080 पिक्सल वाले फुल एचडी रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। इसके माध्यम से मल्टीमीडिया स्ट्रीमिंग, गेमिंग और दूसरे तरह के कई प्रोडक्टिव काम किए जा सकते हैं। गेमिंग के लिए यह फ्लिकर फ्री टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है, जिससे कि इसमें बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस मिलता है। कंटेंट को 178 डिग्री व्यूइंग एंगल तक देखा जा सकता है। इसका स्टैंड मेटल का बना है जो इसे मजबूती देता है। इसके अलावा इसे दीवार पर भी लगाया जा सकता है। रिटेल बॉक्स में कंपनी ने एचडीएमआई केबल, पावर कॉर्ड, मेटल स्टैंड, और यूजर मेन्युअल दिया है जिससे इसे आसानी से इंस्टॉल किया जा सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »