Samsung ने 81 लाख रुपये में लॉन्च किया 89 इंच का Micro LED TV, जानें क्या है खास

Samsung 89 Micro LED TV में 89 इंच की Micro LED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3864 x 2184  पिक्सल है।

Samsung ने 81 लाख रुपये में लॉन्च किया 89 इंच का Micro LED TV, जानें क्या है खास

Photo Credit: Samsung

Samsung 89 Micro LED TV का रेजोल्यूशन 3864 x 2184 पिक्सल है।

ख़ास बातें
  • Samsung 89 Micro LED TV में 89 इंच की Micro LED डिस्प्ले दी गई है।
  • Samsung 89 Micro LED TV ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए Tizen पर काम करता है।
  • Samsung 89 Micro LED TV माइक्रो AI प्रोसेसर के साथ आता है।
विज्ञापन
Samsung ने रविवार को साउथ कोरिया में Samsung 89 इंच Micro LED TV लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्ट टीवी टॉप नॉच स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स से लैस है। यहां हम आपको Samsung 89 Micro LED TV के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung 89 इंच Micro LED TV की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Samsung 89 इंच माइक्रो एलईडी टीवी की कीमत 130 मिलियन वॉन (लगभग 81,73,750 रुपये है। नए टीवी के लॉन्च के साथ सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने W-Q990C साउंडबार पैकेज और फ्रीस्टाइल बंडल के साथ नए 85-इंच द फ्रेम टीवी को भी पेश किया है। कंपनी इस महीने के आखिर तक प्रोडक्ट खरीदने पर 5 मिलियन सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स मेंबरशिप प्वाइंट भी दे रही है।


Samsung 89 इंच Micro LED TV के स्पेसिफिकेशंस


Samsung 89 Micro LED TV में 89 इंच की Micro LED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3864 x 2184  पिक्सल है। डिस्प्ले माइक्रो एचडीआर और एचडीआर 10 प्लस का सपोर्ट करती है। साउंड सेटअप की बात करें तो इसमें इसमें मूविंग साउंड प्रो, 120 वॉट साउंड आउटपुट, साउंड ऑप्टिमाइजेशन प्लस, एआई एक्टिव वॉयस इंहेंसमेंट और 6.4.4 CH स्पीकर सिस्टम है। यह टीवी माइक्रो AI प्रोसेसर के साथ आता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो यह Tizen पर काम करता है। कनेक्टिविटी का बात करें तो यह टीवी वाई-फाई 6, 6 HDMI और 2 यूएसबी पोर्ट से लैस है। डाइमेंशन के मामले में इस टीवी की चौड़ाई 1965.5 mm, ऊंचाई 1117.3 mm और डेप्थ 24.9 mm है।

इस पैनल में पैक किए गए एलईडी माइक्रोमीटर यूनिट में लाइट और कलर प्रदान करते हैं जो इसे ओएलईडी टेक्नोलॉजी के मुकाबले में हाई रेजॉल्यूशन प्रदान करने में मददगार बनाता है। साउथ कोरियन टेक दिग्गज ने नए टीवी को पेश करते हुए मौजूदा माइक्रो एलईडी टीवी लाइनअप में विस्तार है, जिसमें 76-इंच, 101-इंच और 114-इंच वेरिएंट शामिल हैं। अब इस लाइनअप में 89 इंच भी शामिल हो गया है। इस टेक्नोलॉजी के साथ Samsung दमदार पिक्चर क्वालिटी के साथ बेहतरीन स्क्रीन एक्सपीरियंस प्रदान करने का वादा करता है। कंपनी ने पहली बार इस प्रोडक्ट को अप्रैल 2023 में चीन में पेश किया था। तब से यह फ्लैगशिप ग्रेड टीवी पेश किए जा रहे हैं। इसमें Neo QLED 8K TV शामिल है, जो 98 इंच का एक बड़ा टीवी है, जिसे इस महीने की शुरुआत में पेश किया गया था।   

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  6. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  7. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  8. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  9. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  10. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »