Croma Fire TV Edition Smart LED TV रेंज लॉन्च, कीमत 17,999 रुपये से शुरू

Croma Fire TV Edition Smart LED TV रेंज के अन्य विकल्प की बात करें, तो इसमें 43 इंच Full-HD भी शामिल है जिसकी कीमत 29,999 रुपये है। 43 इंच के Ultra-HD की कीमत 34,999 रुपये है, 50 इंच के Ultra-HD की कीमत 46,499 रुपये है।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 16 मार्च 2021 17:48 IST
ख़ास बातें
  • Croma ने लॉन्च की नई फायर टीवी रेंज
  • Croma Fire TV Edition Smart LED TV में शामिल है कई स्क्रीन साइज़
  • क्रोमा फायर टीवी एडिशन स्मार्ट एलईडी टीवी में Alexa voice कमांड सपोर्ट मौ

32 से 55 इंच तक के स्क्रीन टीवी साइज़ इस रेंज में मौजूद है

Croma Fire TV Edition Smart LED TV को भारत में लॉन्च कर दिया गया है, जिसकी कीमत 17,999 रुपये से शुरू होती है। नई टेलीविज़न रेंज Croma के होम-ब्रांडेड प्रोडक्ट्स का हिस्सा है, जो कि खरीद के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों ही माध्यमों पर उपलब्ध है। यह टीवी स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए Fire TV OS पर काम करते हैं, जो कि सभी प्रमुख स्ट्रीमिंग सर्विस के साथ-साथ टेलीविज़न्स के लिए अतिरिक्त ऐप्स व गेम का एक्सेस प्रदान करता है। नए टेलीविज़न्स विभिन्न साइज़ में आए हैं, जिसमें 32 इंच से लेकर 55 इंच तक के टीवी शामिल है, जिनका स्क्रीन रिजॉल्यूशन HD (1366x768 पिक्सल) से Ultra-HD (3840x2160 पिक्सल) तक जाता है, जो कि स्क्रीन साइज़ पर निर्भर करता है।
 

Croma Fire TV Edition Smart LED TV price and availability

नई Croma Fire TV Edition Smart LED TV रेंज विभिन्न स्क्रीन साइज़ व रिजॉल्यूशन के साथ आती है, जिसकी कीमत 17,999 रुपये से शुरू होती है। इस कीमत में आपको 32 इंच का HD वेरिएंट प्राप्त होता है। इस रेंज के अन्य विकल्प की बात करें, तो इसमें 43 इंच Full-HD भी शामिल है जिसकी कीमत 29,999 रुपये है। 43 इंच के Ultra-HD की कीमत 34,999 रुपये है, 50 इंच के Ultra-HD की कीमत 46,499 रुपये है।
Advertisement

सभी टीवी मॉडल्स ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों ही माध्यमों पर खरीद के लिए उपलब्ध हैं। Amazon और Croma ऑनलाइन स्टोर टीवी को ऑनलाइन बेचेंगे, जबकि देशभर के 60 शहरों के क्रोमा स्टोर्स पर यह टीवी ऑफलाइन माध्यम के जरिए भी खरीद के लिए उपलब्ध है।
 

Croma Fire TV Edition Smart LED TV specifications and features

जहां साइज़ और रिजॉल्यूशन सभी वेरिएंट्स का अलग-अलग है, लेकिन क्रोमा फायर टीवी एडिशन रेंज में अधिकतर फीचर एक समान हैं जिसमें फायर टीवी एडिशन ब्रांडिंग भी शामिल है। यह फायर टीवी ओएस सॉफ्टवेयर पर काम करते हैं। यह वही सॉफ्टवेयर है, जो कि Amazon के फायर टीवी स्टिक डिवाइस में देखा गया था।
Advertisement

सॉफ्टवेयर अमेज़ॅन की Prime Video स्ट्रीमिंग सर्विस और कॉन्टेंट पर फोकस करता है, लेकिन इनमें से अन्य स्ट्रीमिंग सर्विस का सपोर्ट भी मिलता है जिसमें Netflix, YouTube, Disney+ Hotstar, Zee5 और Apple TV शामिल हैं। इनके लिए हॉटकी भी दी गई हैं। इसके अलावा, इसमें Alexa voice कमांड के लिए रिमोट कंट्रोल सपोर्ट भी मौजूद है। वेरिएंट्स के आधार पर इसमें तीन एचडीएमआई पोर्ट्स और दो यूएसबी पोट्स के साथ अधिकतम 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट शामिल है।

Croma Fire TV Edition के Ultra-HD वेरिएंट में एचडीआर फोर्मेट सपोर्ट, जिसमें डॉल्बी विज़न और एचडीआर 10 के साथ-साथ डॉल्बी एटमॉस शामिल है। एचडी और फुर-एचडी वेरिएंट में एचडीआर सपोर्ट मौजूद नहीं है, लेकिन यह डॉल्बी ऑडियो को सपोर्ट करते हैं। इस रेंज के सभी टीवी में 20 वॉट का साउंड आउटपुट बिल्ट-इन बॉक्स स्पीकर के जरिए मौजूद है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.