165 इंच का धांसू TV लॉन्‍च, फोल्‍ड हो जाती है इसकी 4K स्‍क्रीन, जानें कीमत

इन टीवी की स्‍क्रीन फोल्‍ड हो जाती है, जिसमें 3,480Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है

165 इंच का धांसू TV लॉन्‍च, फोल्‍ड हो जाती है इसकी 4K स्‍क्रीन, जानें कीमत

इन टीवी की कीमत 184,200 डॉलर (लगभग 1 करोड़ 47 लाख 19 हजार 560 रुपये) से शुरू होती है।

ख़ास बातें
  • कंपनी ने 103 इंच से 165 इंच के बीच साइज में टीवी लॉन्‍च किए हैं
  • ये HDR10+ सपोर्ट के साथ फोल्डिंग 4K स्क्रीन से लैस हैं
  • यह अपने व्‍यूइंग एक्‍सपीरियंस और साउंड क्‍वॉलिटी से प्रभावित करते हैं
विज्ञापन
प्रीमियम सेगमेंट की कोई लिमिट नहीं है। फीचर्स से लेकर प्राइस तक इस सेगमेंट में ऐसे-ऐसे प्रोडक्‍ट आ रहे हैं कि नजर ठहर जाती है। टीवी कैटिगरी के मामले में भी कुछ ऐसा ही है। यहां 43 इंच और उससे ज्‍यादा स्‍क्रीन वाले टीवी को बड़े टीवी के तौर पर कैटिगराइज किया जाता है, लेकिन सामने अगर 165 इंच का टीवी हो, तो 43, 55, 65 इंच टीवी छोटे नजर आते हैं।  C SEED एंटरटेनमेंट सिस्‍टम ने उसकी ‘C SEED N1 folding TV' सीरीज को लॉन्‍च किया है। कंपनी ने 103 इंच से 165 इंच साइज के टीवी लॉन्‍च किए हैं, जो HDR10+ सपोर्ट के साथ फोल्डिंग 4K स्क्रीन से लैस हैं यानी इन टीवी की स्‍क्रीन फोल्‍ड हो जाती है। स्‍क्रीन में 3,480Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है, जो इसकी क्‍वॉलिटी को दर्शाता है। 

C SEED N1 टीवी एक अल्‍ट्रा प्रीमियम टीवी हैं। यह अपने व्‍यूइंग एक्‍सपीरियंस और साउंड क्‍वॉलिटी से प्रभावित करते हैं। इनमें 100W के स्पीकर बिल्ट इन हैं। साउंड आउटपुट रेंज 60Hz से 22kHz के बीच है और साउंड सिस्टम को बाहरी स्पीकर के कनेक्शन के साथ बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी को आसान बनाने के लिए इन टीवी में पांच HDMI और दो USB पोर्ट दिए गए हैं। ये टीवी गोल्‍ड, सिल्‍वर, ब्‍लैक और टाइटेनियम कलर्स में उपलब्ध है।



टीवी की कीमत पहली बार में हैरान करती है, लेकिन फीचर्स से यह खुद को जस्टिफाई भी करती है। जानकारी के अनुसार, इन टीवी की कीमत लगभग 184,200 डॉलर (लगभग 1 करोड़ 47 लाख 19 हजार 560 रुपये) से शुरू होती है। 

C SEED टीवी की विशालकाय स्क्रीन किसी मूर्ति की तरह नजर आती है। जब इसके फोल्‍ड खुलते हैं, तो उसके साथ ही यह अपने लिए स्‍टैंड भी तैयार कर लेती है। इसमें एल्युमिनियम बेस के साथ 4K माइक्रोएलईडी डिस्प्ले है। स्क्रीन को बाएं या दाएं 180 डिग्री पर रोटेट किया जा सकता है। ट्रू ब्लैक आउटपुट को सपोर्ट करने के लिए टीवी में स्क्रीन कोटिंग है और एचडीआर भी सपोर्ट करता है। ये टीवी 1,000 निट्स ब्राइटनेस और 16-बिट कलर प्रोसेसिंग में सक्षम है। 165 इंच डिस्प्ले वाले बड़े मॉडल में मैक्सिमम 800 निट्स की ब्राइटनैस मिलती है। गौरतलब है कि कंपनी 201 इंच का टीवी भी डेवलप कर चुकी है, जिसे पोर्श डिजाइन स्‍टूडियो ने डिजाइन किया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  2. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  3. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  4. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  5. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  6. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  7. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  8. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  9. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  10. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »