Amazon Prime Video ने रिलीज़ किया The Family Man 2 का ट्रेलर, 4 जून को रिलीज होगी सीरीज़...

मनोज वाजपेयी स्टारर 'The Family Man 2' सीरीज़ Amazon Prime Video पर 4 जून 2021 को रिलीज़ की जाएगी। The Family Man का पहला सीज़न 2019 में पेश किया गया था, जिसे फैन्स द्वारा काफी पसंद किया गया।

Amazon Prime Video ने रिलीज़ किया The Family Man 2 का ट्रेलर, 4 जून को रिलीज होगी सीरीज़...
ख़ास बातें
  • Amazon Prime Video पर रिलीज़ हुआ The Family Man 2 का ट्रेलर
  • द फैमिली मैन 2 में होगी साउथ एक्स्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी की धमाकेदार एंट्
  • 4 जून को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी वेब सीरीज़
विज्ञापन
Amazon Prime Video की मच अवेटिड वेब सीरीज़ The Family Man 2 का ट्रेलर आज आखिरकार रिलीज़ कर दिया गया है। बता दें, लम्बे समय से फैन्स इस सीरीज़ का इंतज़ार कर रहे थे। पहले यह सीरीज़ 12 फरवरी को रिलीज़ होनी थी, लेकिन बाद में इसे स्थगित कर दिया गया था। लम्बे इंतज़ार के बाद अब सीरीज़ का ट्रेलर और रिलीज़ डेट दोनों से ही पर्दा उठा दिया गया है। मनोज वाजपेयी स्टारर 'द फैमिली मैन 2' सीरीज़ अमेज़न प्राइम वीडियो पर 4 जून 2021 को रिलीज़ की जाएगी। The Family Man का पहला सीज़न 2019 में पेश किया गया था, जिसे फैन्स द्वारा काफी पसंद किया गया।
 
The Family Man 2 के ट्रेलर को आज 19 मई की सुबह Amazon Prime Video ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। 2 मिनट 49 सेकेंड लम्बे इस ट्रेलर में मनोज वाजपेयी का किरदार श्रीकांत तिवारी पिछले सीज़न की तरह इस सीज़न में भी अपने घर और करियर के बीच संतुलन बैठाने की कोशिश कर रहा है। हालांकि इस सीज़न के ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया गया है कि श्रीकांत तिवारी नेशनल इंटेलिजेंस एजेंसी (NIA) के एजेंट के तौर पर नहीं बल्कि डेस्क जॉब पर सीमिट गए हैं, जहां न उनका दिमाग लगता है और न ही दिल। उनकी पारिवारिक स्थिति की बात करें, तो श्रीकांत के रिश्ते उनकी पत्नी के साथ और भी बिगड़ते जा रहे है।
 

इसी दौरान ट्रेलर में एंट्री होती है शारिब हाशमी (श्रीकांत तिवारी के भरोसेमंद सहकर्मी जेके तलपड़े) की, तो चैन्नई में एक केस पर काम कर रहा होता है। फैमिली मैन 2 सीज़न के साथ साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी अपना डिजिटल व हिंदी डेब्यू कर रही है, जो कि इस सीरीज़ की USP रहने वाली हैं। ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगया जा सकता है कि सीरीज के पहले सीज़न की तुलना में दूसरा सीज़न और भी धमाकेदार होने वाला है।

'द फैमिली मैन 2' वेब सीरीज़ में मनोज बाजपेयी के अलावा, सामंथा अक्किनेनी, प्रियमणि, शारिब हाशमी, सीमा बिस्वास, शरद केलकलर, सनी हिंदुजा, दर्शन कुमार और श्रेया धन्वंतरी जैसे स्टार्स शामिल हैं।

आपको बता दें, 'द फैमिली मैन 2' वेब सीरीज़ 4 जून को अमेज़न प्राइम वीडियो पर हिंदी, तेलुगू और तमिल भाषा में रिलीज की जाएगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »