• होम
  • google
  • ख़बरें
  • Google Doodle गेम सीरीज़ में आज Hip Hop Game की बारी, घर पर बैठकर बनाएं पसंदीदा म्यूज़िक

Google Doodle गेम सीरीज़ में आज Hip Hop Game की बारी, घर पर बैठकर बनाएं पसंदीदा म्यूज़िक

गूगल का यह हिप-हॉप डूडल कनाडा, अमेरिका, भारत, यूरोप के ज्यादातर देशों में, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, जापान, थाईलैंड और दक्षिण अमेरिकी के देशों में उपलब्ध है।

Google Doodle गेम सीरीज़ में आज Hip Hop Game की बारी, घर पर बैठकर बनाएं पसंदीदा म्यूज़िक

Google अपने डूडल के जरिए लाया 2017 का हिप-हॉप गेम

ख़ास बातें
  • Hip Hop गेम डूडल साल 2017 में पहली बार हुआ था पब्लिश
  • यूज़र्स के लिए 10 पुराने डूडल गेम सीरीज़ पेश कर रहा गूगल
  • शुक्रवार को पब्लिश होगा इस सीरीज़ का आखिरी गेम
विज्ञापन
कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान हर कोई अपने घरों में बंद है, ऐसे में घर पर बैठकर हर कोई बोरियत महसूस कर रहा है। लोगों की बोरियत को दूर करने के मकसद से Google ने हाल ही में अपनी लोकप्रिय Doodle Games सीरीज़ की शुरुआत की थी, जिसकी शुरुआत 27 अप्रैल को की गई थी अब तक तो हर किसी ने इसे नोटिस कर लिया होगा। हर दिन गूगल के होमपेज़ पर आप कोई न कोई गूगल का पुराना डूडल गेम देखते होंगे। आज यानी गुरुवार को गूगल ने अपना नया गेम इस सीरीज़ में जोड़ा है, इस गेम का नाम है Hip Hop। आपको बता दें, यह गेम सबसे पहले साल 2017 में हिप-हॉप की 44वीं वर्षगांठ पर पब्लिश किया गया था।
 

How to play Google Doodle Hip Hop game

अपनी सीरीज़ के तहत गूगल ने गुरुवार 7 मई को Hip Hop game पब्लिश किया, जो कि डूडल को गूगल बैनर के तले साफ एनिमेशन के तौर पर पेश करता है। इस डूडल में गूगल का ‘G' गूगल के दो ‘O' का इस्तेमाल कर रहा है, वहीं ‘g' कुछ कूल ब्रेक डांस मूव्स दिखा रहा है। गूगल के ऊपर आपको स्टे होम का बैनर भी दिखेगा।

इस गेम को खेलने के लिए पिछले डूडल की तरह इस डूडल पर क्लिक करें। डूडल पर क्लिक करने के बाद आपको रिजल्ट में ‘popular Google Doodle games' दिखेंगे, वहीं सबसे पहले रिजल्ट में आज का गेम पेश किया जाएगा। इस गेम पर आपको ‘Play' बटन नज़र आएगा, इस बटन पर क्लिक करने के बाद आपको क्विक इंटो व गेम को कैसे खेलना उसका टूटोरियल दिखेगा। टूटोरियल खत्म होने के बाद, अब आप म्यूज़िक बनाने के लिए दो टर्नटेबल का इस्तेमाल कर सकते हैं। डीजे बनने के लिए आप बिट्स, स्कैच, क्रॉसफेड को चुनें और फिर बीट्स पर मिनट (BPM) को कंट्रोल करें।
 

History of the Google Doodle Hip Hop game, and its reach

हिप-हॉप डूडल गेम सबसे पहले साल 2017 में हिप-हॉप की 44वीं वर्षगांठ का जश्न बनाने हेतू पब्लिश किया गया था। हिप-हॉप म्यूजिक की शुरुआत साल 1973 में हुई थी।

गूगल का यह हिप-हॉप डूडल कनाडा, अमेरिका, भारत, यूरोप के ज्यादातर देशों में, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, जापान, थाईलैंड और दक्षिण अमेरिकी के देशों में उपलब्ध है।
 

Popular Google Doodle games series

गूगल ने कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान इंडोर गेमिंग को प्रमोट करने के लिए इस सीरीज़ की शुरुआत 27 अप्रैल से की थी, सबसे पहले दिन गूगल ने 'कोडिंग फॉर कैरेट्स' गेम पब्लिश किया था। इस पूरे सीरीज़ में गूगल के लोकप्रिय 10 गूगम डूडल गेम जोड़े जाएंगे। हिप-हॉप के साथ नौ गेम से पर्दा उठा चुका है। शुक्रवार यानी कल इस सीरीज़ का आखिरी गूगल डूडल गेम पेश किया जाएगा। 6 मई का गूगल डूडल हैलोवीन को डेडिकेट था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »