• होम
  • google
  • ख़बरें
  • Google Doodle: क्या आपने ट्राई किया गूगल डूडल का Pizza कटिंग गेम?

Google Doodle: क्या आपने ट्राई किया गूगल डूडल का Pizza कटिंग गेम?

दरअसल, आज के दिन 6 दिसंबर 2007 में UNESCO की रेप्रज़ेन्टटिव लिस्ट में नीपोलिटन “पिज़ाइउलो” (Pizzaiuolo) को बनाने की विधि में शामिल किया गया था। इस वजह से गूगल ने आज का अपना डूडल पिज्जा को समर्पित किया है।

Google Doodle: क्या आपने ट्राई किया गूगल डूडल का Pizza कटिंग गेम?
ख़ास बातें
  • 6 दिसंबर को Google ने पेश किया pizza cutting गेम
  • पिज्जा कटिंग गेम में शामिल हैं 11 तरह के पिज्जा
  • यूज़र्स को गेम में करने होंगे पिज्जा के कई हिस्से
विज्ञापन
Google ने आज अपने डूडल के जरिए 'पिज्जा कटिंग' गेम पेश की है। इस गेम में यूज़र्स को पिज्जा को स्लाइज़ में काटना है, इस दौरान यूज़र्स के सामने विभिन्न तरह के पिज्जा पेश किए जाएंगे। मार्गेरिटा पिज्जा से लेकर मिठाई पिज्जा तक को शामिल किया है। दरअसल, आज के दिन 6 दिसंबर 2007 में UNESCO की रेप्रज़ेन्टटिव लिस्ट में नीपोलिटन “पिज़ाइउलो” (Pizzaiuolo) को बनाने की विधि में शामिल किया गया था।

हमेश का तरह आज जैसे ही आप कुछ सर्च करने के लिए Google ओपन करेंगे, तो आपको सर्च पेज पर गूगल का खास डूडल नज़र आएगा जिसमें आप Google को पिज्जा की आकृति में देख सकेंगे। Google का एक O को प्ले बटन के रूप में प्रदर्शित किया गया है, जबकि दूसरा O पिज्जा के रूप में देख सकेंगे। प्ले बटन वाले O पर क्लिक करते ही आप Pizza slicing गेम पर पहुंच जाएंगे।

इस गेम में एक-एक करके 11 कई तरह के पिज्जा आएंगे जिनको आपको अलग-अलग हिस्सों में काटना होगा। जैसे-जैसे आप पिज्जा स्लाइट काटते जाएंगे, वैसे-वैसे आपके सामने एक नया पिज्जा आता आएगा।

इन 11 तरह के पिज्जा में मार्गेरिटा पिज्जा, पेपरोनी पिज्जा, व्हाइट पिज्जा, कैलाब्रेसा पिज्जा, मुज़ेरेला पिज़्ज़ा, हवाईयन पिज़्ज़ा, मैग्यारोस पिज़्ज़ा, टेरीयाकी मेयोनेज़ पिज़्ज़ा, टॉम यम पिज्जा, पनीर टिक्का पिज्जा, मिठाई पिज्जा मौजूद हैं।

नीपोलिटन “पिज़ाइउलो” (Pizzaiuolo) को बनाने की विधि में चार अलग-अलग चरण होते हैं, जिसमें आटा तैयार करने से लेकर लकड़ी से बने ओवन में पिज्जा पकाने तक क चरण शामिल है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google Doodle, Google Doodle pizza cutting game, Google
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  2. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  4. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  5. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  6. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  9. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  10. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »