Google का ऐलान, फोन की तरह एंड्रॉयड टीवी और क्रोमबुक्‍स से भी फटाफट पेयर होंगे Headphone

हेडफोन के ऑडियो को एंड्रॉयड डिवाइस से टैबलेट में ऑटोमैटिक स्विच करने की तकनीक भी कंपनी डेवलप कर रही है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 6 जनवरी 2022 16:46 IST
ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड यूजर्स के लिए Google कई सारे अपडेट लेकर आ रही है
  • इन अपडेट्स का मकसद तकनीक को सुविधाजनक बनाना है
  • अगले कुछ हफ्तो से लेकर इस साल के अंत तक अपडेट मिल जाएंगे

एंड्रॉयड फोन के साथ क्रोमबुक के क्विक सेटअप की घोषणा भी गूगल ने की है।

एंड्रॉयड यूजर्स के लिए Google कई सारे अपडेट लेकर आ रही है। कंपनी ने बुधवार को इसकी घोषणा की। इन अपडेट्स का मकसद तकनीक को सुविधाजनक बनाना है। अपडेट्स के तहत अब स्‍मार्टफोन्‍स की तरह एंड्रॉयड टीवी, क्रोमबुक्‍स और स्‍मार्ट होम डिवाइसेज को भी ब्‍लूटूथ हेडफोन से ‘फास्‍ट पेयर' किया जा सकेगा। हेडफोन के ऑडियो को एंड्रॉयड डिवाइस से टैबलेट में ऑटोमैटिक स्विच करने की तकनीक भी कंपनी डेवलप कर रही है। एंड्रॉयड फोन के साथ क्रोमबुक के क्विक सेटअप की घोषणा भी गूगल ने की है। इसी तरह Wear OS पर बेस्‍ड स्मार्टवॉच की मदद से भी यूजर्स Chromebook और Android डिवाइस को अनलॉक कर सकेंगे। 

एंड्रॉयड फोन के लिए ‘फास्ट पेयर' नवंबर 2017 से मौजूद है। इसकी मदद से ब्लूटूथ हेडफोन को स्मार्टफोन से जल्दी कनेक्ट किया जा सकता है। कई मैन्‍युफैक्‍चरर्स के साथ पार्टनरशिप करके और नए एक्‍सपीरियंस लाकर Google अपने फास्‍ट पेयर को नई डिवाइसेज में एक्‍सपेंड करने की योजना बना रही है।

Google ने कहा है कि आने वाले हफ्तों में यूजर्स अपने फास्ट पेयर-इनेबल्‍ड ब्लूटूथ हेडफोन को एक क्लिक में ऑटोमैटिकली क्रोमबुक से कनेक्ट करने में सक्षम होंगे। क्रोमबुक के अलावा ‘फास्ट पेयर' अगले कुछ महीनों में  Google टीवी या एंड्रॉयड टीवी प्लेटफॉर्म पर बेस्‍ड स्मार्ट टीवी के साथ भी काम करने लगेगा। इस फायदा यह होगा कि यूजर्स को अपने हेडफोन को तेजी से टीवी से कनेक्ट करने में मदद मिलेगी। स्‍टेप फॉलो नहीं करने होंगे। स्मार्ट होम डिवाइसेज को भी फास्ट पेयर का सपोर्ट आने वाले हफ्तों में मिलेगा।

Google ने यह भी खुलासा किया है कि वह ब्लूटूथ-इनेबल्‍ड हेडफोन के लिए एक तकनीक डेवलप कर रहा है। इसकी मदद से यूजर्स अपने हेडफोन के ऑडियो को उस डिवाइस पर ऑटोमैटिक तरीके से स्विच कर सकें, जिसे वह इस्‍तेमाल कर रहे हैं। उदाहरण के लिए, अगर आप अपने एंड्रॉयड टैब पर हेडफोन कनेक्‍ट करके मूवी देख रहे हैं। इसी दौरान आपके फोन पर कॉल आती है, तो मूवी रुक जाएगी और हेडफोन का ऑडियो ऑटोमैटिक ही एंड्रॉयड फोन पर स्विच हो जाएगा। कॉल डिस्कनेक्ट होने के बाद ऑडियो वापस टैब पर आ जाएगा और आप बिना कोई स्‍टेप फॉलो किए मूवी देख सकेंगे। 
Advertisement

कंपनी ने यह भी कहा है कि आने वाले समय में यूजर्स अपनी नई क्रोमबुक के साथ एंड्रॉयड फोन को क्विक सेटअप कर सकेंगे। इससे क्रोमबुक पर गूगल लॉगिन और वाई-फाई पासवर्ड जैसी चीजें तुरंत एक्‍सेस हो जाएंगी। यूजर को अलग से कुछ भी टाइप नहीं करना पड़ेगा। यह फीचर इस साल के आखिर तक लाइव हो जाएगा। हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया है कि क्‍या सभी क्रोमबुक्‍स मॉडल और एंड्रॉयड वर्जन को यह अपडेट मिलेगा। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.