PS5 Price Hike India: GTA 6 आने से पहले ही महंगा हो गया PlayStation, जानें नई कीमत

Sony ने भारत में PlayStation 5 (PS5) Disc Edition की कीमत 15,000 रुपये बढ़ा दी है। अब यह गेमिंग कंसोल 69,990 रुपये में मिलेगा। जानें नई कीमत और कंपनी ने पहले किन देशों में दाम बढ़ाए थे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 जुलाई 2026 14:50 IST
ख़ास बातें
  • Sony ने भारत में PS5 Disc Edition की कीमत 15,000 रुपये बढ़ाई
  • PlayStation 5 की नई कीमत अब 69,990 रुपये हो गई है
  • कंपनी पहले कई देशों में भी PS5 के दाम बढ़ा चुकी है

Sony ने भारत में PlayStation 5 Disc Edition की कीमत 69,990 रुपये कर दी

अगर आप Sony PlayStation 5 (PS5) खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अब इसके लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। Sony ने भारत में PS5 के स्टैंडर्ड (Disc) वेरिएंट की कीमत में बड़ा इजाफा कर दिया है। नई कीमत लागू होने के बाद यह गेमिंग कंसोल अब 69,990 रुपये में मिलेगा, जो पहले 54,990 रुपये में उपलब्ध था। यानी कंपनी ने इसकी कीमत में सीधे 15,000 रुपये की बढ़ोतरी की है।

Sony के आधिकारिक ShopAtSC स्टोर पर PS5 Disc Edition को नई कीमत 69,990 रुपये के साथ लिस्ट किया गया है। हालांकि, फिलहाल यह कंसोल आउट ऑफ स्टॉक दिख रहा है। वहीं, PS5 Digital Edition अभी वेबसाइट पर लिस्ट नहीं है, इसलिए यह साफ नहीं है कि उसकी कीमत में भी कोई बदलाव किया गया है या नहीं।

भारत में यह पहली बार नहीं है जब PS5 की कीमत बढ़ी है। जुलाई 2025 में कंपनी ने PS5 Digital Edition की कीमत 44,990 रुपये से बढ़ाकर 49,990 रुपये कर दी थी। उस समय Disc Edition की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया था। अब कंपनी ने स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत भी बढ़ा दी है।

बीते एक साल के दौरान Sony ने दुनिया के कई देशों में भी PS5 की कीमतों में बढ़ोतरी की है। अप्रैल 2025 में कंपनी ने ब्रिटेन, यूरोप, मिडिल ईस्ट, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे बाजारों में PS5 की कीमतें बढ़ाई थीं। उस समय Sony ने इसके पीछे चुनौतीपूर्ण आर्थिक माहौल को वजह बताया था।

इसके बाद मार्च 2026 में Sony ने अमेरिका, ब्रिटेन और जापान समेत कई देशों में PS5, PS5 Pro और PlayStation Portal की कीमतों में फिर इजाफा किया। अमेरिका में PS5 Disc Edition की कीमत बढ़ाकर 649.99 डॉलर और Digital Edition की कीमत 599.99 डॉलर कर दी गई थी। कंपनी ने उस समय ग्लोबल इकोनॉमिक कंडीशन को इसकी वजह बताया था।

Advertisement

इसके बाद अप्रैल 2026 में Sony ने दक्षिण-पूर्व एशिया के कई देशों, जिनमें थाईलैंड, इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और वियतनाम शामिल हैं, वहां भी PS5 हार्डवेयर की कीमतें बढ़ा दी थीं। हालांकि, उस समय भारत में कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। Sony ने भारत में इस नई कीमत बढ़ोतरी के पीछे आधिकारिक तौर पर कोई अलग कारण नहीं बताया है।

 
रिव्यू
    • Good
    • DualSense is great
    • Very powerful
    • Reduced loading times
    • Friendlier storage expansion
    • Capable of 8K / 120fps
    • 4K Blu-ray player (finally)
    • Bad
    • Expensive
    • Lack of truly next-gen exclusives
    • Not a generation leap over PS4 Pro at launch
    • Game prices now go up to Rs. 5,000
    • Missing next-gen upgrades for PS4 games
    • No "Quick Resume", as on Xbox Series X
    • Limited backward compatibility
    • No support for Dolby Vision, Dolby Atmos
    • SSD storage amount is restrictive
     
    मुख्य स्पेसिफिकेशन

    HDD

    825GB PCie Gen 4 NVMe SSD

    प्रोसेसर

    Custom 8-core AMD Zen 2 CPU @ 3.5GHz with SMT

    ग्राफिक्स

    Custom AMD RDNA 2 GPU 36 CUs @ 2.23GHz (variable frequency)

    रैम

    16 gddr6 जीबी

    USB

    4

    वजन

    4.5kg

    ईथरनेट

    Gigabit
    ख़बरें

    लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

    Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
    Advertisement
    Popular Brands
    #ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
    1. Redmi M100 लॉन्च हुआ 7900mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
    2. ₹2250 सस्ती कीमत पर मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Oppo स्मार्टफोन, ये है पूरा ऑफर
    3. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
    #ताज़ा ख़बरें
    1. Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
    2. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
    3. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
    4. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
    5. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
    6. Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी
    7. Usain Bolt से भी तेज? 45kmph की स्पीड से दौड़ने वाले चीन के इस रोबोट ने मचाया तहलका!
    8. AirPods 5 के लॉन्च की आहट! मिल सकती है नई H3 चिप, ANC सपोर्ट
    9. रिश्वतखोरों की पोल खोलने वाली वेबसाइट अचानक हुई बंद, 48 घंटे में आए 50 लाख से ज्यादा रिक्वेस्ट!
    10. Xiaomi लाई 3W पावर वाले छोटू स्पीकर, बन जाते हैं फोन का स्टैंड! IP67 रेटिंग
    Download Our Apps
    Available in Hindi
    © Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.