Sony के प्लेस्टेशन 5 स्लिम की भारत में शुरू हुई बिक्री, Blinkit से 10 मिनट में डिलीवरी

इस वर्ष PS 5 का Pro वर्जन भी लाया जा सकता है। इसके प्रो वर्जन में हार्डवेयर में सुधार किए जा सकते हैं

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 अप्रैल 2024 18:24 IST
ख़ास बातें
  • इस वर्ष PS 5 का Pro वर्जन भी लाया जा सकता है
  • इसके प्रो वर्जन में हार्डवेयर में सुधार किए जा सकते हैं
  • इसका प्राइस PS 5 के स्टैंडर्ड वेरिएंट से ज्यादा हो सकता है

PS 5 Slim का प्राइस 54,990 रुपये का है। इसका डिजिटल एडिशन 44,990 रुपये में उपलब्ध होगा

बड़ी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों में शामिल Sony के PlayStation 5 Slim की भारत में बिक्री शुरू हो गई है। इसकी 10 मिनट में डिलीवरी के लिए कंपनी ने हायपरलोकल डिलीवरी प्लेटफॉर्म Blinkit के साथ टाई-अप किया है। इसके अलावा यह Amazon, Flipkart और कंपनी की ShopatSC वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकेगा। 

PS 5 Slim का प्राइस 54,990 रुपये का है। इसका डिजिटल एडिशन 44,990 रुपये में उपलब्ध होगा। इसका डिजिटल एडिशन खरीदने वालों के पास बाद में PS 5 Slim डिस्क ड्राइव लेने का विकल्प होगा। Blinkit के CEO, Albinder Dhindsa ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया कि दिल्ली एनसीआर, मुंबई और बेंगलुरु में नए प्लेस्टेशन 5 स्लिम या इसके डिजिटल एडिशन के लिए ऑर्डर देने पर 10 मिनट में डिलीवरी की जाएगी। 
Advertisement

इस वर्ष PS 5 का Pro वर्जन भी लाया जा सकता है। इसके प्रो वर्जन में हार्डवेयर में सुधार किए जा सकते हैं। इसका प्राइस भी PS 5 के स्टैंडर्ड वेरिएंट से ज्यादा हो सकता है। कंपनी ने 11 वर्ष पहले PS4 के लॉन्च के तीन वर्ष बाद इसके प्रो वर्जन पेश किया था। सोनी ने मार्च में समाप्त हुए फाइनेंशियल ईयर के लिए PS 5 के सेल्स के पूर्वानुमान को घटाकर 2.1 करोड़ यूनिट्स किया था। पिछले वर्ष के अंत में शॉपिंग सीजन के दौरान कंपनी की सेल्स कमजोर रही थी। हाल ही में सोनी ने बताया था कि अगले फाइनेंशियल ईयर से प्लेस्टेशन की सेल्स में कुछ कमी हो सकती है और उसकी योजना कोई बड़े गेमिंग टाइटल लाने की नहीं है। 

पिछले वर्ष  कंपनी ने कहा था कि वह अपने फाइनेंशियल बिजनेस को अलग करने पर विचार कर रही है। इसकी योजना अगले वर्ष Sony Financial Group को लिस्ट कराने और 20 प्रतिशत से कुछ कम स्टेक रखने की है। पिछले वर्ष की तीसरी तिमाही में सोनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 10 प्रतिशत बढ़कर 3.08 अरब डॉलर का रहा था। कंपनी के फाइनेंशियल, मूवीज और म्यूजिक बिजनेस का प्रदर्शन मजबूत रहा था। कुछ दशक पहले तक सोनी की पहचान एक इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर की थी। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी ने मूवीज, म्यूजिक, गेम्स और चिप्स जैसे सेगमेंट्स में एक्सपैंशन किया है। पिछले वर्ष अक्टूबर में लॉन्च हुई मार्वल की स्पाइडर मैन 2 की कंपनी ने एक करोड़ से अधिक कॉपी बेची हैं। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.